Skip to main content

नशे के कारोबार पर हिमाचल पुलिस का कड़ा प्रहार, एक नाइजेरियन सहित कई धरे

हिमाचल अभी अभी टीम। शिमला जिले में हो रही चिट्टे की सप्लाई के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चिट्टे की सप्लाई करने वाले एक मास्टरमाइंड नाइजीरियन तस्कर को दिल्ली से गिरफ्तार किया। यह तस्कर दिल्ली से शिमला के लिए चिट्टा भेज रहा था। हालांकि शिमला से छोटे तस्कर स्वयं इसके पास दिल्ली चिट्टा लाने जा रहे थे। ऐसे में पुलिस हरकत में आई और नाइजीरियन को गिरफ्तार कर शिमला लाई है।

यह भी पढ़ें:सोलन पुलिस ने चिट्टे के साथ दो तस्करों को दबोचा

27 ग्राम चिट्टा बरामद

आरोपी का नाम आईकेचक्वू उर्फ एलेक्स है जोकि नाइजीरिया का रहने वाला है। यह दिल्ली में चीनी जंक्शन के पास उत्तम नगर दिल्ली में रह रहा था। इससे पुलिस ने 27.23 ग्राम चिट्टा भी पकड़ा है। उधर, एएसपी शिमला कमल वर्मा ने बताया कि चिट्टे की सप्लाई करने वाले मास्टरमाइंड नाइजीरियन को जल्द ही इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

दोस्तों ने खोली नाइजीरियन की पोल

नाइजीरियन की पोल कुछ दिन पहले शोघी में पकड़े गए दो तस्करों ने खोली है। बता दें कि पुलिस ने शोघी बैरियर के पास एचपी नंबर की कार के डैशबोर्ड से कुछ सीरिंज के साथ 9.54 ग्राम चिट्टा बरामद किया था, जिसमें 31 वर्षीय साहिब सिंह और 29 वर्षीय मोहनीश नेगी शामिल हैं। ये दोनों शिमला के संजौली निवासी है। पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी साहिब सिंह ने दिल्ली में एक नाइजीरियन नागरिक से चिट्टा खरीदा था। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और एक टीम को दिल्ली भेजा गया। पुलिस की टीम नाइजीरियन को गिरफ्तार कर शिमला लाई है। पुलिस की इस मामले को लेकर जांच जारी है। बता दें कि पुलिस ने बीते दिन ही रोहतक से कुरियर के माध्यम से चिट्टे की सप्लाई करने वाले तस्कर का पर्दाफाश किया है।

 

 

वॉल्वो बस से 12 ग्राम चिट्टे के साथ धराया आरोपी

जिला की विशेष अन्वेषण शाखा की टीम लगातार नशा तस्करों पर भारी पड़ रही है। बीती रात को वॉल्वो बस में बैठे एक युवक को चिट्टे सहित धर दबोचा है। युवक पिट्ठू बैग में 12 ग्राम चिट्टे की खेप लेकर जा रहा था। युवक दिल्ली का रहने वाला है, जो मनाली से दिल्ली जा रहा था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस नशे के तस्करों के हर ठिकाने तक पहुंचने की कोशिश कर रही है और नशा तस्कर को किसी भी सूरत ने बख्शा नहीं जायेगा। आरोपी की पहचान गोपाल (25) निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी गोपाल ने दौरान पूछताछ बताया कि यह एक व्यक्ति के पास नौकरी करता है जिसका नाम विक्रांत ग्रेवाल है। विक्रांत भी उसी बस में आया हुआ था। यह हेरोइन उसी ने इसके पास छुपाने के लिए दे रखी थी ताकि पुलिस के हाथ न लगे। तफ्तीश के बाद आरोपी विक्रांत ग्रेवाल को भी गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशे तस्करी से जुड़ी कोई भी जानकारी आपको मिलती है तो तुरंत कुल्लू पुलिस को सूचित करे। एसपी ने बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है कि आरोपी ने हेरोइन कहाँ से लाई थी और इसे कहाँ बेची जाती थी।

चरस के साथ पकड़े आरोपी को 12 वर्ष की कैद, डेढ़ लाख रुपए जुर्माना

चम्बा। जिला एवं सत्र न्यायाधीश चम्बा शरद लगवाल की अदालत ने ताजदीन पुत्र नूर मोहम्मद निवासी गांव करमंूड डाकघर टिकरीगढ़ तहसील चुराह को चरस तस्करी के आरोप में दोषी करार देते हुए 12 वर्ष की कैद की सजा सुनाई है। इसके अलावा डेढ़ लाख रुपए जुर्माना भी किया है। जुर्माना अदा न करने की सूरत में दोषी को एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा। अभियोजन पक्ष की ओर से मुकदमे की पैरवी जिला न्यायवादी विजय और उप जिला न्यायवादी उदय सिंह ने की।

