Skip to main content

Himachal: कोविड टीकाकरण की प्राथमिकता समूह सूची में ये कर्मचारी भी शामिल

शिमला। स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के एक प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि हिमाचल प्रदेश में कोविड टीकाकरण (Covid Vaccination) के उद्देश्य के लिए कर्मचारियों की नई श्रेणियां प्राथमिकता समूह के रूप में शामिल की गई हैं। इन श्रेणियों में सूचना एवं जन संपर्क विभाग (Information and Public Relations Department), कृषि विभाग, हिमाचल प्रदेश राज्य विपणन बोर्ड, बागवानी विभाग, आबकारी एवं कराधान विभाग और ग्रामीण विकास विभाग के कर्मचारी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के लिए इन कर्मचारियों को अपने विभागों के प्राधिकृत अधिकारियों से सत्यापित प्रमाण-पत्र लाना होगा। उन्होंने कहा कि कोविड टीकाकरण के लिए प्राथमिकता समूह सूची में शामिल श्रेणियों की संख्या अब 33 से बढ़कर 38 हो गई हैं। उन्होंने सभी लोगों से जल्द से जल्द अपना टीकाकरण करवाने का आग्रह किया है।

यह भी पढ़ें: Kangra: डेढ़ साल से बिना अवकाश ड्यूटी पर डटी यह महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता

31 मई को 18 प्लस में 25,514 लोगों का किया जाएगा टीकाकरण

राज्य में 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण (Vaccination) के लिए 31 मई को 25,514 लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक डॉ. निपुण जिंदल ने आज यहां कहा कि टीकाकरण के लिए पूरे राज्य में 252 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि 31 मई को टीकाकरण के लिए पंजीकरण करवाने तथा सत्र बुक करने के लिए पूरे प्रदेश में कोविन पोर्टल (Cowin Portal) पर 29 मई को ऑनलाइन स्लॉट जारी किए गए थे। उन्होंने सभी लोगों से असुविधा और अनावश्यक भीड़ से बचने के लिए अपने निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही टीकाकरण केंद्रों में आने का आग्रह किया है। उन्होंने लोगों से टीकाकरण केंद्रों में कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन करने का भी आग्रह किया है।

यह भी पढ़ें: 21 हजार तक की कमाई करते हैं तो कोरोना से जान जाने पर परिवार को यूं मिलेगी पेंशन

डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि 31 मई को जिला बिलासपुर में 14 सत्र के लिए 1,560 लोगों, जिला चंबा में 15 सत्र के लिए 1,319 लोगों, जिला हमीरपुर में 17 सत्र के लिए 1,810 लोगों, जिला कांगड़ा (Kangra) में 46 सत्र के लिए 4,599 लोगों, जिला किन्नौर में 2 सत्र के लिए 280 लोगों ने पंजीकरण करवाया है। जिला कुल्लू में 15 सत्र के लिए 1,870 लोगों, जिला मंडी (Mandi) में 41 सत्र के लिए 4,090 लोगों ने, जिला शिमला में 34 सत्र के लिए 3,405 लोगों ने, जिला सिरमौर में 21 सत्र के लिए 2,068 लोगों ने, जिला सोलन में 29 सत्र के लिए 2,880 लोगों ने और जिला ऊना (Una) में 16 सत्र के लिए 1,633 लोगों ने पंजीकरण करवाया है।उन्होंने कहा कि टीकाकरण के लिए ऑन-साइट पंजीकरण की नई रणनीति के अनुसार जिला लाहुल-स्पीति के जनजातीय व दुर्गम क्षेत्रों में 2 सत्र आयोजित किए जाएगे, जिनमें एक सत्र काजा में 77 लाभार्थियों और एक केलांग में 66 लाभार्थियों के लिए आयोजित किया जाएगा। जिला चंबा के पांगी ब्लॉक में 180 लोगों के लिए ऑन-साइट पंजीकरण के साथ 2 सत्र आयोजित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: Covid में अनाथ हुए बच्चों को प्रतिमाह मिलेंगे 3,500 रुपये, CM ने शुरू की योजना

