Skip to main content

हिमाचल: पीएम मोदी करेंगे बिजली महादेव के दर्शन, कुल्लू दशहरा में भी करेंगे शिरकत

कुल्‍लू। हिमाचल के ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में इस बार पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) भी हिस्सा लेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी पांच अक्टूबर को हिमाचल (Himachal) दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी बिजली महादेव के दर्शन को भी जाएंगे। हालांकि पीएम नरेंद्र मोदी इससे पहले भी बिजली महादेव के दर्शन कर चुके हैं। पीएम मोदी के बिजली महादेव (Bijli Mahadev) जाने के कार्यक्रम के चलते ही वन विभाग ने बिजली महादेव मंदिर व हेलीपैड को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया है। बता दें कि पीएम मोदी आज से करीब 24 साल पहले भी कुल्लू (Kullu) जिला के बिजली महादेव मंदिर में भगवान भोले नाथ के दर्शन कर चुके हैं। उस समय नरेंद्र मोदी हिमाचल के प्रभारी थे और वह 1997 में बिजली महादेव गए थे।

यह भी पढ़ें:पीएम मोदी बोले- केंद्र की नीतियों से हिमाचल को मिल रहा बल, युवाओं को रोजगार

बता दें कि पीएम मोदी 5 अक्टूबर को हिमाचल दौरे पर आ रहे हैं। सबसे पहले पीएम मोदी लोगों को बिलासपुर के एम्‍स (AIIMS) सहित अन्‍य परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसके बाद वह कुल्लू में जाएंगे। जहां पर कुल्‍लू के अंतरराष्‍ट्रीय दशहरा उत्‍सव (International Kullu Dussehra Festival) में मोदी हिस्सा लेंगे और भगवान रघुनाथ की रथ यात्रा में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी बिजली महादेव भी जाएंग।

pm-modi-picture-in-1997

pm-modi-picture-in-1997

 

 

इसके लिए जिला प्रशासन हेलीपैड से लेकर सड़क निर्माण के कार्य में जुटा हुआ है। प्रशासन बिजली महादेव के पास ही एक हेलीपैड (Helipad) का निर्माण करने में जुट गया है। हेलीपैड बनाने के लिए तीन दिन का समय लगेगा। वहीं बिजली महादेव मंदिर व हेलीपैड को जोड़ने के लिए वन विभाग ने 800 मीटर सड़क का निर्माण शुरू कर दिया है। सड़क पर अब सोलिंग की जा रही है। मोदी यहां वायुसेना के हेलिकाप्टर से पहुंचेंगे।

यहां जाने पीएम मोदी का पूरा कार्यक्रम

बिजली महादेव मंदिर में दर्शन करने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी भुंतर हवाई अड्डे से सड़क मार्ग से ढालपुर मैदान जाएंगे। वहां अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के शुभारंभ पर निकले वाली भगवान रघुनाथ की रथयात्रा में भाग लेंगे। यहां देवी देवताओं के दर्शन करेंगे और उनका आशिर्वाद लेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से वापस भुंतर हवाई अड्डे जाएंगे। वहां से वापस चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

 

The post हिमाचल: पीएम मोदी करेंगे बिजली महादेव के दर्शन, कुल्लू दशहरा में भी करेंगे शिरकत appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/B0zGT3A
via IFTTT

Comments

Hot Topics

हिमाचल पहुंचे मशहूर गायक और संगीतकार विशाल डडलानी, पैराग्लाइडिंग की सीख रहे बारीकियां

बिलासपुर। बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक, संगीत निर्देशक व इंडियन आइडल के जज विशाल डडलानी इन दिनों बिलासपुर में हैं। विशाल डडलानी यहां आयोजित पांच दिवसीय एसआईवी कोर्स में भाग लेकर पैराग्लाइडिंग की एडवांस बारीकियां सीख रहे हैं। उन्होंने स्वयं सोशल मीडिया पर इसके बारे में जानकारी साझा की है। यह भी पढ़ें: हिमाचल में यहां पैराग्लाइडिंग के बाद अब शुरू हुई वाटर स्पोर्टस गतिविधियां, वीरेंद्र कंवर ने की बोटिंग मंगलवार से शुरू हुए एसआईवी कोर्स के दौरान वह कई बार बंदला की धार से उड़ान भर चुके हैं। जिसे लेकर वह काफी उत्साहित हैं, क्योंकि वह यहां की खूबसूरती से प्रभावित हुए हैं। उनका कहना है कि बिलासपुर में पैराग्लाइडिंग करने में बहुत ज्यादा मजा आ रहा है। पैराग्लाइडिंग के माध्यम से हवा में उड़ने का मौका किसी किसी को ही मिल पाता है। उन्होंने यहां के रहन सहन की तारीफ करते हुए पूरे देश के पर्यटकों से यहां आने का आग्रह किया है।   वहीं, उन्होंने कहा कि हिमाचल का संगीत पूरे विश्व भर में एक अलग पहचान रखता है। जिसका प्रभाव हर जगह देखने को मिलता है। यहां के संगीत की जितनी भी तारीफ की जाए, वह कम है। उ...

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

शिमला। प्रदेश की जयराम सरकार की अगली कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) पहली मई को संभावित है। जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण को रोकने के लिए आगामी रणनीति पर चर्चा हो सकती है।  इसके साथ ही तीन मई को लॉकडाउन (Lockdown) की अवधी खत्म होने के बाद अगला एग्जिट प्लान क्या होगा, इस पर भी चर्चा होगी। यह भी पढ़ें: लाॅकडाउन के बाद Himachal में क्या होगा, Gadkari से जयराम की हुई चर्चा   The post तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा appeared first on Himachal Abhi Abhi . from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/2YouS3h via IFTTT