Skip to main content

भारतीय महिला क्रिकेट टीम में हिमाचल की बेटी का चयन, आस्ट्रेलिया के साथ खेलेगी टी.20 श्रृंखला

शिमला। हिमाचल की एक और बेटी भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian women’s cricket team) में दमखम दिखाने जा रही है। शिमला की सुषमा ठाकुर के बाद अब रोहडु की रेणुका सिंह ठाकुर टीम इंडिया का हिस्सा होंगी। उन्हें आस्ट्रेलिया के खिलाफ सितंबर माह में होने जा रहे टी.20 श्रृंखला के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चुना गया है। रेणुका तेज गेंदबाज हैं और एचपीसीए (HPCA) के कोच पवन सेन से उन्होंने क्रिकेट की बारीकियां सीखी हैं। साल 2019 में रेणुका ने बीसीसीआई महिला वनडे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 23 विकेट हासिल किए थे। ऐसे में रेणुका के पैतृक गांव पारसा में ख़ुशी की लहर है और बेटी की इस बड़ी उपलब्धि पर गांव के सभी लोग बेहद ख़ुश है। रेणुका के सर से पिता का साया उठने के बाद मां ने ही रेणुका की परवरिश की है।

यह भी पढ़ें:हिमाचल की दो बेटियां भारतीय महिला क्रिकेट टीम में, आस्ट्रेलिया दौरे के लिए हुआ चयन

 

 

रेणुका की मां ने बताया की बेटी की स्कूली शिक्षा पारसा व लोअरकोटी से हुई। बेटी को बचपन से ही क्रिकेट (Cricket) खेलने का शौक़ था और उसी शौक़ के चलते बेटी का चयन राष्ट्रीय टीम में हुआ है। उन्होंने कहा कि रेणुका के पिता का सपना था उनकी बेटी क़ब्बडी की खिलाड़ी (Player) बने या फिर क्रिकेट कीए वो सपना अब पूरा हो गया। पारसा पंचायत के प्रधान ने कहा की ये ना केवल पारसा पंचायत के लिए ख़ुशी का विषय हैए बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि आस्ट्रेलिया के साथ सीरीज़ खेलने के बाद जब रेणुका वापसी अपने गांव आएगी उसका भव्य स्वागत किया जाएगा।

 

 

प्रदेश सरकार ने

प्रदेश सरकार से आग्रह किया है की वर्तमान में रेणुका केंद्र सरकार के अंतर्गत आने वाले रेलवे में नौकरी करती है, लेकिन ग्रामवासी और रेणुका की मां चाहती है की होनहार बेटी हिमाचल में सेवायें दें और उसे यहां नौकरी मिलेंए ताकि दूसरी बेटियों के लिए वो मिसाल बनें और दूसरी लड़कियां को भी खेल के प्रति जागरूक करें वहीं हिमाचल में अच्छे मैदान बने इसके लिए भी केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और प्रदेश सरकार से ग्रामवासियों ने आग्रह किया है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group 

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

 

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

 

The post भारतीय महिला क्रिकेट टीम में हिमाचल की बेटी का चयन, आस्ट्रेलिया के साथ खेलेगी टी.20 श्रृंखला appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3mM2KTN
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

शिमला। प्रदेश की जयराम सरकार की अगली कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) पहली मई को संभावित है। जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण को रोकने के लिए आगामी रणनीति पर चर्चा हो सकती है।  इसके साथ ही तीन मई को लॉकडाउन (Lockdown) की अवधी खत्म होने के बाद अगला एग्जिट प्लान क्या होगा, इस पर भी चर्चा होगी। यह भी पढ़ें: लाॅकडाउन के बाद Himachal में क्या होगा, Gadkari से जयराम की हुई चर्चा   The post तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा appeared first on Himachal Abhi Abhi . from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/2YouS3h via IFTTT

Big Breaking: हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने ये छंटनी परीक्षाएं की स्थगित

हमीरपुर। हिमाचल में कोरोना (Corona) का कहर बढ़ता जा रहा है। हर रोज काफी संख्या में मामले आ रहे हैं और लोगों की जान जा रही है। कोरोना से निपटने के लिए सरकार ने सख्ती बरती हुई है। हिमाचल में परीक्षाएं भी स्थगित हो रही हैं। अब हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग  (HPSSC) के माध्यम से विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अभी नौकरी के लिए इंतजार करना होगा। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते आयोग ने एक अप्रैल को विभिन्न पदों को भरने के लिए तय छंटनी परीक्षाओं (Screening Test) के शेड्यूल को स्थगित कर दिया है। कुल 285 पदों को भरने के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं को स्थगित किया गया है। यह परीक्षाएं मई और जून में प्रस्तावित थीं। यह भी पढ़ें:  SBI में बंपर भर्तीः हिमाचल में भरे जाएंगे 180 पद , कब से शुरु हो रहे आवेदन… यहां पढ़े हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के अवर सचिव सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर द्वारा 1 अप्रैल को विभिन्न पदों को भरने के लिए छंटनी परीक्षा की तिथियां निर्धारित की गई थीं, लेकिन अब प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना मामलों को ध्यान मे...