Skip to main content

हिमाचल: 4 सितंबर को कैबिनेट बैठक में होगा स्कूल खोलने पर फैसला, जाने क्या बोले शिक्षा मंत्री

धर्मशाला। हिमाचल में नई शिक्षा नीति टास्क फोर्स (New Education Policy Task Force) का गठन किया है। हर जिला में टास्‍क फोर्स की बैठक होगी। इसकी शुरुआत मंगलवार को धर्मशाला में हुई। जिसकी अध्यक्षता शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर  (Education Minister Govind Thakur)ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अन्य जिलों में भी टास्क फोर्स की बैठकें होंगी और प्रदेश में बिल्कुल सही तरीके से इस नीति को लागू किया जाएगा। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि चार सिंतबर को कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) का आयोजन किया जाएगा। जिसमें स्कूलों (School) को खोलने पर निर्णया लिया जाएगा। इसके अलावा सितंबर माह के अंत तक पाठ्यक्रम कटौती का प्रारूप लागू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में आई थी। यह शिक्षा नीति भारत को विश्व गुरु के सिंहासन पर बैठाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके माध्यम से हम एक ऐसी शिक्षा अपने बच्चों को देंगे जिससे बच्चे वैश्विक बन सकें।

यह भी पढ़ें: ब्रेकिंग: हिमाचल के इन जिलों की पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव की अधिसूचना जारी

 

 

गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में यह शिक्षा नीति सैद्धांतिक रूप से लागू कर दी है। इसकी टास्क फोस्स के गठन को भी एक वर्ष का समय हो गया है, अब हमने विचार किया है हर जिला हेडक्वार्टर में जाकर इस तरह की वर्कशॉप की जाएं। जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा जिला है। इसी के चलते शुरूआत यहां से की गई है। उन्होंने कहा कि शिक्षा नीति पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 111 स्टेक होल्डर हैं, डाइट के लोग हैं, अभिभावक शामिल किए गए हैं। यह कार्यक्रम पांच मई तक चलेगा। शिक्षागत ढांचे को मजबूत करने के लिए सात परियोजनाएं स्ट्रेंथनिंग टीचर लर्निंग एंड रिसर्च फॉर स्टेट शुरू किया है। इसे 650 करोड़ केंद्र से मिलने वाले हैं। इस प्रोजेक्ट की भी लांचिंग की है। यह प्रोजेक्ट पांच वर्ष के लिए होगा। संवाद कार्यक्रम के साथ.साथ यह कार्यशालाएं आयोजित होती रहेंगी।

शिक्षा मंत्री ने सराहे अध्यापक संजय के प्रयास

राष्ट्रीय शिक्षा नीति और स्टार्स प्रोजेक्ट की संचालन ओर मूल्यांकन के लिए धर्मशाला में आयोजित वर्कशाप में राजकीय माध्यमिक पाठशाला चांदमारी के टीजीटी अध्यापक संजय चौधरी द्वारा अपने व अपने सहयोगी दोस्तोंए स्वयंसेवी दानी सज्जनों के माध्यम से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलधर व आसपास के प्राथमिक और उच्च पाठशालाओं के जरूरतमंद बच्चों को सैमसंग कंपनी के 28 नए मोबाइल फोन दान किए जाने की सराहना की। उन्होंने अध्यापक संजय के प्रयासों को आदर्श मान कर अन्य जगह भी इस तरह के प्रयासों की संभावना तलाशने की आवश्यकता पर बल दिया।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group 

 

The post हिमाचल: 4 सितंबर को कैबिनेट बैठक में होगा स्कूल खोलने पर फैसला, जाने क्या बोले शिक्षा मंत्री appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3BsNIGI
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

शिमला। प्रदेश की जयराम सरकार की अगली कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) पहली मई को संभावित है। जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण को रोकने के लिए आगामी रणनीति पर चर्चा हो सकती है।  इसके साथ ही तीन मई को लॉकडाउन (Lockdown) की अवधी खत्म होने के बाद अगला एग्जिट प्लान क्या होगा, इस पर भी चर्चा होगी। यह भी पढ़ें: लाॅकडाउन के बाद Himachal में क्या होगा, Gadkari से जयराम की हुई चर्चा   The post तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा appeared first on Himachal Abhi Abhi . from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/2YouS3h via IFTTT

Big Breaking: हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने ये छंटनी परीक्षाएं की स्थगित

हमीरपुर। हिमाचल में कोरोना (Corona) का कहर बढ़ता जा रहा है। हर रोज काफी संख्या में मामले आ रहे हैं और लोगों की जान जा रही है। कोरोना से निपटने के लिए सरकार ने सख्ती बरती हुई है। हिमाचल में परीक्षाएं भी स्थगित हो रही हैं। अब हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग  (HPSSC) के माध्यम से विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अभी नौकरी के लिए इंतजार करना होगा। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते आयोग ने एक अप्रैल को विभिन्न पदों को भरने के लिए तय छंटनी परीक्षाओं (Screening Test) के शेड्यूल को स्थगित कर दिया है। कुल 285 पदों को भरने के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं को स्थगित किया गया है। यह परीक्षाएं मई और जून में प्रस्तावित थीं। यह भी पढ़ें:  SBI में बंपर भर्तीः हिमाचल में भरे जाएंगे 180 पद , कब से शुरु हो रहे आवेदन… यहां पढ़े हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के अवर सचिव सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर द्वारा 1 अप्रैल को विभिन्न पदों को भरने के लिए छंटनी परीक्षा की तिथियां निर्धारित की गई थीं, लेकिन अब प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना मामलों को ध्यान मे...