Skip to main content

फिर संकटों के साए में किन्नर कैलाश यात्रा, खराब मौसम बनता दिख रहा अड़ंगा

किन्नौर। भक्त किन्नर कैलाश (Kinner Kailash) की यात्रा पूरी श्रद्धा से करते हैं। यह यात्रा भोलेनाथ को समर्पित है और यह यात्रा इस बार एक अगस्त 15 अगस्त तक चलेगी। मगर प्रदेश में भारी बारिश का दौर चला हुआ है। सड़कें बंद होने के समाचार आ रहे हैं। वहीं जगह-जगह लैंडस्लाइंिडंग भी हो रही है। ऐसे धार्मिक किन्नर कैलाश की धार्मिक यात्रा पर भी संकट के बादल छाए हुए दिख रहे हैं। यदि मौसम 15 अगस्त तक साफ रहा तो यात्रा हो सकती है वरना रद्द हो सकती है। ऐसे में भक्त मौसम साफ होने के इंतजार में हैं।

यह भी पढ़ें:हिमाचल में भारी बारिश: बिलासपुर में फटा बादल, उफान पर आई खड्डों से सहमे लोग

कोरोना (Corona) के चलते पहले भी दो साल तक यह यात्रा नहीं हो सकी थी। इस साल भक्तों के मन में यात्रा को लेकर भारी उत्साह था, मगर जिस प्रकार मौसम खराब चल रहा है तो इस बार भी यात्रा पर अड़ंगा लगता नजर आ रहा है। दूसरी ओर प्रशासन ने तो इस यात्रा की सारी तैयारियां कर ली हैं मगर अब देखना बाकी यह है कि मौसम कितना साथ देता है। इस यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन और मेडिकल (Medical) फिटनेस के बाद ही भक्त यात्रा के लिए प्रस्थान कर सकेंगे। वहीं प्रशासन ने यात्रा के लिए भक्तों की सुरक्षा के सारे प्रबंधों की रूपरेखा भी तैयार कर ली है।

 

यदि मौसम खराब रहा तो यह यात्रा चार अगस्त से भी शुरू की जा सकती है। वहीं इस यात्रा के लिए भक्तों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करवा रखी है। उन्हें यात्रा के एक दिन पहले कैंप में पहुंचना जरूरी होगा। वहीं इस संबंध में एसडीएम कल्पा डॉ मेजर शशांक गुप्ता Dr Major Shashank Gupta) ने बताया कि ऑनलाइन-ऑफलाइन बुकिंग करवाने वाले यात्रियों को एक दिन पहले कैंप में आना जरूरी होगा। क्योंकि यात्रा के एक दिन पहले उनका मेडिकल चेकअप होगा। मेडिकल चेकअप सुबह साढ़े नौ बजे से शाम चार बजे तक किया जाना है। उन्होंने कहा कि यदि मौसम खराब रहा तो यात्रा चार अगस्त से भी शुरू की जा सकती है।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

 

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group… 

 

 

The post फिर संकटों के साए में किन्नर कैलाश यात्रा, खराब मौसम बनता दिख रहा अड़ंगा appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/ZDdIHyi
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

मंडी शिवरात्रि : जालपा के रथ में लगी पौराणिक वस्तुओं और गहनों में झलकता है इतिहास

मंडी। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) देव भूमि है और यहां के देवताओं और रियासतकालीन राजाओं में गहरा संबंध है। इसी बात का परिचायक मंडी का शिवरात्रि महोत्सव (Mandi Shivaratri Festival) है जहां पर आने वाले सभी देवताओं की एक अपनी परंपरा और पौराणिकता हैं। मंडी शिवरात्रि में शिरकत करने वाली एक ऐसी भी देवी हैं जिनकी साज-सजावट अभी भी पुरानी परंपराओं के अनुसार की जाती है। मंडी जिला के सनोर क्षेत्र की देवी जालपा के रथ को लगने वाली अधिकतर वस्तुऐं पुरातन काल की हैं। देवी जालपा (Devi Jalpa) के रथ में लगने वाली चांदी की चादरए पुराने मोहरेए मालाए छत्र आदि करीब 3 शताब्दी पुराने हैं। माता की मालाओं में रियासत काल के राजाओ के सिक्के लगे हैं जो भी 250 वर्षों से भी पुराने हैं। इसके साथ ही माता का पुरांदा व कपड़े का प्रारूप भी प्राचीन समय के अनुसार ही है। यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में वाद्ययंत्र प्रतियोगिता का आगाज, देवलू- बजंतरी लेंगे हिस्सा जालपा माता सनोर बालू के भंडारी पूर्णचंद बतातें हैं कि वे लगभग बीते 50 वर्षों से माता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि माता का श्रृगां...

#Anurag ने #CU कैंपस निर्माण की सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

धर्मशाला। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा तथा धर्मशाला में स्थायी कैंपस (Campus) निर्मित करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस बाबत 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट भी प्रेषित करने के लिए कहा गया है। बैठक में अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University) प्रशासन से भूमि अधिग्रहण, कैंपस निर्माण की डीपीआर इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली (Delhi) से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से धर्मशाला में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण के लिए बजट पहले ही मंजूर हो चुका है। अनुराग बोले खतरा अभी टला नहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण पूरे विश्व में संकट पैदा हुआ है। इस महामारी के चलते लोगों ...