Skip to main content

हिमाचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, भारी बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी

शिमला। हिमाचल में एक बार फिर से मौसम के मिजाज बिगड़ने वाले हैं। प्रदेश में कुछ दिनों से खिल रही धूप के बाद अब फिर कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला (Meteorological Center Shimla) के अनुसार प्रदेश में 2 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश.बर्फबारी का दौर शुरू होगा। 3 फरवरी को मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है। कई क्षेत्रों में गर्ज के साथ ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है। शिमला, कुल्लू, किन्नौर और लाहुल स्पीति के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। पर्यटकों और आम लोगों को बर्फीले क्षेत्रों में न जाने की हिदायत दी गई है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में बीते सप्ताह भारी बारिश और बर्फबारी के चलते अभी भी कई सड़कें बाधित हैं। खासकर किन्नौर, लाहुल स्पीति के कई क्षेत्रों में जनजीवन पटरी पर नहीं लौट पाया है।

यह भी पढ़ें:हिमाचल में हुआ ताजा हिमपात, बारिश-बर्फबारी के साथ बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल ने बताया कि 2 व 3 फरवरी को पूरे प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। इस दौरान शिमला सहित प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी (Snowfall) के एक व दो स्पैल हो सकते हैं। 2 फरवरी को मैदानी इलाकों में हल्की बारिश (Rain) व मध्यवर्ती व उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। उन्होंने कहा कि 3 फरवरी को प्रदेश में बारिश.बर्फबारी को येलो अलर्ट रहेगा। इस दिन कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी, ऊना, सोलन और सिरमौर जिलों के मैदानी भागों में बारिश-ओलावृष्टि जबकि शिमला, कुल्लू, चम्बा, लाहुल-स्पीति व किन्नौर जिलों में कुछ स्थानों पर बर्फबारी होने की आशंका है।

 

भूस्खलन से बंद हुआ चंबा भरमौर मार्ग

चंबा। चंबा-भरमौर (Chamba Bharmaur NH) एनएच पर मैहला के समीप शनिवार देर रात से हो रहे भूस्खलन से मार्ग बाधित हो गया है। रविवार को एनएच प्राधिकरण व प्रशासन की ओर से एनएच को बंद रखकर खतरनाक हो चुके हिस्से को गिराने का फैसला लिया गया था, लेकिन रविवार को कार्य पूरा न होने के चलते अब सोमवार को भी मार्ग को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। ऐसे में लोगों को मार्ग के पूरी तरह से सुरक्षित व बहाल होने के लिए और इंतजार करना पड़ेगा। ऐसे में भूस्खलन होने के बाद एसडीएम चंबा नवीन तंवर सहित एनएच के अधिकारी व कर्मचारी उक्त स्थान पर पहुंच गए।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

 

 

 

The post हिमाचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, भारी बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/xdZc3pTr5
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

मंडी शिवरात्रि : जालपा के रथ में लगी पौराणिक वस्तुओं और गहनों में झलकता है इतिहास

मंडी। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) देव भूमि है और यहां के देवताओं और रियासतकालीन राजाओं में गहरा संबंध है। इसी बात का परिचायक मंडी का शिवरात्रि महोत्सव (Mandi Shivaratri Festival) है जहां पर आने वाले सभी देवताओं की एक अपनी परंपरा और पौराणिकता हैं। मंडी शिवरात्रि में शिरकत करने वाली एक ऐसी भी देवी हैं जिनकी साज-सजावट अभी भी पुरानी परंपराओं के अनुसार की जाती है। मंडी जिला के सनोर क्षेत्र की देवी जालपा के रथ को लगने वाली अधिकतर वस्तुऐं पुरातन काल की हैं। देवी जालपा (Devi Jalpa) के रथ में लगने वाली चांदी की चादरए पुराने मोहरेए मालाए छत्र आदि करीब 3 शताब्दी पुराने हैं। माता की मालाओं में रियासत काल के राजाओ के सिक्के लगे हैं जो भी 250 वर्षों से भी पुराने हैं। इसके साथ ही माता का पुरांदा व कपड़े का प्रारूप भी प्राचीन समय के अनुसार ही है। यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में वाद्ययंत्र प्रतियोगिता का आगाज, देवलू- बजंतरी लेंगे हिस्सा जालपा माता सनोर बालू के भंडारी पूर्णचंद बतातें हैं कि वे लगभग बीते 50 वर्षों से माता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि माता का श्रृगां...

#Anurag ने #CU कैंपस निर्माण की सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

धर्मशाला। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा तथा धर्मशाला में स्थायी कैंपस (Campus) निर्मित करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस बाबत 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट भी प्रेषित करने के लिए कहा गया है। बैठक में अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University) प्रशासन से भूमि अधिग्रहण, कैंपस निर्माण की डीपीआर इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली (Delhi) से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से धर्मशाला में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण के लिए बजट पहले ही मंजूर हो चुका है। अनुराग बोले खतरा अभी टला नहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण पूरे विश्व में संकट पैदा हुआ है। इस महामारी के चलते लोगों ...