Skip to main content

सैजल बोले- #Corona पॉजिटिव से नेगेटिव हुए लोग #Covid वार्ड में दें सेवाएं- आलोचकों को भी करारा जवाब

शिमला। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल (Health Minister Dr. Rajiv Saizal) ने कोरोना (#Corona) पॉजिटिव से नेगेटिव हुए लोगों, जिनमें एंटीबॉडी (Antibodies) विकसित हो चुकी हैं से कोविड वार्ड (#Covid Ward) में सेवाएं देने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि अगर कुछ लोग स्वेच्छा से अपनी सेवाएं देने चाहते हैं तो वह आगे आ सकते हैं। इस दौरान उन्हें करना कुछ नहीं है, बस मरीजों से बातचीत करनी है। वहीं, कोविड वार्डों में अव्यवस्थाओं का आरोप लगाने वालों को भी उन्होंने करारा जवाब दिाया है। उन्होंने सरकार की आलोचना करने वालों से भी आह्वान किया है कि वह भी हिम्मत कर कोविड वार्डों का दौरा करें और व्यवस्थाओं को देखें। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने आज आईजीएमसी (IGMC) में कोविड वार्ड का निरीक्षण कर मरीजों का हालचाल पूछा। मरीजों को यहां पर किसी प्रकार की कोई दिक्कत तो नहीं इसको लेकर संवाद किया।

यह भी पढ़ें: Himachal में #Corona के नए मामलों के साथ ठीक भी हो रहे लोग, पर मौतें चिंता का विषय

 

 

यह भी पढ़ें: #Himachalcongress ने लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक को भेंट किए स्वास्थ्य उपकरण

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल पीपीई किट पहनकर वार्ड में गए और मरीजों से बातचीत की। वार्ड का दौरा करने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि सरकार और विभाग की तैयारियों को जानने के लिए कोविड वार्ड (Covid Ward) का दौरे करने के अतिरिक्त कोई साधन नहीं था। इसलिए निर्णय लिया कि कोविड वार्ड में जाकर रोगियों से बात की जाए और उनकी दिक्कतों को सुना जाए। वह कोविड वार्ड में हर बेड पर गए और हर व्यक्ति से संवाद किया। कोविड वार्ड में व्यवस्थाओं को लेकर उनसे बातचीत की। किसी ने भी किसी प्रकार की अव्यवस्थाओं की बात नहीं की। यहां पर स्टाफ बेहतरीन ढंग से काम कर रहा है। मरीजों को गर्म खाना दिया जा रहा है।

 

 

यह भी पढ़ें:  देश के इन 5 राज्यों में सबसे ज्यादा दम तोड़ रहे हैं #Corona मरीज, राष्ट्रीय #CFR में गिरावट

मरीजों ने उन्हें बताया कि सफाई कर्मचारी रात 12 बजे भी सफाई करने आते हैं और मरीजों का हालचाल पूछते हैं। डॉ. राजीव सैजल ने डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ व सफाई कर्मचारियों का मरीजों की सेवा करने के लिए धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि आठ घंटे बिना कुछ खाए और पीए कोविड वार्ड में ड्यूटी आसान नहीं है। उन्होंने एक घंटे ही पीपीई किट (PPE Kit) डाली तो वह पसीने से तर हो गए। कोविड वार्ड में कोरोना वॉरियर्स (Corona warriors) की यह सेवाएं सीमा पर तैनात सैनिक से कम नहीं हैं। सीमा पर तैनात जवान को गोली से शहीद होने का खतरा रहता है तो कोविड वार्ड में कोरोना योद्धाओँ को कोरोना से। उन्होंने कहा कि 27 दिसंबर को सरकार के तीन साल पूरे हो रहे हैं। कोशिश की जाएगी कि इस मौके पर फ्रंट लाइन कोरोना वॉरियर्स को सम्मानित किया जाए।

 

 

उन्होंने कहा कि सरकार कोविड को लेकर पूरी तरह से गंभीर है। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) खुद इस पर निगरानी रख रहे हैं। साथ ही मंत्रियों और विधायकों को भी पूरी नजर बनाए रखने के लिए कहा है। सरकार की प्राथमिकता मात्र प्रदेश के लोगों को कोविड से बचाने की है। आईजीएमसी (IGMC) में सामान्य स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सेवाओं में कोई रूकावट नहीं आई है। अस्पताल के एमएस डॉ. जनकराज ने एक ऐसी जटिल सर्जरी की है जो कि देश में अब तक नहीं हुई है। इसके अलावा अस्पताल में 18 हजार से अधिक सर्जरी हो चुकी हैं। सामान्य वार्डों में भी मरीजों को दाखिल कर उपचार किया जा रहा है।

