Skip to main content

हिमाचल: जहरीली शराब केस में एक और गिरफ्तार, अब यहां मिली बड़ी खेप

हमीरपुर। जहरीली शराब मामले में हमीरपुर पुलिस (Hamirpur Police) ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजीव कुमार पुत्र जय सिंह निवासी गांव पदियाण डाकघर व तहसील बलद्वाड़ा जिला मंडी (Mandi) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार 24 जनवरी को हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम में जहरीली शराब की 68 पेटियों की बरामदगी के संबंध में थाना भोरंज (Bhoranj) में एफआईआर दर्ज की थी। उस मामले में अब पुलिस ने छठे आरोपी को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया था, जो चार दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहे हैं। पुलिस अधीक्षक (SP) हमीरपुर डॉक्टर आकृति शर्मा ने आरोपी को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।

यह भी पढ़ें:हिमाचल में फिर मिला अवैध शराब का जखीरा, यहां पकड़ी 9 हजार पेटियां; गोदाम सील
देहरा में एक दुकान से 108 पेटी देसी शराब बरामद

देहरा। जसवां-परागपुर विधानसभा के तहत पड़ते लोअर भलवाल में देहरा (Dehra) पुलिस ने एक दुकान से 108 पेटी देसी शराब मार्का बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। मंडी (Mandi) में जहरीली शराब से सात मौतों का मामला सामने आने के बाद पुलिस इन दिनों जगह जगह-जाकर दबिश दे रही है। इसी बीच बुधवार को डीएसपी (DSP) देहरा अंकित शर्मा के निर्देशानुसार एसएचओ (SHO) देहरा कुलदीप कुमार के नेतृत्व में एएसआई राजीव, हैड कांस्टेबल राजीव, राजेश, रोहित, पुष्पिंदर ने दुकान पर दबिश दी और देसी शराब की अवैध 108 पेटी बरामद की। अवैध शराब की पेटियां लोअर भलवाल में एक दुकान में छुपाई हुई थी। बीते दिवस कांगड़ा (Kangra) के पालमपुर से भी हजारों शराब की पेटियां पुलिस ने बरामद की थीं।

यह भी पढ़ें: गोवा से अंब में पहुंची स्पिरिट की बड़ी खेप, पुलिस ने की जब्त

इसी बीच देहरा पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए शराब की पेटियों के मालिक के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि देहरा पुलिस ने मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। देहरा पुलिस शराब के अवैध कार्य करने वालों से सख्ती से निपटेगी। उन्होंने तमाम ठेके के मालिकों को हिदायत भी दी है कि कानून की पालना करते हुए अपना कार्य करें।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

 

The post हिमाचल: जहरीली शराब केस में एक और गिरफ्तार, अब यहां मिली बड़ी खेप appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3u4B0xh
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

शिमला। प्रदेश की जयराम सरकार की अगली कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) पहली मई को संभावित है। जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण को रोकने के लिए आगामी रणनीति पर चर्चा हो सकती है।  इसके साथ ही तीन मई को लॉकडाउन (Lockdown) की अवधी खत्म होने के बाद अगला एग्जिट प्लान क्या होगा, इस पर भी चर्चा होगी। यह भी पढ़ें: लाॅकडाउन के बाद Himachal में क्या होगा, Gadkari से जयराम की हुई चर्चा   The post तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा appeared first on Himachal Abhi Abhi . from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/2YouS3h via IFTTT

Big Breaking: हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने ये छंटनी परीक्षाएं की स्थगित

हमीरपुर। हिमाचल में कोरोना (Corona) का कहर बढ़ता जा रहा है। हर रोज काफी संख्या में मामले आ रहे हैं और लोगों की जान जा रही है। कोरोना से निपटने के लिए सरकार ने सख्ती बरती हुई है। हिमाचल में परीक्षाएं भी स्थगित हो रही हैं। अब हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग  (HPSSC) के माध्यम से विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अभी नौकरी के लिए इंतजार करना होगा। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते आयोग ने एक अप्रैल को विभिन्न पदों को भरने के लिए तय छंटनी परीक्षाओं (Screening Test) के शेड्यूल को स्थगित कर दिया है। कुल 285 पदों को भरने के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं को स्थगित किया गया है। यह परीक्षाएं मई और जून में प्रस्तावित थीं। यह भी पढ़ें:  SBI में बंपर भर्तीः हिमाचल में भरे जाएंगे 180 पद , कब से शुरु हो रहे आवेदन… यहां पढ़े हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के अवर सचिव सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर द्वारा 1 अप्रैल को विभिन्न पदों को भरने के लिए छंटनी परीक्षा की तिथियां निर्धारित की गई थीं, लेकिन अब प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना मामलों को ध्यान मे...