Skip to main content

HP Corona: नए मामले आने के साथ ठीक भी हो रहे लोग, पर मौतें बनीं चिंता

शिमला। हिमाचल में आज अब तक कोरोना (Corona) के 731 मामले आए हैं। वहीं, 1,671 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। अब तक 18 कोरोना पॉजिटिव की जान गई है। कांगड़ा (Kangra) व ऊना में चार-चार, हमीरपुर व सिरमौर में तीन-तीन, किन्नौर, मंडी, शिमला व सोलन में एक-एक की मृत्यु हुई है। हिमाचल में कोरोना का कुल आंकड़ा 97,660 पहुंच गया है। अभी 16,877 एक्टिव केस हैं। अब तक 79,251 ठीक हुए हैं। कोरोना डेथ (Corona Death) का आंकड़ा 1,465 है। हिमाचल में कोरोना मामलों के आने के साथ ही ठीक होने वालों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। पिछले छह दिन में 1,200 से लेकर 1,600 तक लोग ठीक हुए हैं। लेकिन, चिंता की बात यह है कि कोरोना डेथ के आंकड़े में भी इजाफा हो रहा है। पिछले छह दिन में बीस और तीस से उपर लोगों की जान गई है। पिछले कल तो 40 लोगों ने दम तोड़ा है।  पिछले छह दिन में अब तक हिमाचल में कोरोना के 11,522 नए मामले आए हैं। वहीं, 7,846 कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) ठीक हुए हैं। साथ ही 174 लोगों की जान गई है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल के इस शहर में Corona को हराने के लिए विदेशी चले Vaccination करवाने

 

 

किस जिला में कितने नए केस और कितने हुए ठीक

कांगड़ा में 152, सिरमौर (Sirmaur) में 139, हमीरपुर में 110, बिलासपुर में 74, शिमला (Shimla) में 68, मंडी में 67, सोलन में 53, ऊना में 28, किन्नौर व चंबा में 20-20 मामले आए हैं। कांगड़ा के 390, सोलन (Solan) के 281, सिरमौर के 208, शिमला के 164, ऊना के 162, हमीरपुर के 145, मंडी के 140, लाहुल स्पीति के 96, कुल्लू के 48, चंबा के 35 व किन्नौर के दो ठीक हुए हैं। कांगड़ा जिला में सबसे अधिक 4,168 एक्टिव केस हैं। सोलन में 2,705, शिमला में 1,799, मंडी में 1,655, सिरमौर में 1,635, हमीरपुर में 1,351, बिलासपुर (Bilaspur) के 1,103, ऊना में 992, कुल्लू में 561, चंबा में 553, लाहुल स्पीति में 200 व किन्नौर में 155 सक्रिय मामले (Active Case) हैं। कांगड़ा के 368, शिमला के 348, मंडी के 179, ऊना के 109, सोलन के 101, कुल्लू (Kullu) के 92, हमीरपुर के 84, सिरमौर के 63, चंबा के 60, बिलासपुर के 33, किन्नौर के 20 और लाहुल स्पीति के 13 लोगों की जान अब तक गई है।

यह भी पढ़ें: Live: सीएम जयराम के सामने हंगामा- Corona Infected मृतक की पत्नी ले आई आरोपों की पोटली

 

 

अभी 6 हजार से ज्यादा कोरोना सैंपल पेंडिंग

हिमाचल में आज कोरोना के 1,363 सैंपल जांच को आए हैं। आज के सैंपल में से 190 की ही जांच अब तक हुई है। इसमें 187 नेगेटिव (Negtive) और तीन पॉजिटिव आए हैं। बाकी पॉजिटिव केस पेंडिंग सैंपल से हैं। अभी 1,173 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। पहले के 5,489 पेंडिंग सैंपल की रिपोर्ट भी अभी आनी बाकी है। अब तक 6,662 पेंडिंग सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group 

The post HP Corona: नए मामले आने के साथ ठीक भी हो रहे लोग, पर मौतें बनीं चिंता appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3vzhPce
via IFTTT

Comments

Hot Topics

तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

शिमला। प्रदेश की जयराम सरकार की अगली कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) पहली मई को संभावित है। जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण को रोकने के लिए आगामी रणनीति पर चर्चा हो सकती है।  इसके साथ ही तीन मई को लॉकडाउन (Lockdown) की अवधी खत्म होने के बाद अगला एग्जिट प्लान क्या होगा, इस पर भी चर्चा होगी। यह भी पढ़ें: लाॅकडाउन के बाद Himachal में क्या होगा, Gadkari से जयराम की हुई चर्चा   The post तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा appeared first on Himachal Abhi Abhi . from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/2YouS3h via IFTTT

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

Big Breaking: हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने ये छंटनी परीक्षाएं की स्थगित

हमीरपुर। हिमाचल में कोरोना (Corona) का कहर बढ़ता जा रहा है। हर रोज काफी संख्या में मामले आ रहे हैं और लोगों की जान जा रही है। कोरोना से निपटने के लिए सरकार ने सख्ती बरती हुई है। हिमाचल में परीक्षाएं भी स्थगित हो रही हैं। अब हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग  (HPSSC) के माध्यम से विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अभी नौकरी के लिए इंतजार करना होगा। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते आयोग ने एक अप्रैल को विभिन्न पदों को भरने के लिए तय छंटनी परीक्षाओं (Screening Test) के शेड्यूल को स्थगित कर दिया है। कुल 285 पदों को भरने के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं को स्थगित किया गया है। यह परीक्षाएं मई और जून में प्रस्तावित थीं। यह भी पढ़ें:  SBI में बंपर भर्तीः हिमाचल में भरे जाएंगे 180 पद , कब से शुरु हो रहे आवेदन… यहां पढ़े हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के अवर सचिव सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर द्वारा 1 अप्रैल को विभिन्न पदों को भरने के लिए छंटनी परीक्षा की तिथियां निर्धारित की गई थीं, लेकिन अब प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना मामलों को ध्यान मे...