Skip to main content

हिमाचल: 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी, 48 घंटे उफान पर रहेंगे नदी-नाले

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। आगामी दिनों में प्रदेश में भारी बारिश की संभावना बताई जा रही है। अगले चार दिन प्रदेश में जमकर मेघ बरसने वाले हैं, जिससे नदी, नालों का जलस्तर बढ़ सकता है। लोगों को बाढ़, बादल फटने या भुसखलन जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 9 जिलों के लिए येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल: कार और HRTC बस की हुई टक्कर, NH-21 पर दोनों तरफ लगा लंबा जाम

मौसम विभाग ने शिमला, सोलन, कुल्लू, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सिरमौर और ऊना जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। भारी से अधिक बारिश (Rainfall) अगले 48 घंटे में होने की संभावना है और लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने कहा प्रदेश में विजिब्लिटी कम होने की संभावना है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि बारिश से पहले और बाद धुंध छाई रहेगी, नदी व नालों का जलस्तर बढ़ने की भी संभावना है। ऐसे में नदी-नालों के आस-पास ना जाए और जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

The post हिमाचल: 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी, 48 घंटे उफान पर रहेंगे नदी-नाले appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/8e2MHES
via IFTTT

Comments

Hot Topics

Peacock near the rivulet in Dharamshala

ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग

ऊना। नगर परिषद ऊना (Una) द्वारा शहर की प्लानिंग को लेकर डाटाबेस तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। इसके तहत जहां पहले चरण में ड्रोन सर्वेक्षण के जरिए जिओ टैगिंग (Geo Tagging) की जा रही है वहीं दूसरे चरण में मैन्युअल सर्वेक्षण के तहत नगर परिषद की विभिन्न टीमें घर द्वार पर जाकर… Continue reading ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग The post ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग appeared first on Himachal Abhi Abhi . from Latest Himachal Pradesh News in Hindi, हिमाचल न्यूज़ https://ift.tt/gHIRPZA via IFTTT

नशे के कारोबार पर हिमाचल पुलिस का कड़ा प्रहार, एक नाइजेरियन सहित कई धरे

हिमाचल अभी अभी टीम। शिमला जिले में हो रही चिट्टे की सप्लाई के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चिट्टे की सप्लाई करने वाले एक मास्टरमाइंड नाइजीरियन तस्कर को दिल्ली से गिरफ्तार किया। यह तस्कर दिल्ली से शिमला के लिए चिट्टा भेज रहा था। हालांकि शिमला से छोटे तस्कर स्वयं इसके पास दिल्ली चिट्टा लाने जा रहे थे। ऐसे में पुलिस हरकत में आई और नाइजीरियन को गिरफ्तार कर शिमला लाई है। यह भी पढ़ें: सोलन पुलिस ने चिट्टे के साथ दो तस्करों को दबोचा 27 ग्राम चिट्टा बरामद आरोपी का नाम आईकेचक्वू उर्फ एलेक्स है जोकि नाइजीरिया का रहने वाला है। यह दिल्ली में चीनी जंक्शन के पास उत्तम नगर दिल्ली में रह रहा था। इससे पुलिस ने 27.23 ग्राम चिट्टा भी पकड़ा है। उधर, एएसपी शिमला कमल वर्मा ने बताया कि चिट्टे की सप्लाई करने वाले मास्टरमाइंड नाइजीरियन को जल्द ही इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। दोस्तों ने खोली नाइजीरियन की पोल नाइजीरियन की पोल कुछ दिन पहले शोघी में पकड़े गए दो तस्करों ने खोली है। बता दें कि पुलिस ने शोघी बैरियर के पास एचपी नंबर की कार के डैशबोर्ड से कुछ सीरिंज के साथ 9.54 ग्राम चिट...