Skip to main content

हिमाचल में Second Saturday की छुट्टी पर चल सकती है कैंची, क्या बोले शिक्षा मंत्री-जानिए

शिमला। हिमाचल में दूसरे शनिवार (Second Saturday) की छुट्टी पर कैंची चल सकती है। हिमाचल में इसे समाप्त किया जा सकता है। साथ ही स्कूल टाइम भी सरकार बढ़ा सकती है। इसके अलावा गर्मी की छुट्टियों में भी छात्रों को मिड डे मील (Mid Day Meal) मिलेगा। यह जानकारी शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज (Education Minister Suresh Bhardwaj) ने आज केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में दी। उन्होंने कहा कि सारी परिस्थितियां ठीक होने पर स्कूल (School) खोलने पर विचार किया जा सकता है। जब सरकार पब्लिक ट्रांसपोर्ट व अन्य गतिविधियां शुरू करेगी तब ही स्कूल खोलने के बारे सोचा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: 24 घंटे में 6396 गाड़ियों में बाहरी राज्यों से Himachal में दाखिल हुए 23361 लोग

उन्होंने कहा कि आज सभी राज्यों के शिक्षा मंत्रियों, सचिवों और अन्य अधिकारियों के साथ केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक (Ramesh Pokhriyal Nishank) की बैठक हुई। उन्होंने हिमाचल की तरफ से अपना पक्ष रखा। उन्हें ऑनलाइन पढ़ाई के बारे में पूरी जारी दी। उन्होंने मानव संसाधन मंत्री से डीटीएच और डिश टीवी पर दूरदर्शन का प्रसारण अनिवार्य करने की अपील की। इस पर केंद्रीय मंत्री ने जरूरी कदम उठाने का आश्वासन दिया है। हिमाचल में गर्मी की छुट्टियों में मीड मील का प्रावधान नहीं था। इसके लिए 987 करोड़ मंजूर किए गए हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को बताया कि सभी बच्चों अब तक का मिड डे मील पहुंचाया जा चुका है। इसके अलावा उन्होंने हिमाचल (Himachal) में बनने वाले तीन केंद्रीय विद्यालयों को जल्द स्वीकृति देने की भी मांग की है।

यह भी पढ़ें: बाहर से आने वाले गलतफहमी में ना रहें, प्रशासन की है पैनी नजर

 

यह भी पढ़ें: कोरोना अपडेटः Himachal में अब तक कोई नया मामला नहीं, 156 सैंपल नेगेटिव

शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने केंद्रीय मंत्री को सुझाव दिया, हिमाचल में छुट्टियों (Holidays) को कम किया जा सकता है। शनिवार की छुट्टी को समाप्त किया जा सकता है। साथ ही स्कूलों के टाइम को भी बढ़ाया जा सकता है, ताकि बच्चों का सिलेबस पूरा हो सके। उन्होंने कहा कि अभी तक सिलेबस में कटौती की जरूरत नहीं लग रही है। अगर लॉकडाउन बढ़ता है तो इस पर विचार किया जा सकता है। बोर्ड परीक्षाओं को लेकर शिक्षा मंत्री ने बताया कि 10वीं का रिजल्ट मूल्यांकन कर निकाले देंगे। वहीं, 12वीं के ज्योग्राफी और कंप्यूटर साइंस का पेपर दोबारा लिया जा सकता है। साथ ही वोकेशनल सब्जेक्ट में अंतरिम मूल्यांकन के आधार पर नंबर दिए जा सकते हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि केंद्रीय मंत्री के समक्ष हिमाचल का पक्ष रखा गया है। अब केंद्रीय गाइडलाइन के तहत जो तय होगा वह मान्य होगा।

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group 

The post हिमाचल में Second Saturday की छुट्टी पर चल सकती है कैंची, क्या बोले शिक्षा मंत्री-जानिए appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/2KFpH6N
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

मंडी शिवरात्रि : जालपा के रथ में लगी पौराणिक वस्तुओं और गहनों में झलकता है इतिहास

मंडी। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) देव भूमि है और यहां के देवताओं और रियासतकालीन राजाओं में गहरा संबंध है। इसी बात का परिचायक मंडी का शिवरात्रि महोत्सव (Mandi Shivaratri Festival) है जहां पर आने वाले सभी देवताओं की एक अपनी परंपरा और पौराणिकता हैं। मंडी शिवरात्रि में शिरकत करने वाली एक ऐसी भी देवी हैं जिनकी साज-सजावट अभी भी पुरानी परंपराओं के अनुसार की जाती है। मंडी जिला के सनोर क्षेत्र की देवी जालपा के रथ को लगने वाली अधिकतर वस्तुऐं पुरातन काल की हैं। देवी जालपा (Devi Jalpa) के रथ में लगने वाली चांदी की चादरए पुराने मोहरेए मालाए छत्र आदि करीब 3 शताब्दी पुराने हैं। माता की मालाओं में रियासत काल के राजाओ के सिक्के लगे हैं जो भी 250 वर्षों से भी पुराने हैं। इसके साथ ही माता का पुरांदा व कपड़े का प्रारूप भी प्राचीन समय के अनुसार ही है। यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में वाद्ययंत्र प्रतियोगिता का आगाज, देवलू- बजंतरी लेंगे हिस्सा जालपा माता सनोर बालू के भंडारी पूर्णचंद बतातें हैं कि वे लगभग बीते 50 वर्षों से माता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि माता का श्रृगां...

#Anurag ने #CU कैंपस निर्माण की सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

धर्मशाला। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा तथा धर्मशाला में स्थायी कैंपस (Campus) निर्मित करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस बाबत 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट भी प्रेषित करने के लिए कहा गया है। बैठक में अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University) प्रशासन से भूमि अधिग्रहण, कैंपस निर्माण की डीपीआर इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली (Delhi) से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से धर्मशाला में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण के लिए बजट पहले ही मंजूर हो चुका है। अनुराग बोले खतरा अभी टला नहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण पूरे विश्व में संकट पैदा हुआ है। इस महामारी के चलते लोगों ...