Skip to main content

हिमाचल: प्लाई उद्योग में अचानक भड़की आग, मशीनों सहित कच्चा माल जल कर राख

कालाअंब (सिरमौर)। हिमाचल के सिरमौर (Sirmaur) जिले के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में एक प्लाई उद्योग (Ply Industry) में अचानक आग (Fire) लग गई। इस आगजनी से उद्योग को लाखों का नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह कालाअंब-सढौरा रोड़ पर स्थित मेट्रो डेकोरेटिव कंपनी (Metro Decorative Company) की प्लाई बोर्ड बनाने वाली एक मशीन में अचानक आग लग गई। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने आग बुझाने की भरसक कोशिश की, लेकिन मशीन सहित पास रखा कच्चा माल (Raw Material) व अन्य सामान आग की लपटों से घिर गया। इसी बीच कालाअंब स्थित अग्निशमन चौकी को सूचित किया गया।

यह भी पढ़ें: सिरमौर हादसाः एक साथ जलीं 8 चिताएं, बली राम ने खोए दोनों लाल

सूचना मिलते ही अग्निशमन कर्मचारी (Fire Brigade Employees) जोगिंद्र सिंह, जगत सिंह, गृहरक्षक सुखदर्शन सिंह, चालक दिनेश कुमार व दीपेश कुमार फायर टेंडर के साथ मौके पर पहुंचे। अग्निशमन कर्मचारियों ने कड़ी मशकत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि इस घटना में कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन कच्चा माल व मशीनरी सहित लाखों का नुकसान हो गया है। कंपनी के महा प्रबंधक डीके सिंह ने बताया कि करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सही नुकसान (Loss) का आकलन करने के बाद ही पता चल पाएगा। वहीं, फायर चौकी कालाअंब (Kala Amb) के प्रभारी जोगिंद्र सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आग पर एक घंटे में ही काबू पा लिया गया। करोड़ों की संपत्ति को जलने से बचा लिया गया।

 

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group 

 

The post हिमाचल: प्लाई उद्योग में अचानक भड़की आग, मशीनों सहित कच्चा माल जल कर राख appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3y5P1cR
via IFTTT

Comments

Hot Topics

जवाहर नवोदय विद्यालय में 11वीं कक्षा में प्रवेश को करें Online आवेदन

धर्मशाला। जवाहर नवोदय विद्यालयों में 11वीं कक्षा में प्रवेश हेतू ऑनलाइन (Online) आवेदन आमंत्रित करने की प्रक्रिया 13 अगस्त से शुरू हो गई है। जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला की प्राचार्य दिव्य ज्योति ने बताया कि यह आवेदन 11वीं कक्षा में खाली रह गई कुछ सीटों के लिए लेटरल एंट्री (Lateral Entry) के तहत आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र अपलोड करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट (Website) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट   www.navodaya.gov.in ,   www. nvsadmissiononlineclasseleven. in   देखी जा सकती हैं। हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group  The post जवाहर नवोदय विद्यालय में 11वीं कक्षा में प्रवेश को करें Online आवेदन appeared first on Himachal Abhi Abhi . from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/33Y9Ivj via IFTTT

#Himachal में स्थापित होंगे 7 Oxygen Plants, डीसी को भूमि चिन्हित करने के निर्देश

शिमला। भारत सरकार ने हिमाचल (#Himachal) को सात ऑक्सीजन प्लांट (Oxygen Plant) स्वीकृत किए हैं। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai ram Thakur) ने डीसी को इन ऑक्सीजन प्लांट को स्थापित करने के लिए भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए, ताकि इन्हें शीघ्र स्थापित किया जा सके। सीएम जयराम ठाकुर ने आज यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी डीसी (DC), एसपी, मुख्य चिकित्सा अधिकारियों और प्रदेश के विभिन्न स्वास्थ्य चिकित्सा महाविद्यालयों के चिकित्सा अधीक्षकों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश में कोविड-19 के बढ़ते हुए मामलों और कोविड-19 के कारण मृत्यु दर पर चिन्ता व्यक्त करते हुए अधिकारियों को सम्बन्धित जिलों में बिस्तरों की संख्या में वृद्धि करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने लोगों की सुविधा और गंभीर स्थिति से निपटने के लिए सभी जिला, क्षेत्रीय और नागरिक अस्पतालों में बिस्तरों की क्षमता में वृद्धि करने का भी निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निर्मित होने वाले सभी प्री-फैब्रिकेटेड कोविड केंद्रों (Prefabricated Covid Centers) का निर्...

नए देवरथ में विराजमान हुए देवता क्षेत्रपाल, कल से लोगों को देंगे आशीर्वाद

कुल्लू। जिला की लगघाटी में देवता क्षेत्रपाल के नए देवरथ ( Devrath)का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ है। पूजा व प्रतिष्ठा करने के बाद देवता नय रथ में विराजमान हुए। इसे रथ को 10 दिन में तैयार किया गया। देवता ने क्षेत्रपाल ने हरियानों के साथ ब्यास और पार्वती के पवित्र के संगम स्थल पर डुबकी लगाई और पुरानी शक्तियां अर्जित की। इसके बाद में अपने स्थाई भवन लौट गए। क्षेत्रपाल के लिए उंगू नामक पेड़ की लकड़ियों से देवरथ का निर्माण किया गया है। माता फुंगणी के जंगलों से यह लकड़ियां एक वर्ष पहले लाई गई थी। जिसके बाद इसे मिट्टी में दबा कर रखा गया था। देव आज्ञानुसार बैसाख माह में इसकी लकड़ी को निकाल कर सुखने के लिए रखा गया। जिसके बाद देव आज्ञानुसार इस रथ का निर्माण कार्य शुरू किया गया। माना जाता है कि रथ के साथ देवता की पुरानी शक्तियां भी पुनः लौट आती है।इसके बाद देवता रविवार से घाटी के गांव-गांव जा कर लोगों को सुख समृद्धि का आशीर्वाद देंगें। यह भी पढ़ें: आखिरी #चंद्र_ग्रहण से पहले बदलेगी कई लोगों की किस्मत, #राशि के अनुसार जानिए अपना हाल देवता के कारदार सुंदर सिंह ने बताया कि देवता के आज्ञा अनुसार उन्हें...