Skip to main content

हिमाचल विधानसभा प्रकरणः Congress के इस पूर्व मंत्री ने जताया खेद-दी यह सलाह

शिमला। पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जीएस बाली (Former Minister GS Bali) ने हिमाचल विधानसभा (Himachal Vidhan sabha) परिसर में हुए हंगामे को लेकर बड़ी बात कही है। शिमला (Shimla) में कांग्रेस पार्टी ऑफिस में उन्होंने मीडिया से बातचीत में पहले तो कांग्रेस की तरफ से मामले में खेद व्यक्त किया। वहीं, सत्ता पक्ष और विपक्ष को सलाह दी कि आपस में बैठकर मामले को सुलझाएं और एक प्रतिनिधिमंडल राजभवन में जाकर राज्यपाल (Governor) से मुलाकात कर खेद जताए। उन्होंने कहा कि हंगामे के क्या कारण रहे और कौन-कौन इसमें शामिल थे, इस बात पर वह नहीं जाना चाहते हैं। उनका कहना है कि हिमाचल एक देवभूमि है और पूरे देश में हिमाचल को शांतिप्रिय प्रदेश के रूप में जाना जाता है। राज्यपाल एक संवैधानिक पद है और हमारा कर्तव्य है कि उनके सम्मान में कोई कमी ना हो और ठेस ना पहुंचे।

यह भी पढ़ें: रघुवीर सिंह बाली को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी-जाने

 

 

बाली ने कहा कि राज्यपाल को हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष के चैंबर और फिर निवास तक सुरक्षित पहुंचाने का काम सरकार का है। यहां कहीं ना कहीं कानून व्यवस्था और इंटेलिजेंस फेलयर हुआ है। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री (Leader of Opposition Mukesh Agnihotri) सहित कांग्रेस के पांच विधायकों पर एफआईआर को लेकर उन्होंने कहा कि राष्ट्रद्रोह का मुकद्मा इस मामले में बिल्कुल भी नहीं बनता है। हिमाचल के जिला सोलन (Solan) के कसौली (Kasauli) में आज प्रदेश राजनीतिक मामलों एवं चुनाव रणनीति व समन्वय समिति की बैठक को लेकर उन्होंने कहा कि हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला की अध्यक्षता में यह महत्वपूर्ण बैठक थी। बैठक में वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के साथ सोलन, मंडी, धर्मशाला व पालमपुर नगर निगम चुनाव को लेकर चर्चा हुई। बैठक में क्या रणनीति बनी और कांग्रेस क्या करेगी यह अंदर की बात है। इसे शेयर नहीं किया जा सकता है। लेकिन, इतना जरूर है कि आने वाले दिनों में कांग्रेस बेरोजगारी, महंगाई, महिला सुरक्षा, आंगनबाड़ी, आशा वर्कर और आउटसोर्स के मुद्दे पर सड़कों पर उतरेगी। उन्होंने कहा कि आउटसोर्स पर रोजगार देकर सरकार लोगों को परेशान करने पर तुली है। इसमें ना तो कोई पॉलिसी है और ना ही आरक्षण का कोई प्रावधान है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group 

 

The post हिमाचल विधानसभा प्रकरणः Congress के इस पूर्व मंत्री ने जताया खेद-दी यह सलाह appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3sMCLLR
via IFTTT

Comments

Hot Topics

तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

शिमला। प्रदेश की जयराम सरकार की अगली कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) पहली मई को संभावित है। जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण को रोकने के लिए आगामी रणनीति पर चर्चा हो सकती है।  इसके साथ ही तीन मई को लॉकडाउन (Lockdown) की अवधी खत्म होने के बाद अगला एग्जिट प्लान क्या होगा, इस पर भी चर्चा होगी। यह भी पढ़ें: लाॅकडाउन के बाद Himachal में क्या होगा, Gadkari से जयराम की हुई चर्चा   The post तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा appeared first on Himachal Abhi Abhi . from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/2YouS3h via IFTTT

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

Big Breaking: हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने ये छंटनी परीक्षाएं की स्थगित

हमीरपुर। हिमाचल में कोरोना (Corona) का कहर बढ़ता जा रहा है। हर रोज काफी संख्या में मामले आ रहे हैं और लोगों की जान जा रही है। कोरोना से निपटने के लिए सरकार ने सख्ती बरती हुई है। हिमाचल में परीक्षाएं भी स्थगित हो रही हैं। अब हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग  (HPSSC) के माध्यम से विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अभी नौकरी के लिए इंतजार करना होगा। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते आयोग ने एक अप्रैल को विभिन्न पदों को भरने के लिए तय छंटनी परीक्षाओं (Screening Test) के शेड्यूल को स्थगित कर दिया है। कुल 285 पदों को भरने के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं को स्थगित किया गया है। यह परीक्षाएं मई और जून में प्रस्तावित थीं। यह भी पढ़ें:  SBI में बंपर भर्तीः हिमाचल में भरे जाएंगे 180 पद , कब से शुरु हो रहे आवेदन… यहां पढ़े हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के अवर सचिव सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर द्वारा 1 अप्रैल को विभिन्न पदों को भरने के लिए छंटनी परीक्षा की तिथियां निर्धारित की गई थीं, लेकिन अब प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना मामलों को ध्यान मे...