Skip to main content

साढ़े चार लाख स्कूली बच्चों को स्कूल में ही लगेगी कोरोना वैक्सीन, ये रहेगा प्रोसेस

शिमला। ओमिक्रोन (Omicron) की पहली दस्तक के बाद हिमाचल सरकार (Himachal Goverment) और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर हैं। विशेषज्ञों के अनुसार ओमिक्रोन सबसे ज्यादा बच्चों को इफेक्ट कर रहा हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए मोदी सरकार ने भी प्रदेश को कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) भेजनी शुरू कर दी हैं। हिमाचल को इसी वैक्सीन अभियान के लिए दो लाख 80 हजार डोज मिल चुकी है। प्रदेश में 3 जनवरी से 15 से 18 साल तक के बच्चों को कोरोना की वैक्सीन लगनी शुरू हो जाएगी। इस दौरान स्कूलों (School) में छुट्टियां रहेंगी और 15 जनवरी तक बच्चों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित, 3 जनवरी से बच्चों को वैक्सीन लगाने का किया ऐलान

हिमाचल के साढ़े 4 लाख बच्चों को स्कूल में ही कोरोना की डोज़ लगेगी। इसके अलावा फ्रंट लाइन वर्कर (Front line Worker), हेल्थ वर्कर व 60 साल से ऊपर के लोगों को 10 जनवरी से डॉक्टरी सलाह के बाद प्रीकोस्नेरी डोज़ लगाई जाएगी। ये वैक्सीन उन व्यक्तियों को लगेगी, जिनको दो डोज़ लगाए 9 माह का वक़्त बीत चुके है। ये बात हिमाचल स्वास्थ्य मंत्री डॉ  राजीव सहजल (Health Minister Dr. Rajiv Sehjal) ने कही। उन्होंने बताया कि हिमाचल में ओमिक्रोन का एक ही मामला सामने आया है, जो अब नेगेटिव हो चुका हैए जबकि 370 मामले एक्टिव रह गए है। हिमाचल में आजकल पर्यटकों की खूब भीड़ जुटी हुई है। ऐसे में लोगों को सिर्फ़ मास्क लगाने व उचित दूरी का पालन करने की सलाह दी जा रही है। उन्होंने फ़िलहाल कोई बंदिशें लगाने से इनकार किया है। हां, हिमाचल में यदि हालात बिगड़ते है तो आने वाले समय में इसके ऊपर विचार किया जाएगा। हिमाचल में टेस्टिंग बढ़ाने पर भी बल दिया जाएगा।

चंबा का ऐतिहासिक चौगान गतिविधियों के लिए बंद

चंबा। ऐतिहासिक चौगान को 3 जनवरी से विभिन्न गतिविधियों के आयोजन के लिए बंद कर दिया जाएगा। जिला दंडाधिकारी डीसी राणा ने इस आशय के आदेश जारी कर दिए हैं। जिला मुख्यालय स्थित चौगान नंबर .1 को सर्दियों के मौसम के दौरान आगामी आदेशों तक बंद रखा जाएगा। प्रशासन के इस आदेश के बाद चौगान में किसी भी तरह की गतिविधियां आयोजित नहीं हो पाएगी । गौरतलब है कि चौगान को हर साल सर्दियों के मौसम के दौरान हर तरह की गतिविधि के लिए बंद रखा जाता हैए ताकि चौगान का रखरखाव सुनिश्चित हो सके और इसे फिर से हरा.भरा बनाया जा सके। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि उल्लंघन की अवस्था में नियमों के अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ।

ऊना में भी बूस्टर डोज लगाने की तैयारियां शुरू

ऊना। पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों के कोविड टीकाकरण करने के एेलान के बाद ऊना जिला प्रशासन द्वारा इस संबंध में तैयारियां शुरू कर दी गई है। डीसी ऊना राघव शर्मा ने कहा कि 3 जनवरी से 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों को विशेष सत्रों और शिक्षण संस्थानों में कोवैक्सीन टीकाकरण शुरू किया जाएगा। डीसी ऊना ने बताया कि इस अभियान के तहत साल 2007 या उससे पहले आने वाले बच्चों को कवर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 3 जनवरी से पहले जिला ऊना में इस अभियान के लिए कोवैक्सीन पहुंच जाएगी। वहीं डीसी राघव शर्मा ने बताया कि दूसरी डोज को नौ माह पूरे कर चुके गंभीर बीमारियों से ग्रसित 60 साल की अधिक आयु वाले और फ्रंट लाइन वर्कर को 10 जनवरी से बूस्टर डोज लगाने के लिए भी तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें:Breaking: हिमाचल में स्टूडेंट-प्रिंसिपल के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद स्कूल पर तालाबंदी

 

 

