Skip to main content

बिग ब्रेकिंग : हिमाचल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन बीजेपी में शामिल

नई दिल्ली। हिमाचल कांग्रेस के चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन आज बीजेपी में शामिल हो गए। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। हर्ष महाजन बीजेपी में शामिल होने वाले हिमाचल कांग्रेस के दूसरे कार्यकारी अध्यक्ष है। इससे पहले पवन काजल ने बीजेपी का दामन थामा था।ह र्ष महाजन चंबा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक रहे हैं । इसके अलावा हिमाचल प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष के तौर पर भी उन्होंने सेवाएं दी है। बीजेपी में शामिल होने के बाद हर्ष महाजन ने कहा-मैं 45 साल से कांग्रेस में था… आज कांग्रेस दिशाहीन, नेतृत्वविहीन हो गई है। जमीनी स्तर पर ना तो कोई दूरदृष्टि है और ना ही कार्यकर्ता। हिमाचल कांग्रेस में वीरभद्र सिंह के बाद मां-बेटे का राज है।

जाहिर है हर्ष महाजन हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस का बड़ा चेहरा थे। यह कांग्रेस को बड़ा झटका माना जा रहा है, वह वीरभद्र सिंह के खास थे। 15 साल पहले उन्‍होंने चंबा विधानसभा क्षेत्र से आखिरी बार चुनाव लड़ा था। उनके पिता देशराज महाजन भी हिमाचल सरकार के मंत्री रहे थे।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

The post बिग ब्रेकिंग : हिमाचल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन बीजेपी में शामिल appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/TwSd12B
via IFTTT

Comments

Hot Topics

Peacock near the rivulet in Dharamshala

नशे के कारोबार पर हिमाचल पुलिस का कड़ा प्रहार, एक नाइजेरियन सहित कई धरे

हिमाचल अभी अभी टीम। शिमला जिले में हो रही चिट्टे की सप्लाई के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चिट्टे की सप्लाई करने वाले एक मास्टरमाइंड नाइजीरियन तस्कर को दिल्ली से गिरफ्तार किया। यह तस्कर दिल्ली से शिमला के लिए चिट्टा भेज रहा था। हालांकि शिमला से छोटे तस्कर स्वयं इसके पास दिल्ली चिट्टा लाने जा रहे थे। ऐसे में पुलिस हरकत में आई और नाइजीरियन को गिरफ्तार कर शिमला लाई है। यह भी पढ़ें: सोलन पुलिस ने चिट्टे के साथ दो तस्करों को दबोचा 27 ग्राम चिट्टा बरामद आरोपी का नाम आईकेचक्वू उर्फ एलेक्स है जोकि नाइजीरिया का रहने वाला है। यह दिल्ली में चीनी जंक्शन के पास उत्तम नगर दिल्ली में रह रहा था। इससे पुलिस ने 27.23 ग्राम चिट्टा भी पकड़ा है। उधर, एएसपी शिमला कमल वर्मा ने बताया कि चिट्टे की सप्लाई करने वाले मास्टरमाइंड नाइजीरियन को जल्द ही इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। दोस्तों ने खोली नाइजीरियन की पोल नाइजीरियन की पोल कुछ दिन पहले शोघी में पकड़े गए दो तस्करों ने खोली है। बता दें कि पुलिस ने शोघी बैरियर के पास एचपी नंबर की कार के डैशबोर्ड से कुछ सीरिंज के साथ 9.54 ग्राम चिट...

ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग

ऊना। नगर परिषद ऊना (Una) द्वारा शहर की प्लानिंग को लेकर डाटाबेस तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। इसके तहत जहां पहले चरण में ड्रोन सर्वेक्षण के जरिए जिओ टैगिंग (Geo Tagging) की जा रही है वहीं दूसरे चरण में मैन्युअल सर्वेक्षण के तहत नगर परिषद की विभिन्न टीमें घर द्वार पर जाकर… Continue reading ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग The post ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग appeared first on Himachal Abhi Abhi . from Latest Himachal Pradesh News in Hindi, हिमाचल न्यूज़ https://ift.tt/gHIRPZA via IFTTT