Skip to main content

ऊना में अवैध खनन पर कसेगी नकेल, पुलिस ने ईडी के हवाले किए कई मामले

ऊना। अवैध खनन माफिया (Mining Mafia)पर नकेल कसने के लिए ऊना पुलिस विभाग (Police Department) द्वारा दर्ज किए गए 13 मामलों में से कुछ अन्य मामलों को भी अब ईडी के सुपुर्द किया गया है। इसका खुलासा एसपी अर्जित सेन ठाकुर (SP Arjit Sen Thakur) ने मंगलवार को किया। जबकि प्रवर्तन निदेशालय की टीम द्वारा जिला मुख्यालय के थाना ऊना सदर और थाना हरोली के तहत कई स्थानों पर हाल ही में की गई छापेमारियों के बाद लखविंदर सिंह स्टोन क्रशर के मालिक लखविंदर सिंह और उनके तीन मैनेजरों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज करवाई गई है। इसमें धोखाधड़ी करने और बाद में सबूतों को मिटाने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने ईडी (ED) की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी ने यह भी खुलासा किया कि अवैध खनन के मामलों को लेकर पुलिस द्वारा वर्ष 2021 में 8 केस दर्ज किए गए थे, जबकि पांच मामलों में वर्ष 2022 में अभी तक एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। इन्हीं में से कुछ मामलों को आगामी जांच के लिए प्रवर्तन निदेशालय के सुपुर्द किया गया है। इसके चलते आने वाले दिनों में भी प्रवर्तन निदेशालय की टीमों की ताबड़तोड़ छापेमारी होने की संभावना बढ़ गई है। पुलिस और प्रवर्तन निदेशालय की संयुक्त कार्रवाई के बाद जिला भर में खनन माफिया में भी हड़कंप की स्थिति बन चुकी है।

यह भी पढ़ें:लखविंदर सिंह स्टोन क्रशर के मालिक और उसके तीन मैनेजरों पर एफआईआर

15.37 लाख रुपए किए थे बरामद

हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय की विभिन्न टीमों ने छापेमारी के दौरान जहां 15.37 लाख रुपए की नकदी बरामद की थी। इसी के साथ अतिरिक्त अवैध खनन से जुड़े कई दस्तावेज और लैपटॉप व पेन ड्राइव (Pen Drive) जैसी चीजों में भी आंकड़े बरामद किए थे। प्रवर्तन निदेशालय की यह छापेमारी जिला ऊना (Una) के ही हरोली थाना में वर्ष 2021 में अवैध खनन के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर की गई थी, जबकि अब ईडी की शिकायत के आधार पर ही पुलिस ने नए सिरे से आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इन तमाम चीजों के सामने आने के बाद पंजाब के मोहाली जिला निवासी और स्टोन क्रेशर (Stone Crusher)के मालिक लखविंदर सिंह (Lakhwinder Singh),साइट मैनेजर दशरथ सिंह (Dashrath Singh),मैनेजर अमित कुमार और यूनिट मैनेजर घनश्याम मीणा (Ghanshyam Meena)के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 और 120 बी के तहत केस दर्ज किया गया है।

एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने अवैध खनन माफिया के खिलाफ वर्ष 2021 से लेकर अभी तक करीब 13 एफआईआर दर्ज की है और इनमें से कुछ मामलों को आगामी जांच के लिए प्रवर्तन निदेशालय को भी सौंपा गया है। इन्ही में से एक केस में ईडी द्वारा हाल ही में छापेमारियां की थीं। पुलिस की मानें तो कुछ मामलों में लाखों की हेराफेरी या मनी लांड्रिंग का संदेह होने पर प्रवर्तन निदेशालय की मदद ली जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय की विभिन्न टीमों द्वारा हाल ही में जिला में की गई छापेमारी के बाद ताजा शिकायत के आधार पर लखविंदर सिंह स्टोन क्रशर फर्म के मालिक और तीन मैनेजरों सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

 

The post ऊना में अवैध खनन पर कसेगी नकेल, पुलिस ने ईडी के हवाले किए कई मामले appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/norgs5N
via IFTTT

Comments

Hot Topics

Peacock near the rivulet in Dharamshala

नशे के कारोबार पर हिमाचल पुलिस का कड़ा प्रहार, एक नाइजेरियन सहित कई धरे

हिमाचल अभी अभी टीम। शिमला जिले में हो रही चिट्टे की सप्लाई के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चिट्टे की सप्लाई करने वाले एक मास्टरमाइंड नाइजीरियन तस्कर को दिल्ली से गिरफ्तार किया। यह तस्कर दिल्ली से शिमला के लिए चिट्टा भेज रहा था। हालांकि शिमला से छोटे तस्कर स्वयं इसके पास दिल्ली चिट्टा लाने जा रहे थे। ऐसे में पुलिस हरकत में आई और नाइजीरियन को गिरफ्तार कर शिमला लाई है। यह भी पढ़ें: सोलन पुलिस ने चिट्टे के साथ दो तस्करों को दबोचा 27 ग्राम चिट्टा बरामद आरोपी का नाम आईकेचक्वू उर्फ एलेक्स है जोकि नाइजीरिया का रहने वाला है। यह दिल्ली में चीनी जंक्शन के पास उत्तम नगर दिल्ली में रह रहा था। इससे पुलिस ने 27.23 ग्राम चिट्टा भी पकड़ा है। उधर, एएसपी शिमला कमल वर्मा ने बताया कि चिट्टे की सप्लाई करने वाले मास्टरमाइंड नाइजीरियन को जल्द ही इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। दोस्तों ने खोली नाइजीरियन की पोल नाइजीरियन की पोल कुछ दिन पहले शोघी में पकड़े गए दो तस्करों ने खोली है। बता दें कि पुलिस ने शोघी बैरियर के पास एचपी नंबर की कार के डैशबोर्ड से कुछ सीरिंज के साथ 9.54 ग्राम चिट...

ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग

ऊना। नगर परिषद ऊना (Una) द्वारा शहर की प्लानिंग को लेकर डाटाबेस तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। इसके तहत जहां पहले चरण में ड्रोन सर्वेक्षण के जरिए जिओ टैगिंग (Geo Tagging) की जा रही है वहीं दूसरे चरण में मैन्युअल सर्वेक्षण के तहत नगर परिषद की विभिन्न टीमें घर द्वार पर जाकर… Continue reading ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग The post ऊना में सरकारी और निजी संपत्तियों की होगी जियो टैगिंग appeared first on Himachal Abhi Abhi . from Latest Himachal Pradesh News in Hindi, हिमाचल न्यूज़ https://ift.tt/gHIRPZA via IFTTT