नए साल के जश्न को लेकर शिमला में कड़ी सुरक्षा

शिमला। भले ही देश के कई राज्यों में ओमिक्रोन के ख़तरे को देखते हुए बंदिशें लगा दी हैए लेकिन हिमाचल सरकार ओमिक्रोन के डर के बजाय पर्यटन से मुनाफ़ा देख रही है। यही वजह है कि अभी हिमाचल में कोई बंदिशें नहीं लगाई गई हैं। पहाड़ों की रानी शिमला सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर न्यू ईयर पर मनाए जाने वाले कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। शिमला में पर्यटकों का हुजूम उमड़ आया है। बढ़ते ओमिक्रोन के खतरे और कानून व्यवस्था को लेकर शिमला जिला प्रशासन ने पर्यटकों को नियमों की पालना करने की सलाह दी है। शिमला पुलिस ने नए साल के जश्न के लिए शहर को सात सेक्टर में बांटा हैए जिसके लिए सात मैजिस्ट्रेट को जिम्मा सौपा गया है । शहर में नए साल पर 250 पुलिस कर्मी सुरक्षा का ज़िम्मा देख रहे हैं।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

 

 

The post साढ़े चार लाख स्कूली बच्चों को स्कूल में ही लगेगी कोरोना वैक्सीन, ये रहेगा प्रोसेस appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3evEjVe
via IFTTT

Comments

Hot Topics

#Himachal: इस जिला में पंचायत प्रधानों के पदों का आरक्षण रोस्टर जारी, 50% के अधिक महिलाओं को

मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में समस्त ग्राम पंचायतों (Gram panchayats) के प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर (Reservation roster) भी जारी कर दिया गया है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 125 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मंडी में सामान्य निर्वाचन 2020 के लिए विकास खंड वार पंचायत प्रधान पद (Panchayat Pradhan post) का आरक्षण रोस्टर जारी किया है। रोस्टर के मुताबिक जिला की कुल 559 ग्राम पंचायतों में 281 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इनमें अनुसूचित जाति महिला के लिए 86, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 10 व 185 पद महिला के लिए हैं। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 6 और अनुसूचित जाति के लिए 80 पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि 192 पद अनारक्षित रखे गए हैं।     विकास खंड बल्ह दरव्यास (अनुसूचित जाति महिला), नटनेड़ – अनुसूचित जाति महिला, कठयॉंहू – अनुसूचित जाति महिला, समलौण – अनुसूचित जाति महिला, टरोह – अनुसूचित जाति महिला, बृखमणी – अनुसूचित जाति महिला, दूसरा खाबू- अनुसूचित जाति महिला, कोठी- ...

तिब्बतियों के नववर्ष Losar पर होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित, Dalai Lama भी जनवरी अंत तक नहीं मिलेंगे

मैक्लोडगंज। तिब्बतियों के फरवरी में मनाए जाने वाले नववर्ष लोसर (Losar)  पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित (Postponed) कर दिए गए हैं। साथ ही इस बात पर भी सहमति बनी है कि तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा (Dalai Lama) जनवरी के अंत तक अपने मैक्लोडगंज (McLeodganj) स्थित पैलेस में ही रहेंगे,यानी इस अवधि में वह किसी से नहीं मिलेंगे। कोविड-19 (Covid-19)  के प्रकोप के चलते ही ऐसा निर्णय लिया गया है। इसी तरह तिब्बतियों (Tibetans) के उच्च पदासीन लोगों ने इस बात पर सहमति बनाई है, कि इस मर्तबा लोसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित रखे जाएं। हालांकि,तिब्बती अपने घरों के भीतर इसे अपने-अपने तरीके से मना सकते हैं। लोसर तिब्बतियों का प्रमुख पर्व है,पर इसको मनाने वाले अरुणाचल प्रदेश से नेपाल होते हुए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh) और जम्मू-कश्मीर की उत्तरी सीमाओं तक फैले हुए हैं। संक्षेप में कहें तो यह भारत की उत्तरी सीमा पर उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है जो बौद्ध संवत् के अनुसार वर्ष के पहले माह की पहली तिथि को मनाया जाता है। तिब्बती कैलेंडर (Tibetan Calendar...

हिमाचलः एक तो भीषण गर्मी दूसरा बिजली नहीं, गुस्साए ग्रामीण पहुंच गए विभाग के दफ्तर

ऊना। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति का लगातार प्रभावित होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। हालत यह है कि करीब 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी के कारण कई सारी मुसीबतें खड़ी कर रहा है, तो दूसरी तरफ बिजली की आपूर्ति लगातार बाधित होने के चलते भी ग्रामीणों को चिलचिलाती गर्मी में पंखे तक का सहारा नहीं मिल पा रहा है। जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में हालत यह है कि पिछले करीब 1 सप्ताह से ग्रामीणों को पूरी-पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें: शिमला में गहराया जल संकट, नगर निगम कार्यालय में घड़ा और गिलास लेकर पानी लेने पहुंचे लोग जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में करीब एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों को बिजली बोर्ड के अधिकारियों के द्वार पहुंचना पड़ा है। हालत यह है कि ग्रामीणों को पूरी पूरी रात बिना बिजली के बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिसमें छोटे बच्चे, बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने के चलते गांव म...