हिमाचल। विधानसभा मानसून सत्र (Monsoon Session) के अंतिम दिन विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर कार्रवाई में हिस्सा नहीं लिया। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार को हटाने का नोटिस दिया, लेकिन सरकार (Government) ने सदन में नोटिस को खारिज कर दिया। जिसके चलते मानसून सत्र के समापन पर विपक्षी सदस्य सदन के अंदर नहीं गए। विपक्षी विधायकों ने विधानसभा परिसर में करीब डेढ़ बजे राष्ट्रगान (National anthem) गाया। हालांकि, सत्ता पक्ष की ओर से सदन कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित करने के बाद राष्ट्रगान गाया गया।
यह भी पढ़ें: Himachal Breaking: स्पीकर से खफा विपक्ष ने किया विधानसभा का बहिष्कार

स्पीकर केवल एक तरफ की बात सुनते हैं
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री (Leader of opposition Mukesh agnihotri) ने कहा कि सदन के भीतर विधानसभा अध्यक्ष केवल एक तरफ की बात सुन रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार (Speaker Vipin Singh Parmar) को हटाने को लेकर नोटिस दिया। वहीं, सदन के बाहर ही राष्ट्रगान गाकर सत्र का समापन किया। मुकेश अग्निहोत्री (Mukesh Agnihotri) ने कहा कि विपक्ष जनता से जुड़े मुद्दे उठाना चाहता था। बेरोजगारी मंहगाई को लेकर चर्चा पर प्रस्ताव लाए, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष द्वारा समय नहीं दिया गया। विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार द्वारा सदन में विपक्ष के साथ भेदभाव किया जाता है। अध्यक्ष को हटाने को दिए गए नोटिस को सदन में बिना चर्चा के खारिज कर दिया गया, जबकि नियमों के मुताबिक नोटिस को खारिज नहीं कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश विधानसभा अनिश्चित काल के लिए स्थगित, 46 घंटे 11 मिनट चली सदन की कार्यवाही
अज्ञानियों के हाथ में है कुर्सी
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह मामला उठा तो नियम के मुताबिक अध्यक्ष विपिन सिंह परमार कुर्सी पर नहीं बैठ सकते थे। उन्होंने कहा कि इस सरकार में अज्ञानी लोग बैठे हैं। जिन्हें यह नहीं पता कि सदन की कार्रवाई किस तरह से चलती है। मुकेश ने कहा कि जब इसे लेकर सदन में मुद्दा उठा तो नियम के मुताबिक विपिन सिंह परमार स्पीकर की कुर्सी पर नहीं बैठ सकते थे। साथ ही मुकेश ने कहा कि इस सरकार में अज्ञानी लोग बैठे हैं। जिन्हें यह नहीं पता कि सदन की कार्रवाई किस तरह से चलती है। इधर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के बयान पर सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि इस प्रकार के नोटिस 14 दिन पहले दिया जाता है। विपक्ष की बात तर्कसंगत नहीं है। ऐसे में अब शीतकालीन सत्र में विपक्ष विधानसभा अध्यक्ष को हटाने का मुद्दा उठाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

The post हिमाचल में कांग्रेस विधायकों की स्पीकर को हटाने की मांग खारिज appeared first on Himachal Abhi Abhi.
from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/2UfxO2r
via IFTTT
Comments
Post a Comment