Skip to main content

#Mandi के धर्मपुर ब्लॉक में पंचायत प्रधान चुनाव मामले पर हाईकोर्ट में फैसला सुरक्षित

शिमला। मंडी (#Mandi) जिला के धर्मपुर ब्लॉक में पंचायत प्रधान चुनाव (Panchayat Pradhan Election) लेकर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। हाईकोर्ट (High Court) में पंचायती राज संस्थाओं के प्रधान पदों के लिए होने वाले चुनावों में आरक्षण रोस्टर में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर दायर याचिकाओं में मंडी जिला के धर्मपुर उपमंडल की सुनवाई पूरी होने के बाद मामले को फैसले के लिए सुरक्षित कर दिया है, जबकि शिमला जिले के टुटू व चौपाल विकास खंड से जुड़े मामलों में मंगलवार को सुनवाई पूरी होने पर फैसला सुरक्षित रख लिया गया था। न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान व न्यायाधीश ज्योत्स्ना रिवाल दुआ की खंडपीठ के समक्ष इन याचिकाओं पर अंतिम सुनवाई पिछले सप्ताह से जारी है। हाईकोर्ट ने विभिन्न मामलों में पंचायती राज संस्थाओं के अलग-अलग पदों के लिए होने वाली चुनावी प्रक्रिया पर रोक लगाई है। इन मामलों पर होने वाली अंतिम सुनवाई के पश्चात ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि राज्य सरकार द्वारा विभिन्न पंचायतों व परिषदों में आरक्षित रोस्टर लागू हो पाएंगे या नहीं। याचिका में यह आरोप लगाया गया है कि विभिन्न पंचायतों में लंबे समय से आरक्षण रोस्टर (Reservation Roster) को लेकर प्रधान के पद के लिए सीट आरक्षित रखी गई है। आरोप यह भी है कि जनसंख्या के समानुपात में आरक्षण लागू ना कर मनमर्जी की गई है, जोकि पंचायती राज अधिनियम के अंतर्गत बनाए प्रावधानों का उल्लंघन है।

यह भी पढ़ें: #Shimla के चौपाल व टूटू ब्लॉक को छोड़ अन्य क्षेत्रों में प्रधानों के चुनावों को #HighCourt ने दी मंजूरी

बता दें कि शिमला (Shimla) जिला और मंडी जिला के धर्मपुर ब्लॉक में पंचायत प्रधान रोस्टर को लेकर मामला हाईकोर्ट (High Court) पहुंचा है। रोस्टर में अनिमिततताओं के आरोप लगे थे। प्रारंभिक सुनवाई के दौरान कोर्ट ने शिमला जिला में पंचायत प्रधान और मंडी जिला के धर्मपुर ब्लॉक में पंचायत प्रधान के चुनाव पर रोक लगा दी थी। इसी बीच शिमला जिला और धर्मपुर ब्लॉक राज्य चुनाव आयोग ने पंचायत चुनाव की तिथियों का ऐलान किया। 22 दिसंबर को मामले को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई में हिमाचल हाईकोर्ट (Himachal High Court) ने शिमला जिला के चौपाल, टुटू ब्लॉक और मंडी के धर्मपुर ब्लॉक को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में प्रधान (Pradhan) पदों के चुनावों की मंजूरी दे दी है। शिमला (Shimla) के चौपाल, टूटू ब्लॉक और मंडी के धर्मपुर ब्लॉक को लेकर कोई भी निर्णय नहीं हो पाया। इसके बाद आज हाईकोर्ट ने मंडी जिला के धर्मपुर ब्लॉक में पंचायत प्रधान चुनाव मामले को सुरक्षित रख लिया है। इससे पहले शिमला जिला के टुटू और चौपाल ब्लॉक को लेकर फैसला सुरक्षित रख लिया गया था।

यह भी पढ़ें: ऊना नगर परिषद Election में सभी बूथों पर जिम्मा संभालेगी नारी शक्ति

गौरतलब है कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर कल से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है। 31 दिसंबर, पहली व दो जनवरी को सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक नामांकन (Nomination) दाखिल किए जा सकते हैं। चार जनवरी को सुबह दस बजे के बाद नामांकन पत्रों की छंटनी होगी। 6 जनवरी को सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक उम्मीदवार अपने नामांकन वापस ले सकते हैं। तीन बजे के बाद उम्मीदवारों की लिस्ट चुनाव चिन्ह सहित जारी कर दी जाएगी। प्रदेश में पंचायती राज चुनाव तीन चरणों में होंगे। पहले चरण का चुनाव 17 जनवरी, दूसरे चरण का 19 जनवरी व तीसरे चरण का 21 जनवरी को होगा। मतदान सुबह 8 से शाम चार बजे तक होगा। प्रधान, उपप्रधान व वार्ड सदस्यों के मतों की गिनती मतदान समाप्त होने के बाद होगी। वहीं, पंचायत समिति व जिला परिषद सदस्यों के मतों की गिनती 22 जनवरी को सुबह साढ़े 8 बजे से सभी ब्लॉक मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी।

