Skip to main content

Himachal में दस मई तक शनिवार और रविवार को बंद रहेंगे बाजार-आदेश जारी

शिमला। हिमाचल (Himachal) में 10 मई तक शनिवार और रविवार को सभी मार्केंट (Market), दुकानें, मॉल, जिम, स्पोर्ट्स कंपलेक्स, स्विमिंग पूल (Swimming Pool) आदि 10 मई तक बंद रहेंगे। फल, सब्जी, दूध और दुग्ध उत्पादों, मेडिकल की दुकानें को इससे छूट होगी। रेस्टोरेंट, ढाबे, होटल टूरिज्म विभाग द्वारा जारी एसओपी (SOP) के तहत काम करेंगे। इस बारे आज आदेश जारी कर दिए गए हैं। पहले एक मई तक के लिए आदेश जारी हुए थे। जारी आदेशों में सोशल, एकेडमिक (Academic), स्पोर्ट्स, सांस्कृतिक, धार्मिक, राजनीतिक गतिविधियों  आदि पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। शादियों में 20 लोग शामिल हो सकेंगे। धाम और डीजे (DJ) पर पूरी तरह रोक रहेगी। अंतिम संस्कार में भी 20 लोग शामिल हो सकेंगे।

यह भी पढ़ें: HP Corona: आज 2,358 केस और 1,730 ठीक- 37 की मृत्यु-11,791 सैंपल पेंडिंग

 

यह भी पढ़ें: जयराम की अध्यक्षता में हुई Covid-19 समीक्षा बैठक, लिए गए अहम निर्णय

धार्मिक स्थलों पर 10 मई तक लोगों के आने पर रोक रहेगी। रोजाना की पूजा होती रहेगी। फाइव डे वीक (Five Day Week) 10 मई तक लागू रहेगा। शनिवार और रविवार को ऑफिस (Office) भी बंद रहेंगे। यह कार्यालय 10 मई तक पचास फीसदी उपस्थिति से साथ चलेंगे। गर्भवती महिला और दिव्यांग 10 मई तक कार्यालय आने पर छूट दी गई है। राज्य के बाहर और राज्य के अंदर पब्लिक ट्रांसपोर्ट (Public Transport) पचास फीसदी क्षमता के साथ चलेंगे। साथ ही परिवहन विभाग की एसओपी का पालन करना होगा। गुड्स कैरियर की मूवमेंट पर किसी प्रकार का प्रतिबंध नहीं है। जिला प्रशासन पॉजिटिविटी रेट (Positivity Rate), फैटेलिटी रेट और पॉजिटिव केसों के आधार पर और सख्ती के लिए निर्णय लेने में समक्ष हैं। हिमाचल में स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी व कोचिंग सेंटर आदि 10 मई तक बंद रहेंगे। ऑनलाइन (Online) कक्षाएं जारी रहेंगी। वहीं, नर्सिंग (Nursing), मेडिकल व डेंटल कॉलेज खुले रहेंगे। यहां पर कोविड-19 एसओपी का पालन करना होगा। अगर कोई व्यक्ति आदेशों की अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन एक्ट 205 की धारा 51-60 और सेक्शन 188 आईपीसी के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

सिरमौर में प्रशासन ने लगाई अतिरिक्त पाबंदी

नाहन।जिला सिरमौर में इस शनिवार व रविवार के दिन बाजार बंद रहेंगे। यह आदेश जिला दंडाधिकारी सिरमौर डॉ. आरके परूथी ने जारी किए।  जिला में 1 और 2 मई के दिन सभी बाजार, दुकानें, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, जिम, मॉल, स्वीमिंग पूल, खेल परिसर, ऑटोमोबाइल के मरम्मत की दुकानें (केवल राष्ट्रीय उच्च मार्ग, राज्य उच्च मार्ग व प्रमुख जिला सड़कों पर स्थित दुकानों को एक बजे तक खुले रहने की अनुमति है) बंद रहेंगे। इसके अलावा सभी दुकानें पूर्णतया बंद रहेंगे, जबकि फल, सब्जी व दूध की दुकानें प्रातः 10 बजे तक खुली रहेंगी।  जिला में राष्ट्रीय उच्च मार्ग, राज्य उच्च मार्ग व प्रमुख जिला सड़कों पर स्थित रेस्टोरेन्ट, ढाबा, होटल केवल टेक अवे व टिफन सर्विस दे सकेंगे। आदेशानुसार इस शनिवार व रविवार के दिन सभी खेल मैदान व पार्क भी बंद रहेंगे, इन्हे केवल सुबह 4 से 7 बजे तक सैर के लिए खोला जाएगा।

