Skip to main content

Himachal: कोरोना ने 23 दिन के मासूम को भी नहीं छोड़ा, छीन ली सांसें

शिमला। हिमाचल में कोरोना (Corona) के मामले बढ़ने के साथ ही मृत्यु का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। पिछले सात दिन में ही हिमाचल में 206 लोगों की जान जा चुकी है, जोकि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। आज हिमाचल में तीन हजार से अधिक रिकॉर्ड केस आए हैं तो रिकॉर्ड 40 लोगों की मृत्यु हुई है। शिमला जिला में तो एक 23 दिन के नवजात को भी कोरोना नहीं बक्शा। दुनिया देखने से पहले ही मासूम कोरोना के चलते दुनिया को अलविदा कह गया। इसे अपने आप में बहुत दुखदायी माना जा सकता है। हिमाचल (Himachal) में कोरोना के चलते जान गंवाने वालों में यह मासूम सबसे कम उम्र का है।

यह भी पढ़ें: HP Corona: आज 3,040 केस और 1,241 ठीक- 40 लोगों ने तोड़ा दम

बता दें कि हिमाचल में आज रिकॉर्ड 40 लोगों ने दम तोड़ा है। कांगड़ा (Kangra) में 17, शिमला में 8, मंडी में पांच, बिलासपुर व सोलन में तीन, सिरमौर व चंबा में दो-दो की मृत्यु हुई है। कांगड़ा जिला में पालमपुर (Palampur) क्षेत्र की 55 साल महिला, दुरगेला शाहपुर के 73 के 73 साल के व्यक्ति, रैहन फतेहपुर के 78 वर्षीय व्यक्ति, पालमपुर क्षेत्र के 71 साल के व्यक्ति, हरसर जवाली की 87 वर्षीय महिला, धलूं नगरोटा बगवां की 85 वर्षीय महिला, चोबिन कांगड़ा की 30 वर्षीय महिला, उपरली कोठी नगरोटा बगवां का 47 वर्षीय व्यक्ति, बारीकलां कांगड़ा की 66 साल की महिला, दाड़ी धर्मशाला की 89 वर्षीय महिला, सिद्धबाड़ी धर्मशाला की 67 वर्षीय महिला, ज्वालामुखी के 79 वर्षीय व्यक्ति, भवारना के 40 वर्षीय व्यक्ति, बैजनाथ के 51 वर्षीय व्यक्ति, घुरकड़ी के 55 साल के व्यक्ति, सुंगल पालमपुर के 55 साल के व्यक्ति व पालमपुर के 68 साल के व्यक्ति की जान गई है। शिमला 23 दिन के बच्चे की मृत्यु कोरोना के चलते हुई है। शिमला में 59, 73, 65, 75 व 65 साल की महिला की जान गई है। साथ ही 57 वर्षीय व्यक्ति व 40 साल की महिला की भी जान गई है। मंडी में 58, 44 साल की महिला, 61, 43 व 87 वर्षीय व्यक्ति की जान गई है। बिलासपुर (Bilaspur) में 40, 43 और 71 साल के व्यक्ति ने दम तोड़ा है। सिरमौर में 81 और 72, सोलन (Solan) में 60 वर्षीय व्यक्ति, 82 व 62 साल की महिला की जान गई है। चंबा में 50 साल की महिला व 45 साल के व्यक्ति ने अंतिम सांस ली है।

कोरोना से कालीस्थान मंदिर के महंत कृष्णानाथ जी का निधन

नाहन। जिला मुख्यालय नाहन के ऐतिहासिक कालीस्थान मंदिर के महंत एवं राजगुरू कृष्णा नाथ जी का कोरोना संक्रमण के चलते देहांत हो गया। 84 साल की उम्र में महंत कृष्णा नाथ जी ने नाहन के एक निजी अस्पताल में अपनी अंतिम सांसे ली। दिवंगत महंत कृष्णा नाथ पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थी, जिन्होंने बुधवार देर रात संसार को त्याग दिया। वह वेंटिलेटर पर थे। कालीस्थान मंदिर में दिवंगत कृष्णा नाथ पिछले करीब 4 दशकों से महंत के पद पर तैनात थे। जानकारी के अनुसार महंत कृष्णा नाथ जी के निधन के बाद कालीस्थान मंदिर कमेटी ने मंदिर परिसर में उनकी समाधि की व्यवस्था की। लिहाजा गुरूवार को कोरोना प्रोटोकाॅल के तहत महंत कृष्णा नाथ जी को मंदिर परिसर में ही समाधि दी गई। कालीस्थान मंदिर के वट वृक्ष के नीचे हनुमान जी की प्रतिमा के समीप महंत कृष्णा नाथ को समाधि दी गई। कालीस्थान मंदिर के सचिव स्वामी तीर्थानंद ने बताया कि महंत कृष्णा नाथ जी कुछ अरसे से अस्वस्थ चल रहे थे। ऐसे में बीती शाम उन्होंने संसार को त्याग दिया। प्राचीन परंपराओं के तहत ही महंत कृष्णा नाथ जी को मंदिर परिसर में ही समाधि दी गई।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group 

 

The post Himachal: कोरोना ने 23 दिन के मासूम को भी नहीं छोड़ा, छीन ली सांसें appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/2QETzqo
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

मंडी शिवरात्रि : जालपा के रथ में लगी पौराणिक वस्तुओं और गहनों में झलकता है इतिहास

मंडी। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) देव भूमि है और यहां के देवताओं और रियासतकालीन राजाओं में गहरा संबंध है। इसी बात का परिचायक मंडी का शिवरात्रि महोत्सव (Mandi Shivaratri Festival) है जहां पर आने वाले सभी देवताओं की एक अपनी परंपरा और पौराणिकता हैं। मंडी शिवरात्रि में शिरकत करने वाली एक ऐसी भी देवी हैं जिनकी साज-सजावट अभी भी पुरानी परंपराओं के अनुसार की जाती है। मंडी जिला के सनोर क्षेत्र की देवी जालपा के रथ को लगने वाली अधिकतर वस्तुऐं पुरातन काल की हैं। देवी जालपा (Devi Jalpa) के रथ में लगने वाली चांदी की चादरए पुराने मोहरेए मालाए छत्र आदि करीब 3 शताब्दी पुराने हैं। माता की मालाओं में रियासत काल के राजाओ के सिक्के लगे हैं जो भी 250 वर्षों से भी पुराने हैं। इसके साथ ही माता का पुरांदा व कपड़े का प्रारूप भी प्राचीन समय के अनुसार ही है। यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में वाद्ययंत्र प्रतियोगिता का आगाज, देवलू- बजंतरी लेंगे हिस्सा जालपा माता सनोर बालू के भंडारी पूर्णचंद बतातें हैं कि वे लगभग बीते 50 वर्षों से माता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि माता का श्रृगां...

#Anurag ने #CU कैंपस निर्माण की सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

धर्मशाला। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा तथा धर्मशाला में स्थायी कैंपस (Campus) निर्मित करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस बाबत 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट भी प्रेषित करने के लिए कहा गया है। बैठक में अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University) प्रशासन से भूमि अधिग्रहण, कैंपस निर्माण की डीपीआर इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली (Delhi) से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से धर्मशाला में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण के लिए बजट पहले ही मंजूर हो चुका है। अनुराग बोले खतरा अभी टला नहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण पूरे विश्व में संकट पैदा हुआ है। इस महामारी के चलते लोगों ...