Skip to main content

ब्रेकिंगः हिमाचल में न्यूनतम बस किराया 7 से 5 रुपए , महिलाओं का लगेगा आधा किराया

धर्मशाला। सीएम जयराम ठाकुर ने आज धर्मशाला में आम आदमी को बड़ी राहत देते हुए न्यूनतम बस किराया 7 से 5 रुपए कर दिया है।  प्रदेश के लोगों को न्यूनतम बस किराए में दो रुपये की कटौती का तोहफा दिया है। धर्मशाला में आयोजित ‘नारी को नमन’ कार्यक्रम में सीएम ने न्यूनतम किराये को सात रुपये से घटाकर पांच रुपये करने की घोषणा की है। इस कार्यक्रम में एचआरटीसी बसों HRTC Buses) में महिलाओं को किराये में 50 फीसदी छूट का शुभारंभ किया गया। इसके अलावा सीएम जयराम ठाकुर ने शहरी क्षेत्रों में चलने वाली एचआरटीसी की ‘राइड विद प्राइड’ टैक्सी सेवा के लिए 25 महिला चालकों के पद भरने की भी घोषणा की।

नारी को नमन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता वास करते हैं। उन्होंने कहा कि यह बात देवभूमि हिमाचल में हकीकत है। सीएम ने कहा कि आज के समय में महिलाएं पुरुषों से भी आगे बढ़कर हर क्षेत्र में काम कर रही हैं। उन्हें और आगे बढ़ाने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अलग-अलग स्थानों पर एचआरटीसी के नए बस डिपो के लिए पैसों की कमी भी पूरी की जाएगी

किराए में छूट का फैसला महिलाओं के सम्मान के लिए

सीएम ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हमारी सरकार ने बहुत सारी योजनाएं महिलाओं के लिए समर्पित की हैं। महिलाओं को निगम की बसों में किराए में 50 फीसदी की छूट का फैसला महिला शक्ति को एक छोटा सा नमन है। प्रदेश में महिलाओं की संख्या आबादी का 50 प्रतिशत है। ऐसे में उनका आने-जाने का खर्चा कम करने के लिए हमने यह पहल की है।मुख्यमंत्री ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में करीब 1.25 लाख महिलाएं रोजाना बसों में सफर करती हैं। इस फैसले को राजनीतिक नजरिए से देखने की जरूरत नहीं है। नारी के सम्मान के साथ-साथ उनके सशक्तिकरण के लिए यह फैसला किया गया है।

महिलाओं के लिए मुफ्तखोरी शब्द दुर्भाग्यपूर्ण

इस दौरान सीएम जयराम ठाकुर ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस दिन हमने महिलाओं को बस किराए में 50 फीसदी छूट की घोषणा की थी, उस दिन कुछ लोगों ने कहा कि मुफ्तखोरी की आदत डाली जा रही है। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि शब्दों के चयन का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। महिलाओं के लिए मुफ्तखोरी जैसे शब्दों का इस्तेमाल करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।जयराम ठाकुर ने कहा कि हमारी सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए अनेकों प्रयास किए हैं। हमने हिमाचल में गृहिणी सुविधा योजना को शुरू किया। इस योजना के तहत 3 लाख 32 हजार कनेक्शन दिए गए। आज प्रदेश के हर घर में गैस कनेक्शन है। इससे आगे बढ़कर हमने शगुन योजना की शुरुआत की। इसमें बीपीएल परिवार की बेटियों की शादी पर 31 हजार रुपये प्रदेश सरकार दे रही है।

ऊना  में मौजूद रहे  कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर,

ऊना मुख्यालय के आईएसबीटी में हुए कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर, वित्त आयोग अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती और चिंतपूर्णी के विधायक बलवीर चौधरी विशेष रूप से कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस दौरान धर्मशाला के कार्यक्रम का जहां सीधा प्रसारण किया गया, वहीं कृषि मंत्री ने प्रदेश सरकार की इस योजना को महिलाओं के लिए अनुकरणीय करार दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व धूमल सरकार के समय भी महिलाओं को रक्षाबंधन और करवा चौथ के दिन निशुल्क यात्रा करने का विशेष तोहफा दिया गया था। जबकि अब हिमाचली महिलाओं को बस किराए में 50 फ़ीसदी की छूट देकर प्रभावी कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि इससे ना केवल घरेलू अपितु कामकाजी महिलाओं को भी काफी लाभ मिलेगा। वहीँ कृषि मंत्री ने कांग्रेस द्वारा इसे चुनावी स्टंट करार देने पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में कुछ किया नहीं और BJP  सरकार द्वारा करवाया जा रहा विकास उन्हें रास नहीं आ रहा है।

हमीरपुर में सरवीण चौधरी 

हमीरपुर बस अड्डे में समाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी उपस्थित रही। उन्होंने कहा कि सरकार ने महिलाओं के हित के लिए कई योजनाएं चलाई है। जिसका लाभ आज महिलाएं उठा रही हैं। सरकार ने सभी वर्गों का ध्यान रखा है और आने वाले समय में भी इसी तरह कई योजनाएं शुरू होगी।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group… 

 

The post ब्रेकिंगः हिमाचल में न्यूनतम बस किराया 7 से 5 रुपए , महिलाओं का लगेगा आधा किराया appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/cnaTdW1
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

मंडी शिवरात्रि : जालपा के रथ में लगी पौराणिक वस्तुओं और गहनों में झलकता है इतिहास

मंडी। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) देव भूमि है और यहां के देवताओं और रियासतकालीन राजाओं में गहरा संबंध है। इसी बात का परिचायक मंडी का शिवरात्रि महोत्सव (Mandi Shivaratri Festival) है जहां पर आने वाले सभी देवताओं की एक अपनी परंपरा और पौराणिकता हैं। मंडी शिवरात्रि में शिरकत करने वाली एक ऐसी भी देवी हैं जिनकी साज-सजावट अभी भी पुरानी परंपराओं के अनुसार की जाती है। मंडी जिला के सनोर क्षेत्र की देवी जालपा के रथ को लगने वाली अधिकतर वस्तुऐं पुरातन काल की हैं। देवी जालपा (Devi Jalpa) के रथ में लगने वाली चांदी की चादरए पुराने मोहरेए मालाए छत्र आदि करीब 3 शताब्दी पुराने हैं। माता की मालाओं में रियासत काल के राजाओ के सिक्के लगे हैं जो भी 250 वर्षों से भी पुराने हैं। इसके साथ ही माता का पुरांदा व कपड़े का प्रारूप भी प्राचीन समय के अनुसार ही है। यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में वाद्ययंत्र प्रतियोगिता का आगाज, देवलू- बजंतरी लेंगे हिस्सा जालपा माता सनोर बालू के भंडारी पूर्णचंद बतातें हैं कि वे लगभग बीते 50 वर्षों से माता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि माता का श्रृगां...

#Anurag ने #CU कैंपस निर्माण की सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

धर्मशाला। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा तथा धर्मशाला में स्थायी कैंपस (Campus) निर्मित करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस बाबत 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट भी प्रेषित करने के लिए कहा गया है। बैठक में अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University) प्रशासन से भूमि अधिग्रहण, कैंपस निर्माण की डीपीआर इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली (Delhi) से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से धर्मशाला में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण के लिए बजट पहले ही मंजूर हो चुका है। अनुराग बोले खतरा अभी टला नहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण पूरे विश्व में संकट पैदा हुआ है। इस महामारी के चलते लोगों ...