Skip to main content

सीएम जयराम बोले: कर्मचारियों की हड़ताल से खराब हो रहा वर्क कल्चर, की ये अपील

शिमला। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) की कर्मचारी आंदोलन पर तल्खी लगातार जारी है। प्रदेश विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद पर हो रही चर्चा के दौरान सीएम जयराम ने कहा कि कर्मचारियों की हड़ताल (Strike) से वर्क कल्चर खराब हो रहा है। विपक्षी दल कांग्रेस द्वारा कर्मचारियों की हड़ताल के मुद्दे पर सरकार पर तीखे हमले और कर्मचारी आंदोलन का समर्थन करने से खफा जयराम ठाकुर ने यह बात सदन में कही। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री (Mukesh Agnihotri) द्वारा यह मामला जोर-शोर से उठाए जाने पर सीएम ने कहा कि सरकार ने पंजाब वेतनमान के तहत जो बनता है वह कर्मचारियों को दिया है।

यह भी पढ़ें:जयराम सरकार ने मानी डॉक्टरों की सभी मांगें, अधिसूचना जारी होने तक आंदोलन स्थगित

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में सभी कर्मचारी आंदोलन नहीं कर रहे हैं, बल्कि कुछ ही कर्मचारी आंदोलन में हिस्सा ले रहे हैं और ये वही कर्मचारी (Employees) हैं जिन्हें कांग्रेस (Congress) और माकपा हवा दे रही है। उन्होंने इस परंपरा को गलत करार दिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी हमेशा सरकार के खिलाफ होते हैंए क्योंकि उन्हें यह आदत विभिन्न राजनीतिक दलों ने डाली है, लेकिन इससे प्रदेश का वर्क कल्चर खराब हो रहा है। जयराम ठाकुर ने अपील की कि कर्मचारी किसी राजनीतिक दल के कहने पर ना आएं। उन्होंने कहा कि हमारे दरवाजे कर्मचारियों के लिए हमेशा खुले हैं और उनके सुझावों का स्वागत है। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष के कहने पर कर्मचारियों का आंदोलन प्रदेश हित में नहीं है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group… 

 

 

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

 

The post सीएम जयराम बोले: कर्मचारियों की हड़ताल से खराब हो रहा वर्क कल्चर, की ये अपील appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/SwNyA5I
via IFTTT

Comments

Hot Topics

Peacock near the rivulet in Dharamshala

नशे के कारोबार पर हिमाचल पुलिस का कड़ा प्रहार, एक नाइजेरियन सहित कई धरे

हिमाचल अभी अभी टीम। शिमला जिले में हो रही चिट्टे की सप्लाई के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चिट्टे की सप्लाई करने वाले एक मास्टरमाइंड नाइजीरियन तस्कर को दिल्ली से गिरफ्तार किया। यह तस्कर दिल्ली से शिमला के लिए चिट्टा भेज रहा था। हालांकि शिमला से छोटे तस्कर स्वयं इसके पास दिल्ली चिट्टा लाने जा रहे थे। ऐसे में पुलिस हरकत में आई और नाइजीरियन को गिरफ्तार कर शिमला लाई है। यह भी पढ़ें: सोलन पुलिस ने चिट्टे के साथ दो तस्करों को दबोचा 27 ग्राम चिट्टा बरामद आरोपी का नाम आईकेचक्वू उर्फ एलेक्स है जोकि नाइजीरिया का रहने वाला है। यह दिल्ली में चीनी जंक्शन के पास उत्तम नगर दिल्ली में रह रहा था। इससे पुलिस ने 27.23 ग्राम चिट्टा भी पकड़ा है। उधर, एएसपी शिमला कमल वर्मा ने बताया कि चिट्टे की सप्लाई करने वाले मास्टरमाइंड नाइजीरियन को जल्द ही इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। दोस्तों ने खोली नाइजीरियन की पोल नाइजीरियन की पोल कुछ दिन पहले शोघी में पकड़े गए दो तस्करों ने खोली है। बता दें कि पुलिस ने शोघी बैरियर के पास एचपी नंबर की कार के डैशबोर्ड से कुछ सीरिंज के साथ 9.54 ग्राम चिट...

ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग

ऊना। नगर परिषद ऊना (Una) द्वारा शहर की प्लानिंग को लेकर डाटाबेस तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। इसके तहत जहां पहले चरण में ड्रोन सर्वेक्षण के जरिए जिओ टैगिंग (Geo Tagging) की जा रही है वहीं दूसरे चरण में मैन्युअल सर्वेक्षण के तहत नगर परिषद की विभिन्न टीमें घर द्वार पर जाकर… Continue reading ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग The post ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग appeared first on Himachal Abhi Abhi . from Latest Himachal Pradesh News in Hindi, हिमाचल न्यूज़ https://ift.tt/gHIRPZA via IFTTT