Skip to main content

एचएएस ओशिन शर्मा लाडली फाउंडेशन हिमाचल प्रदेश की राज्य ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

बिलासपुर। एचएएस ओशिन शर्मा (HAS Oshin Sharma ) को लाडली फाउंडेशन ने हिमाचल प्रदेश की राज्य ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। उन्हें बिलासपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में ब्रांड एंबेसडर चुना गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लाडली फाउंडेशन (Ladli Foundation) के राज्य उपाध्यक्ष निर्मला राजपूत ने की। इस मौके पर विशेष रुप से एचएएस ओशिन शर्मा ने शिरकत की। हिमाचली परंपरा अनुसार हिमाचली टोपी, माता वैष्णो देवी से लाई चुनरी एवं स्मृति चिन्ह देकर लाडली फाउंडेशन के पदाधिकारियों द्वारा ओशिन शर्मा को सम्मानित किया गया। बैठक में मौजूद लाडली फाउंडेशन के सभी पदाधिकारियों ने सर्वसमिति से प्रस्ताव पारित करके एचएएस ओशिन शर्मा को लाडली फाउंडेशन हिमाचल प्रदेश का राज्य ब्रांड एंबेसडर (State Brand Ambassador) नियुक्त किया गया।

यह भी पढ़ें:BJP MLA विशाल नेहरिया एचएएस पत्नी ओशिन को अब यूं करते हैं टार्चर-देखें Live

 

 

 

 

लाडली फाउंडेशन के राज्य उपाध्यक्ष निर्मला राजपूत ने बताया कि लाडली फाउंडेशन के चेयरमैन शालू की सहमति से मूलतः जिला कांगड़ा की एचएएस ओशिन शर्मा को लाडली फाउंडेशन हिमाचल प्रदेश का राज्य ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। लाडली फाउंडेशन के पदाधिकारियों निर्मला राजपूत, रेखा बिष्ट, किरण शर्मा, उच्च न्यायालय के अधिवक्ता ज्योति डोगरा ने ओशिन शर्मा को लाडली फाउंडेशन ब्रांड एंबेसडर का नियुक्ति पत्र दिया। इस मौके पर नवनियुक्त ब्रांड एंबेसडर ओशिन शर्मा ने कहा कि पूरे हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में गांव स्तर पर महिला सशक्तिकरण हेतु लाडली फाउंडेशन के बैनर तले जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा। फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में बेटियों एवं महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को रोकथाम हेतु पूरे प्रदेश में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया जाएगा। बता दें कि यह वही ओशिन शर्मा हैं जिनका अपने पति धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया (MLA Vishal Nehria) के बीच रिश्ते को लेकर विवाद चल रहा है। ओशिन शर्मा ने अपने पति विशाल नैहरिया पर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आारोप लगाए हैं।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

 

The post एचएएस ओशिन शर्मा लाडली फाउंडेशन हिमाचल प्रदेश की राज्य ब्रांड एंबेसडर नियुक्त appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/NQHCPWjsg
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

मंडी शिवरात्रि : जालपा के रथ में लगी पौराणिक वस्तुओं और गहनों में झलकता है इतिहास

मंडी। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) देव भूमि है और यहां के देवताओं और रियासतकालीन राजाओं में गहरा संबंध है। इसी बात का परिचायक मंडी का शिवरात्रि महोत्सव (Mandi Shivaratri Festival) है जहां पर आने वाले सभी देवताओं की एक अपनी परंपरा और पौराणिकता हैं। मंडी शिवरात्रि में शिरकत करने वाली एक ऐसी भी देवी हैं जिनकी साज-सजावट अभी भी पुरानी परंपराओं के अनुसार की जाती है। मंडी जिला के सनोर क्षेत्र की देवी जालपा के रथ को लगने वाली अधिकतर वस्तुऐं पुरातन काल की हैं। देवी जालपा (Devi Jalpa) के रथ में लगने वाली चांदी की चादरए पुराने मोहरेए मालाए छत्र आदि करीब 3 शताब्दी पुराने हैं। माता की मालाओं में रियासत काल के राजाओ के सिक्के लगे हैं जो भी 250 वर्षों से भी पुराने हैं। इसके साथ ही माता का पुरांदा व कपड़े का प्रारूप भी प्राचीन समय के अनुसार ही है। यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में वाद्ययंत्र प्रतियोगिता का आगाज, देवलू- बजंतरी लेंगे हिस्सा जालपा माता सनोर बालू के भंडारी पूर्णचंद बतातें हैं कि वे लगभग बीते 50 वर्षों से माता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि माता का श्रृगां...

#Anurag ने #CU कैंपस निर्माण की सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

धर्मशाला। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा तथा धर्मशाला में स्थायी कैंपस (Campus) निर्मित करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस बाबत 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट भी प्रेषित करने के लिए कहा गया है। बैठक में अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University) प्रशासन से भूमि अधिग्रहण, कैंपस निर्माण की डीपीआर इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली (Delhi) से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से धर्मशाला में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण के लिए बजट पहले ही मंजूर हो चुका है। अनुराग बोले खतरा अभी टला नहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण पूरे विश्व में संकट पैदा हुआ है। इस महामारी के चलते लोगों ...