Skip to main content

हिमाचल की यह पूर्व रणजी खिलाड़ी 27 लाख की धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार

धर्मशाला। हिमाचल के कांगड़ा जिला की पूर्व रणजी खिलाड़ी (Ranji Player) 27 लाख की धोखाधड़ी (Fraud) मामले में गिरफ्तार (Arrest) की गई है। यह खिलाड़ी सपना रंधावा कांगड़ा (Kangra) जिला के रानीताल से संबंध रखती है। उसे गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी खिलाड़ी को देहरा न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर भेजा गया है। यह जानकारी रानीताल पुलिस चौकी प्रभारी ने दी। उन्होंने बताया कि गुजरात पुलिस ने रानीताल निवासी एक पूर्व रणजी खिलाड़ी को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस खिलाड़ी के खिलाफ गुजरात (Gujrat) में एक युवा खिलाड़ी ने शिकायत दर्ज करवाई थी।

यह भी पढ़ें: हिमाचलः पिता-पुत्र ने मिलकर राजस्थानी को बेच दिया पंचायत घर

अपनी शिकायत में उसने आरोप लगाया था कि उसे रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) में भाग लेने का लालच देकर पैसे लिए गए। लेकिन पैसे लेने के बाद भी उसे रणजी ट्राफी में खेलने का मौका नहीं मिला। जिसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने महिला खिलाड़ी के खिलाफ 420 का मामला दर्ज किया था, जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। उसे देहरा कोर्ट में पेश किया गया, जहां से ट्रांजिट रिमांड पर भेजा गया है। डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि रणजी की पूर्व खिलाड़ी सपना रंधावा को सूरत की गुजरात पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है और न्यायालय में पेश करके ट्रांजिट रिमांड पर लिया है। उन्होंने बताया हरियाणा में भी संबंधित आरोपित खिलाड़ी ने इस तरह की धोखाधड़ी की है और मामले में कार्रवाई चल रही है। अब यह एक और मामला उजागर हुआ हैए जिस पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

The post हिमाचल की यह पूर्व रणजी खिलाड़ी 27 लाख की धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/pzL6iaIJ0
via IFTTT

Comments

Hot Topics

Coronavirus outbreak: 60 test negative in Maharashtra, 4 reports awaited

Coronavirus outbreak: 60 test negative in Maharashtra, 4 reports awaited from India Today | Top Stories https://ift.tt/2P2x5vM via IFTTT

बाइक से टकराई नीलगाय ,बेटे के साथ बैठी महिला की मौत

थाना ऊना के तहत समूरकलां में पेश आए दर्दनाक हादसे में 58 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान गुरमीतो देवी पत्नी मोहिंद्र सिंह निवासी मोहखास, तहसील बंगाणा के रूप में हुई है। from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/StWOncJ via IFTTT

MiG-21 Plane Crash: हिमाचल का सपूत विमान हादसे में शहीद, मंडी का रहने वाला था मोहित

मंडी। राजस्थान के बाड़मेर में भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) का मिग-21 विमान क्रैश हुआ है। इस हादसे में हिमाचल प्रदेश का एक पायलट भी शहीद हुआ है। पायलट की पहचान विंग कमांडर मोहित राणा पुत्र राम प्रकाश निवासी संधोल मंडी के रूप में हुई है। मोहित इस विमान को उड़ा रहा था। बताया जा रहा है कि 15 दिन पहले ही मोहित छुट्टियों के दौरान अपने पैतृक गांव आया था। हालांकि मोहित का सारा परिवार चंडीगढ़ में ही रहता है। मोहित के पिता राम प्रकाश भारतीय सेना  से कर्नल के पद से सेवानिवृत हुए हैं। हालांकि अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन बताया जा रहा है कि मोहित का अंतिम संस्कार चंडीगढ़ में ही होगा। डीसी मंडी अरिंदम चौधरी ने मोहित के शहीद होने की पुष्टि की है। यह भी पढ़ें- सीएम जयराम के आश्वासन पर भी नहीं माने बागवान, सचिवालय का करेंगे घेराव जाहिर है आज सुबह बाड़मेर (Barmer) के भीमड़ा गांव में मिग-21 क्रैश हुआ। जोरदार धमाके के साथ लोगों को आग की बड़ी लपटें दिखाई दी हैं। मिग-21 क्रैश की सूचना से गांव में अफरातफरी मच गई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर भारत...