Skip to main content

Himachal में शिक्षकों और गैर शिक्षकों को 4 अप्रैल तक छुट्टी, पुस्तकालय भी रहेंगे बंद

शिमला।  हिमाचल में स्कूल-कॉलेजों के बाद अब शिक्षकों और गैर शिक्षकों (Teachers and non-Teachers) को भी 4 अप्रैल तक छुट्टी (Vacation) दे दी गई है। इसमें ग्रीष्म व शीतकालीन स्कूल शामिल हैं। इसके अलावा उच्चशिक्षा विभाग (Higher Education Department) द्वारा नियंत्रित पुस्तकालय भी 4 अप्रैल तक बंद रहेंगे। हालांकि 3 अप्रैल को पहले ही छुट्टी की घोषणा कर दी गई थी और 4 अप्रैल को रविवार है। यानि 2 व 3 अप्रैल को शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों व गैर शिक्षकों को भी छुट्टी दे दी गई है। इसको लेकर शिक्षा विभाग (Education Department)ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना (Notification) के अनुसार 5 से 10 अप्रैल तक जमा दो कक्षाओं तक दाखिले बिना किसी विलंब शुल्क के होंगे।

यह भी पढ़ें: Himachal: प्रमोट होंगे 9वीं और 11वीं के छात्र- विभाग ने जारी किए निर्देश

 

शुल्क के साथ 30 अप्रैल 2021 तक स्कूलों में दाखिले (Admission to schools) लिए जाएंगे। अधिसूचना के अनुसार विलंब शुल्क (Late fee) हिमाचल प्रदेश सैकेंडरी एजुकेशन कोड 2012 के तहत लिया जा सकेगा। बता दें कि 27 मार्च 2021 को जारी आदेश की निरंतरता में ये आदेश जारी किए गए हैं। ये आदेश उच्चशिक्षा विभाग के निदेशक डॉ. अमरजीत शर्मा ने जारी किए हैं। बता दें कि इससे पहले बीते रोज शिक्षा विभाग ने नॉन बोर्ड के विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट करने का बड़ा फैसला लिया था। जबकि पहले जारी आदेश में 31 मार्च को अंतिम नतीजा जारी होना था। शिक्षा विभाग के मुताबिक टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ को 4 अप्रैल तक छुट्टी रहेगी।

 

 

हिमाचल में 4 अप्रैल तक हैं सभी शिक्षण संस्थान

हिमाचल में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने पहले ही सभी शिक्षण संस्थानों को 4 अप्रैल तक बंद करने का निर्णय लिया है। सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया था। जिसके अनुसार प्रदेश के सभी स्कूल, कॉलेज, यूनिवसिर्टी और टेक्नीकल यूनिवर्सिटी आईटीआई, इंजीनियरिग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, को 27 मार्च से 4 अप्रैल तक बंद रखने का निर्णय लिया गया था।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group 

The post Himachal में शिक्षकों और गैर शिक्षकों को 4 अप्रैल तक छुट्टी, पुस्तकालय भी रहेंगे बंद appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3u9avDB
via IFTTT

Comments

Hot Topics

Peacock near the rivulet in Dharamshala

नशे के कारोबार पर हिमाचल पुलिस का कड़ा प्रहार, एक नाइजेरियन सहित कई धरे

हिमाचल अभी अभी टीम। शिमला जिले में हो रही चिट्टे की सप्लाई के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चिट्टे की सप्लाई करने वाले एक मास्टरमाइंड नाइजीरियन तस्कर को दिल्ली से गिरफ्तार किया। यह तस्कर दिल्ली से शिमला के लिए चिट्टा भेज रहा था। हालांकि शिमला से छोटे तस्कर स्वयं इसके पास दिल्ली चिट्टा लाने जा रहे थे। ऐसे में पुलिस हरकत में आई और नाइजीरियन को गिरफ्तार कर शिमला लाई है। यह भी पढ़ें: सोलन पुलिस ने चिट्टे के साथ दो तस्करों को दबोचा 27 ग्राम चिट्टा बरामद आरोपी का नाम आईकेचक्वू उर्फ एलेक्स है जोकि नाइजीरिया का रहने वाला है। यह दिल्ली में चीनी जंक्शन के पास उत्तम नगर दिल्ली में रह रहा था। इससे पुलिस ने 27.23 ग्राम चिट्टा भी पकड़ा है। उधर, एएसपी शिमला कमल वर्मा ने बताया कि चिट्टे की सप्लाई करने वाले मास्टरमाइंड नाइजीरियन को जल्द ही इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। दोस्तों ने खोली नाइजीरियन की पोल नाइजीरियन की पोल कुछ दिन पहले शोघी में पकड़े गए दो तस्करों ने खोली है। बता दें कि पुलिस ने शोघी बैरियर के पास एचपी नंबर की कार के डैशबोर्ड से कुछ सीरिंज के साथ 9.54 ग्राम चिट...

ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग

ऊना। नगर परिषद ऊना (Una) द्वारा शहर की प्लानिंग को लेकर डाटाबेस तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। इसके तहत जहां पहले चरण में ड्रोन सर्वेक्षण के जरिए जिओ टैगिंग (Geo Tagging) की जा रही है वहीं दूसरे चरण में मैन्युअल सर्वेक्षण के तहत नगर परिषद की विभिन्न टीमें घर द्वार पर जाकर… Continue reading ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग The post ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग appeared first on Himachal Abhi Abhi . from Latest Himachal Pradesh News in Hindi, हिमाचल न्यूज़ https://ift.tt/gHIRPZA via IFTTT