Skip to main content

अंब और बंगाणा में तीन सड़क हादसे, तीन लोगों की गई जान

ऊना। अंब और बंगाणा (Amb and Bangana) में मंगलवार का दिन काफी दुखदायक रहा। यहां अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की जान चली गई। पहली घटना अंब में हुई जहां सैर को निकले व्यक्ति को वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस (Police) मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (Post Mortem) के लिए जिला अस्पताल (Hospital) में भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अंब के हीरा नगर के वार्ड नंबर-4 वासी करतार चंद पुत्र सागर चंद के रूप में हुई है। वह सुबह साढ़े पांच बजे सैर के लिए निकला था। घर से महज 50 दूरी पर एक अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एक्सीडेंट (Accident) के बाद वाहन चालक वहां से फरार हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि करतार चंद (Kartar Chand) 20 फीट दूर जाकर गिरा। इतना ही नहीं वाहन ने सड़क किनारे लगे बिजली के पोल को भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। एसएचओ आशीष पठानिया (Ashish Pathania) ने मामले की पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें- शिमला के लांगवुड़ में लैंडस्लाइड, सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों पर आ गिरा मलबा

वहीं दूसरी घटना बंगाणा उपमंडल के तहत पड़ते नलबाड़ी (Nalbadi) में घटी। जहां एक बाइक (Bike) और गाड़ी की टक्कर हो गई। इसमें व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी जख्मी हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे मेलेकर रीजनल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं जख्मी महिला का उपचार चल रहा है। पंजाब के होशियारपुर जिला के गढ़शंकर (Garhshankar) तहसील के तहत गांव गढ़ी मट्टो वासी 50 वर्षीय बलविंदर कौर पत्नी कुलविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह और उनके पति बाबा बालक नाथ के मंदिर में माथा टेकने के बाद मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बंगाणा के समीप नलबाड़ी में सामने से विपरीत दिशा में आ रहे वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में कुलविंदर सिंह और बलविंदर कौर (Balvinder Kour) गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाए जाने पर कुलविंदर सिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मामले की पुष्टि डीएसपी हेडक्वार्टर अंकित शर्मा ने की है

दियाड़ा में टिप्पर ने कुचला बाइक सवार, ड्यूटी कर लौट रहा था घर

वहीं तीसरा हादसा अंब उपमंडल के दियाड़ा (Diada) में पेश आया है। यहां एक टिप्पर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में भी एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान नेहरिया (Nehria) वासी विक्रम कुमार उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के भांजे गुगलैहड़ वासी दीवांशु (Diwanshu) ने पुलिस को बताया कि वह और उसका मामा विक्रम जिला मुख्यालय के आईएसबीटी स्थित एक शोरूम में काम करते हैं। सोमवार देर शाम विक्रम ड्यूटी (Duty) से छुट्टी कर घर की तरफ चला गया लेकिन वह अभी ड्यूटी पर ही मौजूद था। इसी दौरान शोरूम में काम करने वाले एक अन्य युवक ने दिव्यांशु को बताया कि उसके मामा विक्रम सड़क हादसे में जख्मी हो गए हैं। जब वह घटनास्थल पर पहुंचा तो उसने देखा कि दियाड़ा में उसके मामा विक्रम के शव को कफन से ढक कर रखा गया था। युवक ने चालक पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगाया है। एसपी ऊना प्रवीण कुमार धीमान (Parveen Kumar Dhiman) ने बताया कि पुलिस टिप्पर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

The post अंब और बंगाणा में तीन सड़क हादसे, तीन लोगों की गई जान appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/TwLZgtb
via IFTTT

Comments

Hot Topics

Peacock near the rivulet in Dharamshala

नशे के कारोबार पर हिमाचल पुलिस का कड़ा प्रहार, एक नाइजेरियन सहित कई धरे

हिमाचल अभी अभी टीम। शिमला जिले में हो रही चिट्टे की सप्लाई के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चिट्टे की सप्लाई करने वाले एक मास्टरमाइंड नाइजीरियन तस्कर को दिल्ली से गिरफ्तार किया। यह तस्कर दिल्ली से शिमला के लिए चिट्टा भेज रहा था। हालांकि शिमला से छोटे तस्कर स्वयं इसके पास दिल्ली चिट्टा लाने जा रहे थे। ऐसे में पुलिस हरकत में आई और नाइजीरियन को गिरफ्तार कर शिमला लाई है। यह भी पढ़ें: सोलन पुलिस ने चिट्टे के साथ दो तस्करों को दबोचा 27 ग्राम चिट्टा बरामद आरोपी का नाम आईकेचक्वू उर्फ एलेक्स है जोकि नाइजीरिया का रहने वाला है। यह दिल्ली में चीनी जंक्शन के पास उत्तम नगर दिल्ली में रह रहा था। इससे पुलिस ने 27.23 ग्राम चिट्टा भी पकड़ा है। उधर, एएसपी शिमला कमल वर्मा ने बताया कि चिट्टे की सप्लाई करने वाले मास्टरमाइंड नाइजीरियन को जल्द ही इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। दोस्तों ने खोली नाइजीरियन की पोल नाइजीरियन की पोल कुछ दिन पहले शोघी में पकड़े गए दो तस्करों ने खोली है। बता दें कि पुलिस ने शोघी बैरियर के पास एचपी नंबर की कार के डैशबोर्ड से कुछ सीरिंज के साथ 9.54 ग्राम चिट...

ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग

ऊना। नगर परिषद ऊना (Una) द्वारा शहर की प्लानिंग को लेकर डाटाबेस तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। इसके तहत जहां पहले चरण में ड्रोन सर्वेक्षण के जरिए जिओ टैगिंग (Geo Tagging) की जा रही है वहीं दूसरे चरण में मैन्युअल सर्वेक्षण के तहत नगर परिषद की विभिन्न टीमें घर द्वार पर जाकर… Continue reading ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग The post ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग appeared first on Himachal Abhi Abhi . from Latest Himachal Pradesh News in Hindi, हिमाचल न्यूज़ https://ift.tt/gHIRPZA via IFTTT