उन्होंने बताया कि 7 जुलाई, 2018 को सब इंस्पेक्टर निर्मल सिंह की अगुवाई में पुलिस की टीम चुराह क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान जसौरगढ़ जीरो प्वाइंट के पास एक व्यक्ति सड़क किनारे बैठा था। पुलिस टीम को देखकर वह घबरा गया। पुलिस ने शक के आधार पर उससे पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपनी पहचान ताजदीन के तौर पर बताई। पुलिस ने ताजदीन के बैग की तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 2 किलो 32 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत तीसा थाना में मामला दर्ज किया गया।पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल और कागजी औपचारिकताएं निपटाने के बाद चालान आगामी कार्रवाई के लिए अदालत में पेश कर दिया। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद ताजदीन को चरस तस्करी का दोषी करार देते हुए 12 वर्ष की कैद और डेढ़ लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। अभियोजन पक्ष ने अदालत में 18 गवाह पेश कर ताजदीन पर लगे चरस तस्करी के आरोप को साबित किया।

गुप्त सूचना के आधार पुलिस ने किया गिरफ्तार

पांवटा साहिब। माजरा थाना के तहत पुलिस ने 3.11 ग्राम स्मैक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना माजरा की पुलिस टीम गश्त के दौरान सैनवाला मुबारकपुर में मौजूद थी। इस दौरान सूत्रों से सूचना मिली कि आजाद मोहम्मद स्मैक/हेरोईन बेचने का अवैध कारोबार करता है। वह अपनी मोटरसाइकिल पर माजरा नहर के पास युवकों को स्मैक बेचने के लिए आ रहा है। उक्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरन्त माजरा नहर के समीप नाकाबन्दी की। इस दौरान पुलिस ने आजाद मोहम्मद को वहां पाया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 3.11 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इस पर पुलिस ने आजाद मोहम्मद को गिरफ्तार किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर बबीता राणा ने मामले की पुष्टि की है।

 

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group 

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

 

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

 

The post नशे के कारोबार पर हिमाचल पुलिस का कड़ा प्रहार, एक नाइजेरियन सहित कई धरे appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3mNVGpv
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

शिमला। प्रदेश की जयराम सरकार की अगली कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) पहली मई को संभावित है। जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण को रोकने के लिए आगामी रणनीति पर चर्चा हो सकती है।  इसके साथ ही तीन मई को लॉकडाउन (Lockdown) की अवधी खत्म होने के बाद अगला एग्जिट प्लान क्या होगा, इस पर भी चर्चा होगी। यह भी पढ़ें: लाॅकडाउन के बाद Himachal में क्या होगा, Gadkari से जयराम की हुई चर्चा   The post तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा appeared first on Himachal Abhi Abhi . from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/2YouS3h via IFTTT

Big Breaking: हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने ये छंटनी परीक्षाएं की स्थगित

हमीरपुर। हिमाचल में कोरोना (Corona) का कहर बढ़ता जा रहा है। हर रोज काफी संख्या में मामले आ रहे हैं और लोगों की जान जा रही है। कोरोना से निपटने के लिए सरकार ने सख्ती बरती हुई है। हिमाचल में परीक्षाएं भी स्थगित हो रही हैं। अब हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग  (HPSSC) के माध्यम से विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अभी नौकरी के लिए इंतजार करना होगा। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते आयोग ने एक अप्रैल को विभिन्न पदों को भरने के लिए तय छंटनी परीक्षाओं (Screening Test) के शेड्यूल को स्थगित कर दिया है। कुल 285 पदों को भरने के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं को स्थगित किया गया है। यह परीक्षाएं मई और जून में प्रस्तावित थीं। यह भी पढ़ें:  SBI में बंपर भर्तीः हिमाचल में भरे जाएंगे 180 पद , कब से शुरु हो रहे आवेदन… यहां पढ़े हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के अवर सचिव सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर द्वारा 1 अप्रैल को विभिन्न पदों को भरने के लिए छंटनी परीक्षा की तिथियां निर्धारित की गई थीं, लेकिन अब प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना मामलों को ध्यान मे...