Skip to main content

जयराम बोले- न्यायमूर्ति एल नारायण स्वामी का कार्यकाल हिमाचल के इतिहास में होगा दर्ज

शिमला। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने 30 जून को सेवानिवृत्त होने जा रहे हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एल नारायण स्वामी (Chief Justice Justice L Narayana Swamy) के सम्मान में आज यहां हाई टी (High Tea) का आयोजन किया। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि न्यायमूर्ति स्वामी का हिमाचल प्रदेश के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में एक वर्ष नौ माह का कार्यकाल राज्य के इतिहास में दर्ज किया जाएगा, क्योंकि उन्होंने लोगों को शीघ्र न्याय दिलाने और न्यायालय संबंधी मामलों के तत्वरित निपटारे के लिए गंभीर प्रयास किए।

यह भी पढ़ें: सीएम जयराम के निर्देशः अवैध खनन करने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई

जयराम ठाकुर ने कहा कि यह न्यायमूर्ति स्वामी के प्रयासों के कारण ही यह संभव हुआ कि नाहन, शिमला और किन्नौर में पॉस्को अधिनियम के अन्तर्गत तीन फास्ट ट्रैक न्यायालय (Fast Track Court) स्थापित हुए। उनकी पहल के कारण ही राज्य के दुर्गम क्षेत्रों में आधुनिक तकनीकयुक्त न्यायिक भवन का निर्माण संभव हो पाया। सीएम ने कहा कि हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की सिफारिशों से प्रदेश सरकार ने तीन अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायालय, तीन फैमिली कोर्ट, सात नागरिक कोर्ट और छः फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित किए हैं।

जयराम ठाकुर ने न्यायमूर्ति एल. नारायण स्वामी के स्वस्थ जीवन व दीर्घायु की कामना की। उन्होंने न्यायमूर्ति स्वामी को स्मृति चिन्ह, शॉल और हिमाचली टोपी भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य न्यायाधीश एल. नारायण स्वामी ने उनके सम्मान में हाई-टी के आयोजन के लिए प्रदेश सरकार और विशेषकर सीएम जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में अपने कार्यकाल को जीवन पर्यन्त स्मरण रखेंगे।

 

 

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, ग्रामीण विकास मंत्री विरेंद्र कंवर, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायधीश न्यायमूर्ति रवि मलिमथ, न्यायमूर्ति त्रिलोक सिंह चैहान, न्यायमूर्ति सुरेश्वर ठाकुर, न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर, न्यायमूर्ति संदीप शर्मा, न्यायमूर्ति चन्द्र भूषण बरोवालिया, न्यायमूर्ति ज्योत्सना रेवाल दुआ तथा न्यायमूर्ति सत्येन वैद्य, मुख्य सचिव अनिल खाची, पुलिस महानिदेशक संजय कुण्डू, महाधिवक्ता अशोक शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, निशा सिंह, संजय गुप्ता, मनोज कुमार तथा प्रबोध सक्सेना, सचिव देवेश कुमार और हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय तथा प्रदेश सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group 

The post जयराम बोले- न्यायमूर्ति एल नारायण स्वामी का कार्यकाल हिमाचल के इतिहास में होगा दर्ज appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3h1JYo8
via IFTTT

Comments

Hot Topics

जवाहर नवोदय विद्यालय में 11वीं कक्षा में प्रवेश को करें Online आवेदन

धर्मशाला। जवाहर नवोदय विद्यालयों में 11वीं कक्षा में प्रवेश हेतू ऑनलाइन (Online) आवेदन आमंत्रित करने की प्रक्रिया 13 अगस्त से शुरू हो गई है। जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला की प्राचार्य दिव्य ज्योति ने बताया कि यह आवेदन 11वीं कक्षा में खाली रह गई कुछ सीटों के लिए लेटरल एंट्री (Lateral Entry) के तहत आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र अपलोड करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट (Website) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट   www.navodaya.gov.in ,   www. nvsadmissiononlineclasseleven. in   देखी जा सकती हैं। हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group  The post जवाहर नवोदय विद्यालय में 11वीं कक्षा में प्रवेश को करें Online आवेदन appeared first on Himachal Abhi Abhi . from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/33Y9Ivj via IFTTT

#Himachal में स्थापित होंगे 7 Oxygen Plants, डीसी को भूमि चिन्हित करने के निर्देश

शिमला। भारत सरकार ने हिमाचल (#Himachal) को सात ऑक्सीजन प्लांट (Oxygen Plant) स्वीकृत किए हैं। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai ram Thakur) ने डीसी को इन ऑक्सीजन प्लांट को स्थापित करने के लिए भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए, ताकि इन्हें शीघ्र स्थापित किया जा सके। सीएम जयराम ठाकुर ने आज यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी डीसी (DC), एसपी, मुख्य चिकित्सा अधिकारियों और प्रदेश के विभिन्न स्वास्थ्य चिकित्सा महाविद्यालयों के चिकित्सा अधीक्षकों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश में कोविड-19 के बढ़ते हुए मामलों और कोविड-19 के कारण मृत्यु दर पर चिन्ता व्यक्त करते हुए अधिकारियों को सम्बन्धित जिलों में बिस्तरों की संख्या में वृद्धि करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने लोगों की सुविधा और गंभीर स्थिति से निपटने के लिए सभी जिला, क्षेत्रीय और नागरिक अस्पतालों में बिस्तरों की क्षमता में वृद्धि करने का भी निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निर्मित होने वाले सभी प्री-फैब्रिकेटेड कोविड केंद्रों (Prefabricated Covid Centers) का निर्...

नए देवरथ में विराजमान हुए देवता क्षेत्रपाल, कल से लोगों को देंगे आशीर्वाद

कुल्लू। जिला की लगघाटी में देवता क्षेत्रपाल के नए देवरथ ( Devrath)का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ है। पूजा व प्रतिष्ठा करने के बाद देवता नय रथ में विराजमान हुए। इसे रथ को 10 दिन में तैयार किया गया। देवता ने क्षेत्रपाल ने हरियानों के साथ ब्यास और पार्वती के पवित्र के संगम स्थल पर डुबकी लगाई और पुरानी शक्तियां अर्जित की। इसके बाद में अपने स्थाई भवन लौट गए। क्षेत्रपाल के लिए उंगू नामक पेड़ की लकड़ियों से देवरथ का निर्माण किया गया है। माता फुंगणी के जंगलों से यह लकड़ियां एक वर्ष पहले लाई गई थी। जिसके बाद इसे मिट्टी में दबा कर रखा गया था। देव आज्ञानुसार बैसाख माह में इसकी लकड़ी को निकाल कर सुखने के लिए रखा गया। जिसके बाद देव आज्ञानुसार इस रथ का निर्माण कार्य शुरू किया गया। माना जाता है कि रथ के साथ देवता की पुरानी शक्तियां भी पुनः लौट आती है।इसके बाद देवता रविवार से घाटी के गांव-गांव जा कर लोगों को सुख समृद्धि का आशीर्वाद देंगें। यह भी पढ़ें: आखिरी #चंद्र_ग्रहण से पहले बदलेगी कई लोगों की किस्मत, #राशि के अनुसार जानिए अपना हाल देवता के कारदार सुंदर सिंह ने बताया कि देवता के आज्ञा अनुसार उन्हें...