Skip to main content

#Anurag ने #CU कैंपस निर्माण की सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

धर्मशाला। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा तथा धर्मशाला में स्थायी कैंपस (Campus) निर्मित करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस बाबत 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट भी प्रेषित करने के लिए कहा गया है। बैठक में अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University) प्रशासन से भूमि अधिग्रहण, कैंपस निर्माण की डीपीआर इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली (Delhi) से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से धर्मशाला में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण के लिए बजट पहले ही मंजूर हो चुका है।

अनुराग बोले खतरा अभी टला नहीं

अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण पूरे विश्व में संकट पैदा हुआ है। इस महामारी के चलते लोगों को असुविधा का सामना ना करना पड़ेए इसके लिए हमें मिलकर प्रयास और नए विचार तथा नई सोच के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना का खतरा अभी तक टला नहीं है। इसको ध्यान में रखते हुए लोगों को सामाजिक दूरी तथा मास्क (Mask) के प्रयोग के लिए प्रेरित करना जरूरी है। उन्होंने संतोष जताया कि कांगड़ा जिला में कोविड-19 महामारी का नियंत्रित करने एवं इसकी रोकथाम के लिए समय पर उचित कदम उठाए गए हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आयुष्मान तथा हिम केयर योजना का सुचारू क्रिर्यान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें:  #Himachal: इन नियमित कर्मियों को 8 हजार तो आउटसोर्स को 7800 रुपये मिलेगा दिवाली बोनस

 

यह भी पढ़ें:  #PMO के बुलावे पर हिमाचल दौरा रद्द कर दिल्ली पहुंचे #Anurag_Thakur अब नहीं आएंगे धर्मशाला

केंद्रीय राज्य मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग (Health Department) को निर्देश दिए कि वे विभिन्न रोगों के उपचार में लक्ष्य निर्धारित करते हुए कार्य करेंए ताकि टीबीए एड्सए नशामुक्ति इत्यादि के क्षेत्र में समयबद्ध परिणाम प्राप्त किए जा सकें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को भी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश देते हुए कहा कि आम जनमानस की समस्याओं का त्वरित निदान सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर सांसद किशन कपूर ने कहा कि केंद्र प्रयोजित स्कीमों की नियमित तौर पर समीक्षा की जाए तथा विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और निर्माण कार्यों को समयबद् पूरा करने के लिए भी उचित कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग के अधिकारी नियमित तौर पर फील्ड में जाकर किसानों की समस्याओं का त्वारित निदान सुनिश्चित करें।

पठानकोट-मंडी फोरलेन के लिए 196 करोड़ रूपये स्वीकृत

 

 

धर्मशाला। सांसद किशन कपूर (MP Kishan Kapoor) ने कहा कि पठानकोट-मंडी फोरलेन के निर्माण के लिए स्वीकृति मिल गई है तथा प्रारंभिक तौर पर 196 करोड़ 48 लाख रुपये की धनराशि भी स्वीकृत की गई है। धर्मशाला (Dharamshala)  के मिनी सचिवालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए किशन कपूर ने कहा कि पठानकोट-मंडी फोरलेन को पांच भागों में विभाजित किया गया है इसमें पहले चरण में पंजाब बोर्डर से सियूणी तक, सियूणी से परौर, परौर से चौंतड़ा, चौंतड़ा से पधर और पधर से मंडी शामिल है। किशन कपूर ने कहा कि भूमि अधिग्रहण तथा लोगों को उचित समय पर मुआवजा भी दिया जाएगाए ताकि किसी भी स्तर पर लोगों को समस्या नहीं झेलनी पड़े। सांसद किशन कपूर ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में हिमाचल को पूरे देश में दूसरा स्थान हासिल किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क निर्माण योजना के तहत प्रदेश में 1104 किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया जा चुका है। केंद्र तथा प्रदेश सरकार ने राज्य के विकास को नई गति प्रदान की है। उन्होंने कहा कि सड़कए स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तारीकरण किया जा रहा है।

 

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group 

The post #Anurag ने #CU कैंपस निर्माण की सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/38tekvH
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

मंडी शिवरात्रि : जालपा के रथ में लगी पौराणिक वस्तुओं और गहनों में झलकता है इतिहास

मंडी। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) देव भूमि है और यहां के देवताओं और रियासतकालीन राजाओं में गहरा संबंध है। इसी बात का परिचायक मंडी का शिवरात्रि महोत्सव (Mandi Shivaratri Festival) है जहां पर आने वाले सभी देवताओं की एक अपनी परंपरा और पौराणिकता हैं। मंडी शिवरात्रि में शिरकत करने वाली एक ऐसी भी देवी हैं जिनकी साज-सजावट अभी भी पुरानी परंपराओं के अनुसार की जाती है। मंडी जिला के सनोर क्षेत्र की देवी जालपा के रथ को लगने वाली अधिकतर वस्तुऐं पुरातन काल की हैं। देवी जालपा (Devi Jalpa) के रथ में लगने वाली चांदी की चादरए पुराने मोहरेए मालाए छत्र आदि करीब 3 शताब्दी पुराने हैं। माता की मालाओं में रियासत काल के राजाओ के सिक्के लगे हैं जो भी 250 वर्षों से भी पुराने हैं। इसके साथ ही माता का पुरांदा व कपड़े का प्रारूप भी प्राचीन समय के अनुसार ही है। यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में वाद्ययंत्र प्रतियोगिता का आगाज, देवलू- बजंतरी लेंगे हिस्सा जालपा माता सनोर बालू के भंडारी पूर्णचंद बतातें हैं कि वे लगभग बीते 50 वर्षों से माता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि माता का श्रृगां...