Skip to main content

कूड़ा फेंकने वाले को पहले पहनाया हार, फिर थमाया 5 हजार का चालान

मंडी : हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के शहरों में कहीं भी कूड़ा-कचरा फेंकना आम बात हैए लेकिन अब प्रशासन इसके खिलाफ कमर कसता नजर आ रहा है। इसके तहत मंडी जिला की नगर परिषद सुंदरनगर ने नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का एक नया अजीबोगरीब तरीका अपनाया है। नगर परिषद सुंदरनगर (Sundar Nagar)के अधिकारियों ने शहर के चेन्नई मराठा रेस्टोरेंट के कर्मचारी द्वारा खुले में बार-बार कूड़ा फैंक नियम तोड़ने वाले युवक को हार पहनाकर सम्मानित करने के साथ 5 हजार रुपए का चालान काटा गया है। मामले में नगर परिषद द्वारा खुले में कूड़ा फेंकने पर एक युवक को रंगे हाथ पकड़ कर उसका 5 हजार के चालान के साथ हार पहना कर स्वागत किया है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल: कांग्रेस ने की रोजगार संघर्ष यात्रा की शुरुआत, बाल मेले में पहुंचे कई दिग्गज नेता

इस संबंध में नगर परिषद सुंदरनगर के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने बताया कि शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर जनता सजग नहीं है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के अधिकारियों ने सिनेमा चौक स्थित चेन्नई मराठा रेस्टोरेंट्स के एक युवक को खुले में किचन वेस्ट फेंकते पकड़ा और उसका हार पहना कर स्वागत करने के साथ 5 हजार का चालान काटा गया और चेतावनी देकर छोड़ा गया। जितेंद्र शर्मा ने कहा की नगर परिषद द्वारा सुंदरनगर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में हर प्रयास किया जा रहा है।

लेकिन कुछ लोग इस बात को नहीं समझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुंदरनगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में सहयोग करें यदि कोई भी कोताही करता हुआ पकड़ा गया तो उसके विरुद्ध कड़ा संज्ञान लिया जाएगा।बता दें नगर परिषद द्वारा घर-घर से कूड़ा उठाने की मुहिम चला रखी है तथा उसे सुचारू रूप से चलाया जा रहा है। लेकिन कुछ लोगों द्वारा बार.बार नियमों की अवहेलना करते हुए कूड़े को खुले स्थानों पर फैंका जा रहा है। जिसको लेकर अब नगर परिषद सुंदरनगर द्वारा कड़ा रुख अख्तियार कर दिया गया है।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

The post कूड़ा फेंकने वाले को पहले पहनाया हार, फिर थमाया 5 हजार का चालान appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/Kxm9XEq
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

शिमला। प्रदेश की जयराम सरकार की अगली कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) पहली मई को संभावित है। जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण को रोकने के लिए आगामी रणनीति पर चर्चा हो सकती है।  इसके साथ ही तीन मई को लॉकडाउन (Lockdown) की अवधी खत्म होने के बाद अगला एग्जिट प्लान क्या होगा, इस पर भी चर्चा होगी। यह भी पढ़ें: लाॅकडाउन के बाद Himachal में क्या होगा, Gadkari से जयराम की हुई चर्चा   The post तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा appeared first on Himachal Abhi Abhi . from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/2YouS3h via IFTTT

Big Breaking: हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने ये छंटनी परीक्षाएं की स्थगित

हमीरपुर। हिमाचल में कोरोना (Corona) का कहर बढ़ता जा रहा है। हर रोज काफी संख्या में मामले आ रहे हैं और लोगों की जान जा रही है। कोरोना से निपटने के लिए सरकार ने सख्ती बरती हुई है। हिमाचल में परीक्षाएं भी स्थगित हो रही हैं। अब हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग  (HPSSC) के माध्यम से विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अभी नौकरी के लिए इंतजार करना होगा। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते आयोग ने एक अप्रैल को विभिन्न पदों को भरने के लिए तय छंटनी परीक्षाओं (Screening Test) के शेड्यूल को स्थगित कर दिया है। कुल 285 पदों को भरने के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं को स्थगित किया गया है। यह परीक्षाएं मई और जून में प्रस्तावित थीं। यह भी पढ़ें:  SBI में बंपर भर्तीः हिमाचल में भरे जाएंगे 180 पद , कब से शुरु हो रहे आवेदन… यहां पढ़े हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के अवर सचिव सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर द्वारा 1 अप्रैल को विभिन्न पदों को भरने के लिए छंटनी परीक्षा की तिथियां निर्धारित की गई थीं, लेकिन अब प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना मामलों को ध्यान मे...