Skip to main content

विपिन परमार के भूमि पूजन कार्यक्रम में धरने पर बैठे पूर्व विधायक, जाने पूरा माजरा

भवारना। हिमाचल में आजकल कई राजनीति रंग देखने को मिल रहे हैं। भवारना विकास खंड की रिड़ा पंचायत भवन का शिलान्यास अचानक सुर्खियों में आ गया। शिलान्यास से पहले ही यहां विवाद शुरू हो गया है। भूमि पूजन कार्यक्रम में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब स्‍थानीय विधायक एवं विधानसभा अध्‍यक्ष विपिन सिंह परमार (Vipin Singh Parmar) के मंगलवार को भूमि पूजन कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व विधायक (Former MLA) धरने पर बैठ गए। पुलिस और प्रशासन की लाख कोशिशों के बाद भी धरने पर बैठे पूर्व विधायक जगजीवन पाल टस से मस नहीं हुए। हालांकि जगजीवन पाल के धरने पर बैठने के बावजूद विपिन परमार ने कार्यक्रम में पहुंच कर भूमि पूजन किया। वह पूर्व निर्धारित समय में कार्यक्रम में पहुंचे और पूरे विधि विधान से उन्होंने भूमि पूजन किया। पूर्व विधायक आमरण अनशन पर बैठ गए है।

यह भी पढ़ें: ब्रेकिंग: हिमाचल के इन जिलों की पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव की अधिसूचना जारी

 

बता दें भवारना विकास खंड की रड़ा पंचायत भवन का शिलान्यास विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने करना था, लेकिन कुछ लोग जगह को लेकर विवाद कर रहे हैं। पंचायत प्रधान, उपप्रधान व तीन वार्ड पंच आरोप लगा रहे हैं कि उन्हें शिलान्यास कार्यक्रम की कोई सूचना ही नहीं दी गई थी। पूर्व सीपीएस जगजीवन पाल भी मौके पर पहुंचे और प्रधान व उप्रधान तथा तीन वार्ड सदस्यों के समर्थन में आकर धरने पर बैठ गए। इस दौरान दोनों ही तरफ से नारेबाजी शुरू हो गई। कुछ लोग इस जगह शिलान्यास चाहते हैं तो कुछ लोग अन्य जगह पर इस भवन के बनाने की मांग कर रहे हैं। दोनों तरफ से काफी देर तक गहमा गहमी जारी रही। इसी गहमागहमी में पूर्व विधायक के सिर पर चोट भी लगी है। जिसकी उन्होंने पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई है।

पूर्व विधायक का आरोप है कि विधान सभा अध्यक्ष अपनी मर्जी कर रहे हैं और यहां की जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह भवन जहंा पर बनना था वहां पर इसे नहीं बनाया जा रहा और विपिन परमार ने अपनी मर्जी से इसका किसी अन्य स्थान पर शिलान्यास कर दिया है। पंचायत प्रतिनिधियों को ना तो इस शिलान्यास और ना ही भवन निर्माण वाले स्थान के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

 

पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।  हालांकि यह भी बड़ी बिडंबना कि जिस पंचायत में शिलान्यास हो रहा है उसी पंचायत के प्रधान व उप प्रधान सहित तीन जनप्रतिनिधियों को इसकी सूचना तक नहीं हैं। बता दें कि इस पंचायत के कुल पांच वार्ड हैं और साढ़े नौ सौ की आबादी है, लेकिन मजे की बात यह है कि पांच वार्डों के इस पंचायत में सिर्फ दो पंच ही शिलान्यास करवाने की तैयारी कर चुके हैं और प्रधानए उपप्रधान व तीन अन्य वार्ड पंचों को इसकी सूचना तक नहीं है।

वहीं जब इस बारे में विधान सभा अध्यक्ष विपिन परमार से बात की गई तो उन्होंने किसी भी सवाल का जबाव देने से इंकार कर दिया। उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि मैने जो किया है वह ठीक किया है। मुझे किसी के प्रमाण की जरूरत नहीं हैं

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group 

 

The post विपिन परमार के भूमि पूजन कार्यक्रम में धरने पर बैठे पूर्व विधायक, जाने पूरा माजरा appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3jwWWLM
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

शिमला। प्रदेश की जयराम सरकार की अगली कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) पहली मई को संभावित है। जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण को रोकने के लिए आगामी रणनीति पर चर्चा हो सकती है।  इसके साथ ही तीन मई को लॉकडाउन (Lockdown) की अवधी खत्म होने के बाद अगला एग्जिट प्लान क्या होगा, इस पर भी चर्चा होगी। यह भी पढ़ें: लाॅकडाउन के बाद Himachal में क्या होगा, Gadkari से जयराम की हुई चर्चा   The post तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा appeared first on Himachal Abhi Abhi . from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/2YouS3h via IFTTT

Big Breaking: हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने ये छंटनी परीक्षाएं की स्थगित

हमीरपुर। हिमाचल में कोरोना (Corona) का कहर बढ़ता जा रहा है। हर रोज काफी संख्या में मामले आ रहे हैं और लोगों की जान जा रही है। कोरोना से निपटने के लिए सरकार ने सख्ती बरती हुई है। हिमाचल में परीक्षाएं भी स्थगित हो रही हैं। अब हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग  (HPSSC) के माध्यम से विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अभी नौकरी के लिए इंतजार करना होगा। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते आयोग ने एक अप्रैल को विभिन्न पदों को भरने के लिए तय छंटनी परीक्षाओं (Screening Test) के शेड्यूल को स्थगित कर दिया है। कुल 285 पदों को भरने के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं को स्थगित किया गया है। यह परीक्षाएं मई और जून में प्रस्तावित थीं। यह भी पढ़ें:  SBI में बंपर भर्तीः हिमाचल में भरे जाएंगे 180 पद , कब से शुरु हो रहे आवेदन… यहां पढ़े हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के अवर सचिव सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर द्वारा 1 अप्रैल को विभिन्न पदों को भरने के लिए छंटनी परीक्षा की तिथियां निर्धारित की गई थीं, लेकिन अब प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना मामलों को ध्यान मे...