स्वीकृत कोविड टीकाकरण केंद्रों पर ही किया जाएगा टीकाकरण

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि कोविड महामारी से निपटने के लिए टीकाकरण एक महत्वपूर्ण बचाव उपाय हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोगों को अब तक कुल 23,59,142 डोज लगाई गई हैं, जिसमें 19,23,289 पहली डोज और 4,35,853 दूसरी डोज शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कोविड टीकाकरण (Covid Vaccination) के लिए सरकार द्वारा प्रभावी रणनीति बनाई गई है। उन्होंने कहा कि यह पाया गया है कि देश के कुछ हिस्सों में कुछ निजी अस्पताल होटलों के सहयोग से कोविड टीकाकरण का पैकेज दे रहे हैं, जो राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत जारी दिशा-निर्देशों के खिलाफ है।

यह भी पढ़ें: मोदी सरकार के सात वर्ष पूरे होने पर बीजेपी ने बांटे फेस कवर-सैनिटाइजर

भारत सरकार ने इस बारे में सभी राज्यों को कोविड टीकाकरण के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रदेश में केवल सरकारी कोविड टीकाकरण केंद्रों, निजी अस्पतालों द्वारा चलाए जा रहे निजी कोविड टीकाकरण केंद्रों, कार्य स्थल कोविड टीकाकरण केंद्रों और घर के नजदीक बनाए गए कोविड टीकाकरण केंद्रों में ही कोविड टीकाकरण की स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि दिशा-निर्देशों के अनुसार स्वीकृत स्थानों के अलावा यदि होटलों या अन्य किसी स्थान पर टीकाकरण किया जाता है तो आयोजकों के खिलाफ कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel

 

The post Himachal: कोविड टीकाकरण की प्राथमिकता समूह सूची में ये कर्मचारी भी शामिल appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3p2u4fq
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

मंडी शिवरात्रि : जालपा के रथ में लगी पौराणिक वस्तुओं और गहनों में झलकता है इतिहास

मंडी। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) देव भूमि है और यहां के देवताओं और रियासतकालीन राजाओं में गहरा संबंध है। इसी बात का परिचायक मंडी का शिवरात्रि महोत्सव (Mandi Shivaratri Festival) है जहां पर आने वाले सभी देवताओं की एक अपनी परंपरा और पौराणिकता हैं। मंडी शिवरात्रि में शिरकत करने वाली एक ऐसी भी देवी हैं जिनकी साज-सजावट अभी भी पुरानी परंपराओं के अनुसार की जाती है। मंडी जिला के सनोर क्षेत्र की देवी जालपा के रथ को लगने वाली अधिकतर वस्तुऐं पुरातन काल की हैं। देवी जालपा (Devi Jalpa) के रथ में लगने वाली चांदी की चादरए पुराने मोहरेए मालाए छत्र आदि करीब 3 शताब्दी पुराने हैं। माता की मालाओं में रियासत काल के राजाओ के सिक्के लगे हैं जो भी 250 वर्षों से भी पुराने हैं। इसके साथ ही माता का पुरांदा व कपड़े का प्रारूप भी प्राचीन समय के अनुसार ही है। यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में वाद्ययंत्र प्रतियोगिता का आगाज, देवलू- बजंतरी लेंगे हिस्सा जालपा माता सनोर बालू के भंडारी पूर्णचंद बतातें हैं कि वे लगभग बीते 50 वर्षों से माता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि माता का श्रृगां...

#Anurag ने #CU कैंपस निर्माण की सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

धर्मशाला। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा तथा धर्मशाला में स्थायी कैंपस (Campus) निर्मित करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस बाबत 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट भी प्रेषित करने के लिए कहा गया है। बैठक में अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University) प्रशासन से भूमि अधिग्रहण, कैंपस निर्माण की डीपीआर इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली (Delhi) से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से धर्मशाला में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण के लिए बजट पहले ही मंजूर हो चुका है। अनुराग बोले खतरा अभी टला नहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण पूरे विश्व में संकट पैदा हुआ है। इस महामारी के चलते लोगों ...