SEC Order dated 30 Apr 2021 (1)

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group 

 

The post Himachal में दस मई तक शनिवार और रविवार को बंद रहेंगे बाजार-आदेश जारी appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3tfXaZz
via IFTTT

Comments

Hot Topics

#Himachal: इस जिला में पंचायत प्रधानों के पदों का आरक्षण रोस्टर जारी, 50% के अधिक महिलाओं को

मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में समस्त ग्राम पंचायतों (Gram panchayats) के प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर (Reservation roster) भी जारी कर दिया गया है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 125 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मंडी में सामान्य निर्वाचन 2020 के लिए विकास खंड वार पंचायत प्रधान पद (Panchayat Pradhan post) का आरक्षण रोस्टर जारी किया है। रोस्टर के मुताबिक जिला की कुल 559 ग्राम पंचायतों में 281 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इनमें अनुसूचित जाति महिला के लिए 86, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 10 व 185 पद महिला के लिए हैं। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 6 और अनुसूचित जाति के लिए 80 पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि 192 पद अनारक्षित रखे गए हैं।     विकास खंड बल्ह दरव्यास (अनुसूचित जाति महिला), नटनेड़ – अनुसूचित जाति महिला, कठयॉंहू – अनुसूचित जाति महिला, समलौण – अनुसूचित जाति महिला, टरोह – अनुसूचित जाति महिला, बृखमणी – अनुसूचित जाति महिला, दूसरा खाबू- अनुसूचित जाति महिला, कोठी- ...

तिब्बतियों के नववर्ष Losar पर होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित, Dalai Lama भी जनवरी अंत तक नहीं मिलेंगे

मैक्लोडगंज। तिब्बतियों के फरवरी में मनाए जाने वाले नववर्ष लोसर (Losar)  पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित (Postponed) कर दिए गए हैं। साथ ही इस बात पर भी सहमति बनी है कि तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा (Dalai Lama) जनवरी के अंत तक अपने मैक्लोडगंज (McLeodganj) स्थित पैलेस में ही रहेंगे,यानी इस अवधि में वह किसी से नहीं मिलेंगे। कोविड-19 (Covid-19)  के प्रकोप के चलते ही ऐसा निर्णय लिया गया है। इसी तरह तिब्बतियों (Tibetans) के उच्च पदासीन लोगों ने इस बात पर सहमति बनाई है, कि इस मर्तबा लोसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित रखे जाएं। हालांकि,तिब्बती अपने घरों के भीतर इसे अपने-अपने तरीके से मना सकते हैं। लोसर तिब्बतियों का प्रमुख पर्व है,पर इसको मनाने वाले अरुणाचल प्रदेश से नेपाल होते हुए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh) और जम्मू-कश्मीर की उत्तरी सीमाओं तक फैले हुए हैं। संक्षेप में कहें तो यह भारत की उत्तरी सीमा पर उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है जो बौद्ध संवत् के अनुसार वर्ष के पहले माह की पहली तिथि को मनाया जाता है। तिब्बती कैलेंडर (Tibetan Calendar...

हिमाचलः एक तो भीषण गर्मी दूसरा बिजली नहीं, गुस्साए ग्रामीण पहुंच गए विभाग के दफ्तर

ऊना। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति का लगातार प्रभावित होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। हालत यह है कि करीब 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी के कारण कई सारी मुसीबतें खड़ी कर रहा है, तो दूसरी तरफ बिजली की आपूर्ति लगातार बाधित होने के चलते भी ग्रामीणों को चिलचिलाती गर्मी में पंखे तक का सहारा नहीं मिल पा रहा है। जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में हालत यह है कि पिछले करीब 1 सप्ताह से ग्रामीणों को पूरी-पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें: शिमला में गहराया जल संकट, नगर निगम कार्यालय में घड़ा और गिलास लेकर पानी लेने पहुंचे लोग जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में करीब एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों को बिजली बोर्ड के अधिकारियों के द्वार पहुंचना पड़ा है। हालत यह है कि ग्रामीणों को पूरी पूरी रात बिना बिजली के बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिसमें छोटे बच्चे, बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने के चलते गांव म...