Skip to main content

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथिः Agricultural law के खिलाफ रिज पर कांग्रेसियों का सत्याग्रह एवं उपवास

शिमला। पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी ( Former Prime Minister Indira Gandhi) की पुण्यतिथि पर उन्हें प्रदेशभर में श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। हिमाचल कांग्रेस ने इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर केंद्र सरकार के कृषि कानून( agricultural law) के खिलाफ किसान अधिकार दिवस मनाकर सत्याग्रह एवं उपवास आंदोलन किया और कानून को वापस लेने की मांग की। अखिल भारतीय कांग्रेस के आह्वान पर शिमला में भी हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ( Himachal Congress President Kuldeep Singh Rathore) की अध्यक्षता में रिज पर इंदिरा गांधी की प्रतिमा के नीचे बैठकर उपवास किया और कृषि कानून को किसान विरोधी करार दिया। इस मौके पर कांग्रेस ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

यह भी पढ़ें: First Hand: #बीजेपी Jawalamukhi मंडल पर गिरी गाज, सभी मोर्चे और प्रकोष्ठ भी किए भंग

 

 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि इंदिरा गांधी का देश की एकता और अखंडता के साथ-साथ आतंकवाद से लड़ाई लड़ने में अहम योगदान रहा है और देश के लिए ही इंदिरा गांधी ने अपनी कुर्बानी दी है। आज इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल की जयंती मनाई जा रही है। सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोने का काम किया था। इन दोनों महान विभूतियों की पुण्यतिथि और जयंती के मौके पर कांग्रेस ने किसानों की आवाज को बुलंद करने का निर्णय लिया है और केंद्र सरकार द्वारा लाये गए कृषि कानून का विरोध किया जा रहा है।इस कानून से किसानों के अधिकारों का हनन हो रहा है और कुछ पूंजीपतियों को ही फायदा होने वाला है इसका कांग्रेस पार्टी विरोध करती है।

ऊना में सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को पुष्प अर्पित किए

ऊना। जिला के कोटला कलां में स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस व प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी व वल्लभाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित किये। कार्यक्रम में ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह रायजादा (MLA Satpal Singh Raizada) व ब्लॉक कांगेस अध्यक्ष रविंद्र सहोड़ विशेष रूप से उपस्थित रहे। रायजादा ने कहा कि सरदार पटेल और इंदिरा गांधी ने कांग्रेस के माध्यम से सेवा के लक्ष्य को आगे बढ़ाया और जनता के बीच कांग्रेस की विचारधारा को आगे बढ़ाया था। रायजादा ने कहा कि यह कांग्रेस के लिए गर्व की बात है कि जहां सरदार पटेल को लौह पुरुष कहा जाता है। वहीं, इंदिरा गांधी को भी आयरन लेडी के नाम से जाना जाता है।

 

सोलन में कांग्रेस ने याद किए इंदिरा और पटेल

सोलन। पूर्व पीएम स्वर्गीय इंदिरा गांधी की शहादत दिवस पर आज पूरा देश उनको याद कर रहा है। सोलन में भी उनके व्यक्तित्व को याद कर उनका अनुसरण करने की शपथ ली गई। सोलन (Solan)  में कांग्रेस नेताओं द्वारा इस मौके पर सरदार वल्लभ भाई पटेल को भी याद किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिव कुमार ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश के विकास में पीएम के रूप में अहम भूमिका अदा की है। इंदिरा गांधी एक निर्भीक शख्सियत थीं और देश को आगे बढ़ाने के लिए उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। वहीं सरदार वल्लभभाई पटेल जिन्हें लौह पुरुष के नाम से जाने जाते हैं। उन्होंने एकता अखंडता के लिए संघर्ष किया है। सरदार वल्लभभाई पटेल ने सभी राजा रजवाड़ों एकता बनाकर सभी प्रांतों और संप्रदायों को एक देश मे पिरोने का काम किया है। उन्होंने एक देश एक संविधान के लिए संघर्ष किया है।

हमीरपुर में याद की महान विभूतियां

हमीरपुर। जिला हमीरपुर कांग्रेस ने पूर्व पीएम स्व. इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि और सरदार बल्लभ भाई पटेल की जंयती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व इंदिरा गांधी के देश के लिए बलिदान और उनके द्वारा किए गए कामों को याद किया। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेन्द्र जार, पूर्व विधायक एवं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीता वर्मा, पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया, प्रदेश प्रवक्ता प्रेम कौशल, दीपक शर्मा, सुनील शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष सुरेश पटियाल भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि जिला कांग्रेस के पदाधिकारियेां के द्वारा कार्यक्रम आयोजित करके श्रद्धांजलि कार्यक्रम किया है। उन्होंने बताया कि पूरा देश आज महान विभूतियों को याद कर रहा है।

 

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group… 

 

 

The post इंदिरा गांधी की पुण्यतिथिः Agricultural law के खिलाफ रिज पर कांग्रेसियों का सत्याग्रह एवं उपवास appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/2TFB1V0
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

मंडी शिवरात्रि : जालपा के रथ में लगी पौराणिक वस्तुओं और गहनों में झलकता है इतिहास

मंडी। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) देव भूमि है और यहां के देवताओं और रियासतकालीन राजाओं में गहरा संबंध है। इसी बात का परिचायक मंडी का शिवरात्रि महोत्सव (Mandi Shivaratri Festival) है जहां पर आने वाले सभी देवताओं की एक अपनी परंपरा और पौराणिकता हैं। मंडी शिवरात्रि में शिरकत करने वाली एक ऐसी भी देवी हैं जिनकी साज-सजावट अभी भी पुरानी परंपराओं के अनुसार की जाती है। मंडी जिला के सनोर क्षेत्र की देवी जालपा के रथ को लगने वाली अधिकतर वस्तुऐं पुरातन काल की हैं। देवी जालपा (Devi Jalpa) के रथ में लगने वाली चांदी की चादरए पुराने मोहरेए मालाए छत्र आदि करीब 3 शताब्दी पुराने हैं। माता की मालाओं में रियासत काल के राजाओ के सिक्के लगे हैं जो भी 250 वर्षों से भी पुराने हैं। इसके साथ ही माता का पुरांदा व कपड़े का प्रारूप भी प्राचीन समय के अनुसार ही है। यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में वाद्ययंत्र प्रतियोगिता का आगाज, देवलू- बजंतरी लेंगे हिस्सा जालपा माता सनोर बालू के भंडारी पूर्णचंद बतातें हैं कि वे लगभग बीते 50 वर्षों से माता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि माता का श्रृगां...

#Anurag ने #CU कैंपस निर्माण की सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

धर्मशाला। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा तथा धर्मशाला में स्थायी कैंपस (Campus) निर्मित करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस बाबत 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट भी प्रेषित करने के लिए कहा गया है। बैठक में अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University) प्रशासन से भूमि अधिग्रहण, कैंपस निर्माण की डीपीआर इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली (Delhi) से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से धर्मशाला में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण के लिए बजट पहले ही मंजूर हो चुका है। अनुराग बोले खतरा अभी टला नहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण पूरे विश्व में संकट पैदा हुआ है। इस महामारी के चलते लोगों ...