Skip to main content

हिमाचल के Government Schools में दाखिला लेने को लेकर हुआ बड़ा फैसला, क्या मिली है छूट जाने

शिमला। कोविड-19 (Covid-19) के चल रहे प्रकोप के बीच हिमाचल के सरकारी स्कूलों (Himachal government schools) में छात्र 31 जुलाई के बाद भी दाखिला ले सकेंगे।  इससे पहले दाखिला लेने की अंतिम तिथि 31 जुलाई तय की गई थी। ऐसे कई छात्र हैं जो कोरोना महामारी के खतरे के बीच दाखिला नहीं ले पाए हैं। इनमें कुछ छात्र ऐसे हैं, जिनके परिजन बाहरी राज्यों से संबंध रखते हैं। कोरोना के शोर के बीच ये वो लोग हैं जो अपने घरों को लौट गए थे। इनके वापस आने में हो रही देरी के चलते शिक्षा विभाग 31 जुलाई के बाद भी स्कूलों में दाखिले (Admission) की प्रक्रिया को जारी रखेगा। गुरूवार को शिक्षा निदेशक डॉ अमरजीत शर्मा की जिला उपनिदेशकों के साथ हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में इस बाबत निर्देश जारी किए गए हैं।

डॉ. अमरजीत शर्मा ने सभी जिलों के उप शिक्षा निदेशकों को निर्देश दिए हें कि वे अखंड शिक्षा ज्योति, मेरे स्कूल से निकले मोती योजना के लिए सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य और मुख्य अध्यापकों के साथ संवाद स्थापित करें। सफलता की कहानियों को उनके साथ शेयर करें, ताकि इस योजना को अच्छे तरीके से लागू करवाया जा सके। जिन पूर्व छात्रों ने विभिन्न क्षेत्रों में नाम रोशन किया है उनका नाम स्कूल के सूचना पट्ट पर लिखा जाए। इसी दौरान इस बात पर भी चर्चा हुई कि शिक्षा विभाग 50वें पूर्ण राज्यत्व दिवस के अवसर पर हिमाचल का नाम देश व विदेशों में रोशन करने वाली हस्तियों के नाम और फोटो को स्कूलों में लगाएगा। इनमें सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur), पूर्व सीएम शांता कुमार, वीरभद्र सिंह, प्रेम कुमार धूमल के अलावा अन्य क्षेत्रों में प्रदेश का नाम रोशन करने वालों के फोटो भी प्रकाशित किए जाएंगे। छात्रों को इनके बारे में बताया जाएगा। इन्हें पढ़ाने वाले शिक्षकों के फोटो, कोई ऐसे पुराने फोटो जो स्कूल बैग के साथ हों उसे भी सहेज कर रखा जाएगा।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group 

 

The post हिमाचल के Government Schools में दाखिला लेने को लेकर हुआ बड़ा फैसला, क्या मिली है छूट जाने appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3182Qc2
via IFTTT

Comments

Hot Topics

तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

शिमला। प्रदेश की जयराम सरकार की अगली कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) पहली मई को संभावित है। जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण को रोकने के लिए आगामी रणनीति पर चर्चा हो सकती है।  इसके साथ ही तीन मई को लॉकडाउन (Lockdown) की अवधी खत्म होने के बाद अगला एग्जिट प्लान क्या होगा, इस पर भी चर्चा होगी। यह भी पढ़ें: लाॅकडाउन के बाद Himachal में क्या होगा, Gadkari से जयराम की हुई चर्चा   The post तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा appeared first on Himachal Abhi Abhi . from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/2YouS3h via IFTTT

हिमाचल पहुंचे मशहूर गायक और संगीतकार विशाल डडलानी, पैराग्लाइडिंग की सीख रहे बारीकियां

बिलासपुर। बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक, संगीत निर्देशक व इंडियन आइडल के जज विशाल डडलानी इन दिनों बिलासपुर में हैं। विशाल डडलानी यहां आयोजित पांच दिवसीय एसआईवी कोर्स में भाग लेकर पैराग्लाइडिंग की एडवांस बारीकियां सीख रहे हैं। उन्होंने स्वयं सोशल मीडिया पर इसके बारे में जानकारी साझा की है। यह भी पढ़ें: हिमाचल में यहां पैराग्लाइडिंग के बाद अब शुरू हुई वाटर स्पोर्टस गतिविधियां, वीरेंद्र कंवर ने की बोटिंग मंगलवार से शुरू हुए एसआईवी कोर्स के दौरान वह कई बार बंदला की धार से उड़ान भर चुके हैं। जिसे लेकर वह काफी उत्साहित हैं, क्योंकि वह यहां की खूबसूरती से प्रभावित हुए हैं। उनका कहना है कि बिलासपुर में पैराग्लाइडिंग करने में बहुत ज्यादा मजा आ रहा है। पैराग्लाइडिंग के माध्यम से हवा में उड़ने का मौका किसी किसी को ही मिल पाता है। उन्होंने यहां के रहन सहन की तारीफ करते हुए पूरे देश के पर्यटकों से यहां आने का आग्रह किया है।   वहीं, उन्होंने कहा कि हिमाचल का संगीत पूरे विश्व भर में एक अलग पहचान रखता है। जिसका प्रभाव हर जगह देखने को मिलता है। यहां के संगीत की जितनी भी तारीफ की जाए, वह कम है। उ...

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...