Skip to main content

HPBOSE: 15 मार्च से शुरू होंगी नवमीं और 11वीं कक्षा की टर्म 2 परीक्षाएं, डेटशीट जारी

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला (Himachal Pradesh Board of School Education Dharamshala) नौवीं व जमा एक की टर्म.2 की परीक्षाएं 15 मार्च से लेगा। शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2021.22 के लिए आयोजित होने वाली इन परीक्षाओं की डेटशीट (Date Sheet) भी जारी कर दी है। यह जानकारी शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सुरेश कुमार सोनी ने दी। उन्होंने बताया कि नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों (Students) की परीक्षा 15 मार्च से 29 मार्च तथा जबकि 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों की परीक्षा (Exam) 15 मार्च से 7 अप्रैल तक होंगी। यह परीक्षाएं दोपहर बाद 12:45 से होकर शाम 4:00 बजे तक चलेंगी।

यह भी पढ़ें:HPBOSE: 9वीं से 12वीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षा देने से चूके छात्रों के लिए गुड न्यूज

जारी की गई डेटशीट के अनुसार नौवीं कक्षा की 15 मार्च को संस्कृत/उर्दू/ पंजाबी, तमिल व तेलगू, 17 मार्च को कला-ए, स्वर संगीत, वाद्य: संगीत, गृह विज्ञान, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, कंपयूटर साइंस, एग्रीकल्चर, हेल्थकेयर, रिटेल सहित अन्य विषय, 19 मार्च को गणित विषय की परीक्षा होगी। 21 को सामाजिक विज्ञान, 23 को हिंदी, 24 को फाइनेशयल लिटरेसी, 26 को अंग्रेजी, 28 को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी व 29 मार्च को कला-बी का पेपर होगा।

यह भी पढ़ें:HPBOSE ने फर्स्ट टर्म परीक्षाएं देने से वंचित छात्रों को दिया दूसरा मौका, जारी की डेटशीट

वहीं जमा एक कक्षा की 15 मार्च को समाजशास्त्र, 16 को लोक प्रशासन, 17 को फाइनेंशियल लिटरेसी, 19 को बायोलॉजी व इतिहास, 21 को साइकोलोजी, 23 को राजनीतिक शास्त्र, 24 को अकाउंटेंसी व केमिस्ट्री, 25 को भूगोल, डांस व फाइन आर्ट्स, 26 को अर्थशास्त्र, 28 को अंग्रेजी, 29 को हयूमन इकोलोजी, 30 को फिलोस्पी, 31 को गणित, पहली अप्रैल को फ्रेंच, उर्दू, संस्कृत, 4 अप्रैल को फिजिक्स व हिंदी, 5 को बिजनस स्टडी, 6 को संगीत व 7 अप्रैल को कंप्यूटर साइंस, फिजिकल एजुकेशन, योगा, एग्रीकल्चर, हेल्थकेयर, प्राइवेट सिक्योरिटी, टेलीकॉम सहित अन्य विषयों की परीक्षा होगी।

यह भी पढ़ें:हिमाचल: 224 केंद्रों में होगी SOS 8वीं, 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं, अधिसूचना जारी

10 मार्च से होंगी टर्म एक विशेष अवसर की परीक्षाएं

शैक्षणिक सत्र 2021-22 के दसवीं व जमा-2 के ऐसे परीक्षार्थी जो कि टर्म-1 परीक्षाओं के दौरान कोविड पॉजिटिव होने या किन्हीं अन्य अपरिहार्य कारणों से एक या एक से अधिक विषयों की परीक्षाएं नहीं दे पाए हैं, के लिए केवल उन्हीं विषयों की विशेष परीक्षा का संचालन प्रात:कालीन सत्र में 8:45 से 12:00 बजे तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दसवीं के विद्यार्थियों की विशेष परीक्षा 10 मार्च से 17 मार्च तक तथा 12वीं के विद्यार्थियों की विशेष परीक्षा 10 मार्च से 25 मार्च तक संचालित होगी। संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य/मुख्याध्यापक बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार ऐसे परीक्षार्थियों के प्रतिवेदन परीक्षा में अनुपस्थित होने के कारण व इसके साक्ष्यों सहित बोर्ड की ई-मेल आइडी पर 4 दिनों के भीतर प्रषित करें।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group… 

 

 

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

 

The post HPBOSE: 15 मार्च से शुरू होंगी नवमीं और 11वीं कक्षा की टर्म 2 परीक्षाएं, डेटशीट जारी appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/o6utwfr
via IFTTT