हिमाचल अभी अभी Mobile App का नया वर्जन अपडेट करने के लिए इस Link पर Click करें… 

The post #Mandi के धर्मपुर ब्लॉक में पंचायत प्रधान चुनाव मामले पर हाईकोर्ट में फैसला सुरक्षित appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3aQlJ9P
via IFTTT

Comments

Hot Topics

#Himachal: इस जिला में पंचायत प्रधानों के पदों का आरक्षण रोस्टर जारी, 50% के अधिक महिलाओं को

मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में समस्त ग्राम पंचायतों (Gram panchayats) के प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर (Reservation roster) भी जारी कर दिया गया है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 125 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मंडी में सामान्य निर्वाचन 2020 के लिए विकास खंड वार पंचायत प्रधान पद (Panchayat Pradhan post) का आरक्षण रोस्टर जारी किया है। रोस्टर के मुताबिक जिला की कुल 559 ग्राम पंचायतों में 281 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इनमें अनुसूचित जाति महिला के लिए 86, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 10 व 185 पद महिला के लिए हैं। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 6 और अनुसूचित जाति के लिए 80 पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि 192 पद अनारक्षित रखे गए हैं।     विकास खंड बल्ह दरव्यास (अनुसूचित जाति महिला), नटनेड़ – अनुसूचित जाति महिला, कठयॉंहू – अनुसूचित जाति महिला, समलौण – अनुसूचित जाति महिला, टरोह – अनुसूचित जाति महिला, बृखमणी – अनुसूचित जाति महिला, दूसरा खाबू- अनुसूचित जाति महिला, कोठी- ...

तिब्बतियों के नववर्ष Losar पर होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित, Dalai Lama भी जनवरी अंत तक नहीं मिलेंगे

मैक्लोडगंज। तिब्बतियों के फरवरी में मनाए जाने वाले नववर्ष लोसर (Losar)  पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित (Postponed) कर दिए गए हैं। साथ ही इस बात पर भी सहमति बनी है कि तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा (Dalai Lama) जनवरी के अंत तक अपने मैक्लोडगंज (McLeodganj) स्थित पैलेस में ही रहेंगे,यानी इस अवधि में वह किसी से नहीं मिलेंगे। कोविड-19 (Covid-19)  के प्रकोप के चलते ही ऐसा निर्णय लिया गया है। इसी तरह तिब्बतियों (Tibetans) के उच्च पदासीन लोगों ने इस बात पर सहमति बनाई है, कि इस मर्तबा लोसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित रखे जाएं। हालांकि,तिब्बती अपने घरों के भीतर इसे अपने-अपने तरीके से मना सकते हैं। लोसर तिब्बतियों का प्रमुख पर्व है,पर इसको मनाने वाले अरुणाचल प्रदेश से नेपाल होते हुए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh) और जम्मू-कश्मीर की उत्तरी सीमाओं तक फैले हुए हैं। संक्षेप में कहें तो यह भारत की उत्तरी सीमा पर उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है जो बौद्ध संवत् के अनुसार वर्ष के पहले माह की पहली तिथि को मनाया जाता है। तिब्बती कैलेंडर (Tibetan Calendar...

हिमाचलः एक तो भीषण गर्मी दूसरा बिजली नहीं, गुस्साए ग्रामीण पहुंच गए विभाग के दफ्तर

ऊना। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति का लगातार प्रभावित होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। हालत यह है कि करीब 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी के कारण कई सारी मुसीबतें खड़ी कर रहा है, तो दूसरी तरफ बिजली की आपूर्ति लगातार बाधित होने के चलते भी ग्रामीणों को चिलचिलाती गर्मी में पंखे तक का सहारा नहीं मिल पा रहा है। जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में हालत यह है कि पिछले करीब 1 सप्ताह से ग्रामीणों को पूरी-पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें: शिमला में गहराया जल संकट, नगर निगम कार्यालय में घड़ा और गिलास लेकर पानी लेने पहुंचे लोग जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में करीब एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों को बिजली बोर्ड के अधिकारियों के द्वार पहुंचना पड़ा है। हालत यह है कि ग्रामीणों को पूरी पूरी रात बिना बिजली के बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिसमें छोटे बच्चे, बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने के चलते गांव म...