Skip to main content

IT Cell से बोले जयराम-सोशल मीडिया में हिमाचल विस प्रकरण का करें प्रचार-प्रसार

बद्दी। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने सोलन जिले के बद्दी में बीजेपी आईटी विभाग की राज्य कार्यकारी समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी का आईटी विभाग वास्तव में प्रदेश सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों, उपलब्धियों आदि का प्रभावी ढ़ग से प्रचार प्रसार कर राज्य में राज्य सरकार के साथ-साथ बीजेपी (BJP) को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और राज्य बीजेपी की उपलब्धियों के प्रसार के लिए एक सक्रिय दृष्टिकोण अपनाया जाना चाहिए और विपक्ष के झूठे प्रचार का जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य के प्रत्येक व्यक्ति द्वारा विधानसभा में घटित हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना की अत्यधिक निंदा की गई है। उन्होंने राज्य आईटी सेल (IT Cell) से सोशल मीडिया (Social Media) के माध्यम से इस घटना का प्रचार प्रसार कर कांग्रेस (Congress) के असली चेहरे को बेनकाब करने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें: इस #Budget_Session में शास्त्री व LT को मिल सकती है सौगात, क्या बोले जयराम- जाने

 

 

मंत्रिमंडल के निर्णयों को समाचारों का शीघ्र प्रसार सुनिश्चित हो

सीएम ने कहा कि वर्तमान युग सूचना और संचार का युग है, इसलिए राज्य के लोगों तक पहुंचने के लिए सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण हो जाता है। उन्होंने कहा कि कोरोना (Corona) महामारी के दौरान राज्य सरकार और पार्टी ने सोशल मीडिया का अधिक से अधिक उपयोग संकट के समय में लोगों की सहायता करने के लिए ही नहीं बल्कि महामारी के दौरान स्थिति की निरंतर निगरानी करने के लिए भी सुनिश्चित किया। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और अन्य केंद्रीय नेताओं के साथ भी वर्चुअली माध्यम से कई बैठकें आयोजित हुई हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के आईटी सेल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ नेताओं और जनता के बीच उचित संपर्क और संचार सुनिश्चित करने में प्रमुख भूमिका निभाई है। सीएम ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 2014 में डिजिटल इंडिया अभियान (Digital India Abhiyan) को शुरू किया, ताकि लोगों को दैनिक जीवन में सूचना प्रौद्योगिकी का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जा सके। उन्होंने कहा कि बीजेपी के आईटी सदस्यों को मंत्रिमंडल के निर्णयों और लोगों के कल्याण के संबंध में लिए जाने वाले मुख्य निर्णयों आदि के समाचारों का शीघ्र प्रसार सुनिश्चित करना चाहिए।

 

ग्राम सभा से विधानसभा के लक्ष्य को हासिल करने के लिए करें कार्य

जयराम ठाकुर ने कहा कि 11 जिला परिषदों में से 9 में बीजेपी समर्थित उम्मीदवारों ने विजय हासिल की, जबकि कांग्रेस केवल दो जिला परिषद ही जीत पाई। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि नगर निगम चुनाव (Nagar Nigam Election) में और उसके बाद 2022 के विधान सभा चुनाव में भी कांग्रेस को उसकी असली जगह दिखाई जाए। उन्होंने कहा कि विपक्ष के झूठे प्रचार का प्रभावी ढंग से मुकाबला करने के लिए सोशल मीडिया सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि आज राष्ट्र का नेतृत्व सशक्त नेता पीएम नरेंद्र मोदी कर रहे है, जो विश्व नेता के रूप में उभरे हैं। सीएम ने राज्य बीजेपी आईटी विभाग से 2022 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Election) के लिए ग्राम सभा से विधानसभा के लक्ष्य को हासिल करने के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने का आग्रह किया।

मिशन रिपीट में राज्य बीजेपी आईटी सेल की भूमिका प्रमुख

सांसद और राज्य बीजेपी अध्यक्ष सुरेश कश्यप (BJP President Suresh Kashyap) ने राज्य आईटी सेल के सदस्यों का मार्गदर्शन करने के लिए अपना बहुमूल्य समय देने के लिए सीएम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य में बीजेपी सरकार के मिशन रिपीट को सुनिश्चित करने में राज्य बीजेपी आईटी सेल की भूमिका प्रमुख है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों का प्रभावी ढंग से प्रचार-प्रसार करने के अलावा, सोशल मीडिया के अधिक से अधिक उपयोग द्वारा कांग्रेस के झूठे प्रचार का प्रभावी ढंग से मुकाबला करने की आवश्यकता है। प्रदेश बीजेपी आईटी संयोजक चेतन बरागटा ने इस अवसर पर सीएम, राज्य बीजेपी के सह-प्रभारी संजय टंडन और अन्य लोगों का स्वागत किया। सीएम ने इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम भी सुना।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group 

