Skip to main content

Corona Update: हिमाचल में आज 1843 मामले, 9 की गई जान; ओमिक्रॉन ने भी पकड़ी रफ्तार

शिमला। हिमाचल में कोरोना महामारी हर दिन लोगों की जान ले रही है। वहीं कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन भी प्रदेश में रफ्तार पकड़ने लगा है। आज प्रदेश में 9 लोगों की कोरोना संक्रमण (Corona Infection) से मौत हुई है। वहीं आज स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की रिपोर्ट के अनुसार खेल मंत्री राकेश पठानिया सहित प्रदेश में 1843 लोग कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाए गए हैं। इन मामलों के साथ ही प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 9752 पहुंच गई है। प्रदेश में 2417 कोरोना संक्रमित (Corona Infected) आज पूरी तरह से ठीक हुए हैं। हिमाचल में आज दिन तक दो लाख 67 हजार 577 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। जिसमें से दो लाख 53 हजार 840 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से ठीक हुए हैं। हिमाचल में अब तक 3961 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने आज 11717 लोगों के सैंपल कोरोना जांच को लिए थे।

यह भी पढ़ें: हिमाचलः खेल मंत्री राकेश पठानिया कोरोना संक्रमण की चपेट में

 

हिमाचल में ओमिक्रॉन के 10 केस

हिमाचल में शुक्रवार यानी आज प्रदेश में ओमिक्रॉन के 10 नए मामले सामने आए हैं। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) दिल्ली से आज 127 संपूर्ण जीनोम अनुक्रमण (डब्ल्यूजीएस) रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इन WGS नमूनों में से 10 नमूने ओमिक्रॉन पॉजिटिव पाए गए हैं। इन 10 मामलों में 2 मामले जिला कांगड़ा और जिला मंडी के हैं। ये नमूने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों से लिए गए थे। शेष 8 मामले कांगड़ा जिले के प्रहरी स्थलों से भेजे गए थे। ये सैंपल 15 दिसंबर से 31 दिसंबर 2021 तक पॉजिटिव पाए गए मरीजों के लिए गए थे। सरकारी प्रवक्ता ने आगे कहा कि अब तक हिमाचल में ओमिक्रॉन के कुल 25 मामले पाए गए हैं। शुरुआत में ओमिक्रॉन संस्करण केवल अंतरराष्ट्रीय यात्रियों में ही रिपोर्ट किया गया था, लेकिन अब समुदाय से भी इस संस्करण की सूचना मिली है।

 

 

आज किस जिला से कितने मामले

हिमाचल में आज सबसे अधिक कांगड़ा जिला में 371 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा सोलन में 276, मंडी में 259, हमीरपुर में 181, शिमला (Shimla) में 176, सिरमौर में 152, ऊना में 130, बिलासपुर में 126, चंबा में 69, कुल्लू में 66, किन्नौर में 35 और लाहुल स्पीति जिला में दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

यह भी पढ़ें: दक्षिण अफ्रीका में मिला नया कोरोना, वैज्ञानिकों की चेतावनी, तीन में से एक मरीज की होगी मौत
आज किस जिला से कितनी मौतें

हिमाचल में आज सबसे अधिक कांगड़ा जिला में चार लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। यह चारों ही पुरुष हैं। इसके अलावा हमीरपुर में एक 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हुई है। वहीं मंडी में तीन लोगों ने दम तोड़ा है। जिसमें दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। एक मौत बिलासपुर जिला मंे भी हुई है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

 

 

The post Corona Update: हिमाचल में आज 1843 मामले, 9 की गई जान; ओमिक्रॉन ने भी पकड़ी रफ्तार appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://bit.ly/3HeArof
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

शिमला। प्रदेश की जयराम सरकार की अगली कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) पहली मई को संभावित है। जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण को रोकने के लिए आगामी रणनीति पर चर्चा हो सकती है।  इसके साथ ही तीन मई को लॉकडाउन (Lockdown) की अवधी खत्म होने के बाद अगला एग्जिट प्लान क्या होगा, इस पर भी चर्चा होगी। यह भी पढ़ें: लाॅकडाउन के बाद Himachal में क्या होगा, Gadkari से जयराम की हुई चर्चा   The post तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा appeared first on Himachal Abhi Abhi . from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/2YouS3h via IFTTT

Big Breaking: हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने ये छंटनी परीक्षाएं की स्थगित

हमीरपुर। हिमाचल में कोरोना (Corona) का कहर बढ़ता जा रहा है। हर रोज काफी संख्या में मामले आ रहे हैं और लोगों की जान जा रही है। कोरोना से निपटने के लिए सरकार ने सख्ती बरती हुई है। हिमाचल में परीक्षाएं भी स्थगित हो रही हैं। अब हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग  (HPSSC) के माध्यम से विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अभी नौकरी के लिए इंतजार करना होगा। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते आयोग ने एक अप्रैल को विभिन्न पदों को भरने के लिए तय छंटनी परीक्षाओं (Screening Test) के शेड्यूल को स्थगित कर दिया है। कुल 285 पदों को भरने के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं को स्थगित किया गया है। यह परीक्षाएं मई और जून में प्रस्तावित थीं। यह भी पढ़ें:  SBI में बंपर भर्तीः हिमाचल में भरे जाएंगे 180 पद , कब से शुरु हो रहे आवेदन… यहां पढ़े हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के अवर सचिव सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर द्वारा 1 अप्रैल को विभिन्न पदों को भरने के लिए छंटनी परीक्षा की तिथियां निर्धारित की गई थीं, लेकिन अब प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना मामलों को ध्यान मे...