Comments

Hot Topics

दिल थाम कर बैठिएः सड़क पर टहलने निकले तेंदुए ने की लोगों के साथ मस्ती

कुल्लू। मकर संक्रांति के दिन कुल्लू जिला में जहां पर चरस की सबसे बड़ी खेप पकड़ी गई वहीं पर एक और हैरतअंगेज घटना सामने आई है। जिला के बंजार में तीर्थन घाटी के ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क ( Great Himalayan National Park) में सड़क पर तेंदुआ निकल आया। जैसे ही तेंदुआ ( Leopard) सड़क पर आया आती जाती गाड़ियां उस देखकर रुक गई। लोगों ने तेंदुए के वीडियो बनाने शुरु किए। इसी बीच तेंदुआ भी लोगों के साथ मस्ती करने लगा। यह भी पढ़ें:  First Hand: लोहड़ी की रात Himachal में हुआ कुछ ऐसा, Police ने किया पूरा गांव सील तीर्थन घाटी की सरची नगलाड़ी सड़क पर टहल रहे तेंदुए को देखकर लग रहा था मानो वह लोगों से हिलमिल गया हो। इस दौरान थोड़ी देर तके लिए जाम भी लगा लेकिन इसके बाद तेंदुआ भी वापस ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क की ओर चला गया। जाहिर है ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क संरक्षण क्षेत्र में एशियाई काले भालू, हिमालयी कस्तूरी मृग, नीली भेड़, हिमालयी ताहर, हिम तेंदुआ,पश्चिमी ट्रैगोपान आदि अनेक जीव प्रजातियां पाई जाती हैं।   हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Gr...

नशे के कारोबार पर हिमाचल पुलिस का कड़ा प्रहार, एक नाइजेरियन सहित कई धरे

हिमाचल अभी अभी टीम। शिमला जिले में हो रही चिट्टे की सप्लाई के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चिट्टे की सप्लाई करने वाले एक मास्टरमाइंड नाइजीरियन तस्कर को दिल्ली से गिरफ्तार किया। यह तस्कर दिल्ली से शिमला के लिए चिट्टा भेज रहा था। हालांकि शिमला से छोटे तस्कर स्वयं इसके पास दिल्ली चिट्टा लाने जा रहे थे। ऐसे में पुलिस हरकत में आई और नाइजीरियन को गिरफ्तार कर शिमला लाई है। यह भी पढ़ें: सोलन पुलिस ने चिट्टे के साथ दो तस्करों को दबोचा 27 ग्राम चिट्टा बरामद आरोपी का नाम आईकेचक्वू उर्फ एलेक्स है जोकि नाइजीरिया का रहने वाला है। यह दिल्ली में चीनी जंक्शन के पास उत्तम नगर दिल्ली में रह रहा था। इससे पुलिस ने 27.23 ग्राम चिट्टा भी पकड़ा है। उधर, एएसपी शिमला कमल वर्मा ने बताया कि चिट्टे की सप्लाई करने वाले मास्टरमाइंड नाइजीरियन को जल्द ही इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। दोस्तों ने खोली नाइजीरियन की पोल नाइजीरियन की पोल कुछ दिन पहले शोघी में पकड़े गए दो तस्करों ने खोली है। बता दें कि पुलिस ने शोघी बैरियर के पास एचपी नंबर की कार के डैशबोर्ड से कुछ सीरिंज के साथ 9.54 ग्राम चिट...

नए देवरथ में विराजमान हुए देवता क्षेत्रपाल, कल से लोगों को देंगे आशीर्वाद

कुल्लू। जिला की लगघाटी में देवता क्षेत्रपाल के नए देवरथ ( Devrath)का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ है। पूजा व प्रतिष्ठा करने के बाद देवता नय रथ में विराजमान हुए। इसे रथ को 10 दिन में तैयार किया गया। देवता ने क्षेत्रपाल ने हरियानों के साथ ब्यास और पार्वती के पवित्र के संगम स्थल पर डुबकी लगाई और पुरानी शक्तियां अर्जित की। इसके बाद में अपने स्थाई भवन लौट गए। क्षेत्रपाल के लिए उंगू नामक पेड़ की लकड़ियों से देवरथ का निर्माण किया गया है। माता फुंगणी के जंगलों से यह लकड़ियां एक वर्ष पहले लाई गई थी। जिसके बाद इसे मिट्टी में दबा कर रखा गया था। देव आज्ञानुसार बैसाख माह में इसकी लकड़ी को निकाल कर सुखने के लिए रखा गया। जिसके बाद देव आज्ञानुसार इस रथ का निर्माण कार्य शुरू किया गया। माना जाता है कि रथ के साथ देवता की पुरानी शक्तियां भी पुनः लौट आती है।इसके बाद देवता रविवार से घाटी के गांव-गांव जा कर लोगों को सुख समृद्धि का आशीर्वाद देंगें। यह भी पढ़ें: आखिरी #चंद्र_ग्रहण से पहले बदलेगी कई लोगों की किस्मत, #राशि के अनुसार जानिए अपना हाल देवता के कारदार सुंदर सिंह ने बताया कि देवता के आज्ञा अनुसार उन्हें...