The post IT Cell से बोले जयराम-सोशल मीडिया में हिमाचल विस प्रकरण का करें प्रचार-प्रसार appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3dSKWSo
via IFTTT

Comments

Hot Topics

#Himachal: इस जिला में पंचायत प्रधानों के पदों का आरक्षण रोस्टर जारी, 50% के अधिक महिलाओं को

मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में समस्त ग्राम पंचायतों (Gram panchayats) के प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर (Reservation roster) भी जारी कर दिया गया है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 125 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मंडी में सामान्य निर्वाचन 2020 के लिए विकास खंड वार पंचायत प्रधान पद (Panchayat Pradhan post) का आरक्षण रोस्टर जारी किया है। रोस्टर के मुताबिक जिला की कुल 559 ग्राम पंचायतों में 281 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इनमें अनुसूचित जाति महिला के लिए 86, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 10 व 185 पद महिला के लिए हैं। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 6 और अनुसूचित जाति के लिए 80 पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि 192 पद अनारक्षित रखे गए हैं।     विकास खंड बल्ह दरव्यास (अनुसूचित जाति महिला), नटनेड़ – अनुसूचित जाति महिला, कठयॉंहू – अनुसूचित जाति महिला, समलौण – अनुसूचित जाति महिला, टरोह – अनुसूचित जाति महिला, बृखमणी – अनुसूचित जाति महिला, दूसरा खाबू- अनुसूचित जाति महिला, कोठी- ...

तिब्बतियों के नववर्ष Losar पर होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित, Dalai Lama भी जनवरी अंत तक नहीं मिलेंगे

मैक्लोडगंज। तिब्बतियों के फरवरी में मनाए जाने वाले नववर्ष लोसर (Losar)  पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित (Postponed) कर दिए गए हैं। साथ ही इस बात पर भी सहमति बनी है कि तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा (Dalai Lama) जनवरी के अंत तक अपने मैक्लोडगंज (McLeodganj) स्थित पैलेस में ही रहेंगे,यानी इस अवधि में वह किसी से नहीं मिलेंगे। कोविड-19 (Covid-19)  के प्रकोप के चलते ही ऐसा निर्णय लिया गया है। इसी तरह तिब्बतियों (Tibetans) के उच्च पदासीन लोगों ने इस बात पर सहमति बनाई है, कि इस मर्तबा लोसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित रखे जाएं। हालांकि,तिब्बती अपने घरों के भीतर इसे अपने-अपने तरीके से मना सकते हैं। लोसर तिब्बतियों का प्रमुख पर्व है,पर इसको मनाने वाले अरुणाचल प्रदेश से नेपाल होते हुए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh) और जम्मू-कश्मीर की उत्तरी सीमाओं तक फैले हुए हैं। संक्षेप में कहें तो यह भारत की उत्तरी सीमा पर उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है जो बौद्ध संवत् के अनुसार वर्ष के पहले माह की पहली तिथि को मनाया जाता है। तिब्बती कैलेंडर (Tibetan Calendar...

हिमाचलः एक तो भीषण गर्मी दूसरा बिजली नहीं, गुस्साए ग्रामीण पहुंच गए विभाग के दफ्तर

ऊना। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति का लगातार प्रभावित होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। हालत यह है कि करीब 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी के कारण कई सारी मुसीबतें खड़ी कर रहा है, तो दूसरी तरफ बिजली की आपूर्ति लगातार बाधित होने के चलते भी ग्रामीणों को चिलचिलाती गर्मी में पंखे तक का सहारा नहीं मिल पा रहा है। जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में हालत यह है कि पिछले करीब 1 सप्ताह से ग्रामीणों को पूरी-पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें: शिमला में गहराया जल संकट, नगर निगम कार्यालय में घड़ा और गिलास लेकर पानी लेने पहुंचे लोग जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में करीब एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों को बिजली बोर्ड के अधिकारियों के द्वार पहुंचना पड़ा है। हालत यह है कि ग्रामीणों को पूरी पूरी रात बिना बिजली के बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिसमें छोटे बच्चे, बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने के चलते गांव म...