Skip to main content

हिमाचलः कला- साहित्य के लिए शिखर सम्मान सहित प्रदेश की 30 हस्तियां पुरस्कृत

शिमला। हिमाचल प्रदेश कला संस्कृति भाषा अकादमी शिमला की ओर से गेयटी थियेटर में शिखर सम्मान, कला सम्मान,साहित्य पुरस्कार, चम्बा रुमाल,पहाड़ी चित्रकला,स्वेच्छिक संस्था सम्मान समारोह 2022का आयोजन किया। इस आयोजन के दौरान सीएम जयराम ठाकुर ने वर्ष 2015 से 2018 तक साहित्य के क्षेत्र में काम कर रही हस्तियां को पुरस्कार प्रदान किए। समारोह में कुल 30 कलाकारों को सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल सरकार की अधिकांश मांगों पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने लगाई मुहर, जाने डिटेल

इन्हें मिला पुरस्कार

शिखर पुरस्कार के तौर पर एक लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र दिया गया। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी शिखर साहित्य सम्मान 2017 आचार्य केशव को संस्कृत साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मरणोपरांत दिया गया।महाराजा संसार चंद शिखर कला सम्मान 2017 मोहन राठौर को निष्पादन कला क्षेत्र के लिए, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी शिखर साहित्य सम्मान 2018 डा. ओसी हांडा को साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए और महाराजा संसार चंद शिखर कला सम्मान 2018 दिनेश कुमारी को ललित कला में चंबा रुमाल में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया।कला सम्मान के तहत 51 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई जो हिम चटर्जी, ज्वाला प्रसाद शर्मा, डाक्‍टर नंद लाल ठाकुर, संजय सूद, खीमी राम और एसडी कश्यप को दिया गया। साहित्य पुरस्कार के तहत 51 हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र 14 साहित्यकार व लेखकों को प्रदान किया गया। इसके अलावा चंबा रुमाल प्रतियोगता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।

युवा पीढ़ी को हमारी संस्कृति व कला की जानकारी होना जरूरी

इस मौके पर सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के कला एवं साहित्यकारों ने देश भर मे हिमाचल प्रदेश की संस्कृति, कला और साहित्य को पहचान दिलाई है। जिसके लिए दो पद्मश्री भी प्रदेश को हाल ही में मिले हैं, जो प्रदेश के लिए गौरव की बात है। प्रदेश की युवा पीढ़ी को हमारी संस्कृति व कला की जानकारी होना बेहद जरूरी है जिसके लिए प्रदेश के साहित्य और कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
इस मौके पर भाषा एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर और अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

 

The post हिमाचलः कला- साहित्य के लिए शिखर सम्मान सहित प्रदेश की 30 हस्तियां पुरस्कृत appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://bit.ly/3KS4vs4
via IFTTT

Comments

Hot Topics

जवाहर नवोदय विद्यालय में 11वीं कक्षा में प्रवेश को करें Online आवेदन

धर्मशाला। जवाहर नवोदय विद्यालयों में 11वीं कक्षा में प्रवेश हेतू ऑनलाइन (Online) आवेदन आमंत्रित करने की प्रक्रिया 13 अगस्त से शुरू हो गई है। जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला की प्राचार्य दिव्य ज्योति ने बताया कि यह आवेदन 11वीं कक्षा में खाली रह गई कुछ सीटों के लिए लेटरल एंट्री (Lateral Entry) के तहत आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र अपलोड करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट (Website) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए विभागीय वेबसाइट   www.navodaya.gov.in ,   www. nvsadmissiononlineclasseleven. in   देखी जा सकती हैं। हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group  The post जवाहर नवोदय विद्यालय में 11वीं कक्षा में प्रवेश को करें Online आवेदन appeared first on Himachal Abhi Abhi . from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/33Y9Ivj via IFTTT

नए देवरथ में विराजमान हुए देवता क्षेत्रपाल, कल से लोगों को देंगे आशीर्वाद

कुल्लू। जिला की लगघाटी में देवता क्षेत्रपाल के नए देवरथ ( Devrath)का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ है। पूजा व प्रतिष्ठा करने के बाद देवता नय रथ में विराजमान हुए। इसे रथ को 10 दिन में तैयार किया गया। देवता ने क्षेत्रपाल ने हरियानों के साथ ब्यास और पार्वती के पवित्र के संगम स्थल पर डुबकी लगाई और पुरानी शक्तियां अर्जित की। इसके बाद में अपने स्थाई भवन लौट गए। क्षेत्रपाल के लिए उंगू नामक पेड़ की लकड़ियों से देवरथ का निर्माण किया गया है। माता फुंगणी के जंगलों से यह लकड़ियां एक वर्ष पहले लाई गई थी। जिसके बाद इसे मिट्टी में दबा कर रखा गया था। देव आज्ञानुसार बैसाख माह में इसकी लकड़ी को निकाल कर सुखने के लिए रखा गया। जिसके बाद देव आज्ञानुसार इस रथ का निर्माण कार्य शुरू किया गया। माना जाता है कि रथ के साथ देवता की पुरानी शक्तियां भी पुनः लौट आती है।इसके बाद देवता रविवार से घाटी के गांव-गांव जा कर लोगों को सुख समृद्धि का आशीर्वाद देंगें। यह भी पढ़ें: आखिरी #चंद्र_ग्रहण से पहले बदलेगी कई लोगों की किस्मत, #राशि के अनुसार जानिए अपना हाल देवता के कारदार सुंदर सिंह ने बताया कि देवता के आज्ञा अनुसार उन्हें...

#Anurag ने #CU कैंपस निर्माण की सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

धर्मशाला। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा तथा धर्मशाला में स्थायी कैंपस (Campus) निर्मित करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस बाबत 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट भी प्रेषित करने के लिए कहा गया है। बैठक में अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University) प्रशासन से भूमि अधिग्रहण, कैंपस निर्माण की डीपीआर इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली (Delhi) से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से धर्मशाला में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण के लिए बजट पहले ही मंजूर हो चुका है। अनुराग बोले खतरा अभी टला नहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण पूरे विश्व में संकट पैदा हुआ है। इस महामारी के चलते लोगों ...