 

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group 

The post सैजल बोले- #Corona पॉजिटिव से नेगेटिव हुए लोग #Covid वार्ड में दें सेवाएं- आलोचकों को भी करारा जवाब appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/37jzWbZ
via IFTTT

Comments

Hot Topics

#Himachal: इस जिला में पंचायत प्रधानों के पदों का आरक्षण रोस्टर जारी, 50% के अधिक महिलाओं को

मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में समस्त ग्राम पंचायतों (Gram panchayats) के प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर (Reservation roster) भी जारी कर दिया गया है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 125 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मंडी में सामान्य निर्वाचन 2020 के लिए विकास खंड वार पंचायत प्रधान पद (Panchayat Pradhan post) का आरक्षण रोस्टर जारी किया है। रोस्टर के मुताबिक जिला की कुल 559 ग्राम पंचायतों में 281 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इनमें अनुसूचित जाति महिला के लिए 86, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 10 व 185 पद महिला के लिए हैं। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 6 और अनुसूचित जाति के लिए 80 पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि 192 पद अनारक्षित रखे गए हैं।     विकास खंड बल्ह दरव्यास (अनुसूचित जाति महिला), नटनेड़ – अनुसूचित जाति महिला, कठयॉंहू – अनुसूचित जाति महिला, समलौण – अनुसूचित जाति महिला, टरोह – अनुसूचित जाति महिला, बृखमणी – अनुसूचित जाति महिला, दूसरा खाबू- अनुसूचित जाति महिला, कोठी- ...

तिब्बतियों के नववर्ष Losar पर होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित, Dalai Lama भी जनवरी अंत तक नहीं मिलेंगे

मैक्लोडगंज। तिब्बतियों के फरवरी में मनाए जाने वाले नववर्ष लोसर (Losar)  पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित (Postponed) कर दिए गए हैं। साथ ही इस बात पर भी सहमति बनी है कि तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा (Dalai Lama) जनवरी के अंत तक अपने मैक्लोडगंज (McLeodganj) स्थित पैलेस में ही रहेंगे,यानी इस अवधि में वह किसी से नहीं मिलेंगे। कोविड-19 (Covid-19)  के प्रकोप के चलते ही ऐसा निर्णय लिया गया है। इसी तरह तिब्बतियों (Tibetans) के उच्च पदासीन लोगों ने इस बात पर सहमति बनाई है, कि इस मर्तबा लोसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित रखे जाएं। हालांकि,तिब्बती अपने घरों के भीतर इसे अपने-अपने तरीके से मना सकते हैं। लोसर तिब्बतियों का प्रमुख पर्व है,पर इसको मनाने वाले अरुणाचल प्रदेश से नेपाल होते हुए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh) और जम्मू-कश्मीर की उत्तरी सीमाओं तक फैले हुए हैं। संक्षेप में कहें तो यह भारत की उत्तरी सीमा पर उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है जो बौद्ध संवत् के अनुसार वर्ष के पहले माह की पहली तिथि को मनाया जाता है। तिब्बती कैलेंडर (Tibetan Calendar...

हिमाचलः एक तो भीषण गर्मी दूसरा बिजली नहीं, गुस्साए ग्रामीण पहुंच गए विभाग के दफ्तर

ऊना। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति का लगातार प्रभावित होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। हालत यह है कि करीब 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी के कारण कई सारी मुसीबतें खड़ी कर रहा है, तो दूसरी तरफ बिजली की आपूर्ति लगातार बाधित होने के चलते भी ग्रामीणों को चिलचिलाती गर्मी में पंखे तक का सहारा नहीं मिल पा रहा है। जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में हालत यह है कि पिछले करीब 1 सप्ताह से ग्रामीणों को पूरी-पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें: शिमला में गहराया जल संकट, नगर निगम कार्यालय में घड़ा और गिलास लेकर पानी लेने पहुंचे लोग जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में करीब एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों को बिजली बोर्ड के अधिकारियों के द्वार पहुंचना पड़ा है। हालत यह है कि ग्रामीणों को पूरी पूरी रात बिना बिजली के बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिसमें छोटे बच्चे, बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने के चलते गांव म...