Skip to main content

हिमाचल में कल भी होगी बारिश-बर्फबारी, 27 तक खराब रहेगा मौसम; जाने डिटेल

शिमला। हिमाचल में एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली है। हिमाचल में पहाड़ी स्थानों पर बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में भारी बारिश (Rain) हुई है। दोपहर बाद मैदानी क्षेत्रों में झमाझम मेघ बरसे। वहीं कई क्षेत्रों में भारी ओलावृष्टि भी हुई है। जिला कांगड़ा में दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदली और भारी बारिश के साथ जमकर ओलावृष्टि हुई है। बारिश और बर्फबारी (Snowfall) के चलते ही प्रदेश में तीन एनएच सहित 227 सड़कें बंद हो गई हैं। जबकि प्रदेश में 134 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हो गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार कल भी प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी होने के आसार है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला (Meteorological Center Shimla) के अनुसार प्रदेश भर में 27 फरवरी तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान लगाया है। जबकि 28 से मौसम साफ होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें:हिमाचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के साथ अंधड़ का येलो अलर्ट जारी

गुरुवार को शिमला के कुफरी, रोहतांग, केलांग, नारकंडा, मनाली, चंबा के जोत, पांगी के अलावा ऊंचाई वाले भागों में ताजा बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला में फाहे गिरने के साथ बारिश का दौर जारी रहा। प्रदेश के कई जिलों में भी बारिश हुई। अटल टनल रोहतांग (Atal Tunnel Rohtang) से लगातार तीसरे दिन भी वाहनों की आवाजाही बंद रही। आनी और निरमंड की 69 पंचायतों का कुल्लू मुख्यालय से संपर्क कट गया है। लाहुल-स्पीति जिला में 174, चंबा में 33, किन्नौर में 10, कुल्लू में 6 और मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में एक-एक सड़क ठप रही। इसके अलावा चंबा में 77, लाहुल-स्पीति में 25, शिमला में 23, कुल्लू में 5 और किन्नौर में 4 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हुए हैं। कुल्लू जिला में आउटर सिराज के जलोड़ी जोत में बर्फबारी के चलते नेशनल हाईवे-305 ठप हो गया है। नारकंडा में बर्फबारी से नेशनल हाईवे.5 शिमला-रामपुर बंद हो गया है। लाहुल.स्पीति में पिछले 48 घंटों से बर्फबारी का दौर जारी है।

 

चंबा में फंसी दो बसें

चंबा (Chamba) जिला में बर्फबारी के चलते दो बसें फंस गईं। यह बसें जोत पर फंसी हुई थी। जिसमें कुल 80 यात्री सवार थे। दोनों बसों को निकालने के लिए विभाग ने जेसीबी की मदद ली। बताया जा रहा है कि बसों को निकालने तक यात्रियांे को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें:Afghanistan: सिलसिलेवार हिमस्खलन से गई 2 परिवारों के 21 लोगों की जान, 7 लापता

त्रिलोकनाथ के समीप हुआ हिमस्खलन

गुरुवार को त्रिलोकनाथ के समीप हिमस्खलन (Avalanche) हुआ है। हिमस्खलन से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन एक निजी दूरभाष कंपनी का टावर क्षतिग्रस्त हो गया है। पर्यटकों को सोलंगनाला नहीं जाने दिया गया। नेहरू कुंड में ही इन्हें रोक दिया गया। बुधवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 4.0, कल्पा में माइनस 1.4, डलहौजी में 2.3, कुफरी में 2.9, मनाली में 3.0, शिमला में 5.6 और धर्मशाला में 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group… 

 

 

The post हिमाचल में कल भी होगी बारिश-बर्फबारी, 27 तक खराब रहेगा मौसम; जाने डिटेल appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/xA9bLUd
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

मंडी शिवरात्रि : जालपा के रथ में लगी पौराणिक वस्तुओं और गहनों में झलकता है इतिहास

मंडी। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) देव भूमि है और यहां के देवताओं और रियासतकालीन राजाओं में गहरा संबंध है। इसी बात का परिचायक मंडी का शिवरात्रि महोत्सव (Mandi Shivaratri Festival) है जहां पर आने वाले सभी देवताओं की एक अपनी परंपरा और पौराणिकता हैं। मंडी शिवरात्रि में शिरकत करने वाली एक ऐसी भी देवी हैं जिनकी साज-सजावट अभी भी पुरानी परंपराओं के अनुसार की जाती है। मंडी जिला के सनोर क्षेत्र की देवी जालपा के रथ को लगने वाली अधिकतर वस्तुऐं पुरातन काल की हैं। देवी जालपा (Devi Jalpa) के रथ में लगने वाली चांदी की चादरए पुराने मोहरेए मालाए छत्र आदि करीब 3 शताब्दी पुराने हैं। माता की मालाओं में रियासत काल के राजाओ के सिक्के लगे हैं जो भी 250 वर्षों से भी पुराने हैं। इसके साथ ही माता का पुरांदा व कपड़े का प्रारूप भी प्राचीन समय के अनुसार ही है। यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में वाद्ययंत्र प्रतियोगिता का आगाज, देवलू- बजंतरी लेंगे हिस्सा जालपा माता सनोर बालू के भंडारी पूर्णचंद बतातें हैं कि वे लगभग बीते 50 वर्षों से माता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि माता का श्रृगां...

#Anurag ने #CU कैंपस निर्माण की सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

धर्मशाला। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा तथा धर्मशाला में स्थायी कैंपस (Campus) निर्मित करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस बाबत 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट भी प्रेषित करने के लिए कहा गया है। बैठक में अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University) प्रशासन से भूमि अधिग्रहण, कैंपस निर्माण की डीपीआर इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली (Delhi) से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से धर्मशाला में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण के लिए बजट पहले ही मंजूर हो चुका है। अनुराग बोले खतरा अभी टला नहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण पूरे विश्व में संकट पैदा हुआ है। इस महामारी के चलते लोगों ...