Skip to main content

सुजानपुर में मुकेश का तंज: कुछ दिन बाद सीएम गुनगनाएंगे कि “कोई लौटा दे मेरे बीते हुए दिन”

सुजानपुर। हिमाचल कांग्रेस ने गुरुवार को पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल (Prem Kumar Dhumal) के हलके सुजानपुर (Sujanpur) से विधानसभा चुनाव की हुंकार भर दी है। कांग्रेस ने सुजानपुर में जन संकल्प रैली का आयोजन किया। इस रैली में छत्‍तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्लाए पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा सहित हिमाचल के सभी बड़े नेता शामिल हुए। इस जनसंपर्क रैली में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल (Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel) ने भी बीजेपी नेतृत्व पर जमकर निशाने साधे और कहा कि बीजेपी लोगों को बांटने की राजनीति करती हैए जबकि कांग्रेस पार्टी सांप्रदायिक सद्भावना और भाईचारे में यकीन रखती है। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम बहाल की जा चुकी है और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर हिमाचल में भी सबसे पहले ओल्ड पेंशन स्कीम बहाल की जाएगी। उन्होंने कहा कांग्रेस हिमाचल में हितों की पैरवी करेगी और हर वर्ग को न्याय प्रदान करेगी।

यह भी पढ़ें:मोदी रैली पर मुकेश और राजेंद्र का तंज, कहा- जनता ही नहीं देवता भी नाराज

शुक्ला ने थपथपाई राजेंद्र राणा की पीठ

राज्यसभा सांसद और हिमाचल के प्रभारी राजीव शुक्ला (Rajiv Shukla) ने इस कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटने पर विधायक राजेंद्र राणा की पीठ थपथपाई और कहा कि कांग्रेस का एकमात्र लक्ष्य प्रदेश का सर्वांगीण विकास करना है और समाज में अंतिम कतार में खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं के लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा केवल कांग्रेस ही सुशासन दे सकती है और हर वर्ग के हितों की रक्षा कर सकती है।

Himachal-Congress-1

Himachal-Congress-1

बीजेपी में जयराम सीएम बन सकते हैं तो कांग्रेस में कोई भी सीएम बन सकता है

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि बीजेपी सरकार (BJP Govt) के कार्यकाल में हिमाचल में 30 रुपए किलो आटा व 250 रुपए में तेल की बोतल मिल रही है। गैस सिलेंडर 1200 रुपए पहुंच गया है। इस सरकार ने तो दूध व छाछ पर भी टैक्स लगा दिया। उन्होंने सीएम जयराम (CM Jai Ram Thakur) पर तंज कसते हुए कहा कि अगर बीजेपी में जयराम ठाकुर सीएम बन सकते हैं। तो कांग्रेस में कोई भी सीएम बन सकता है। नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री (Mukesh Agnihotri) ने कहा कि सीएम जयराम ठाकुर ने अपनी सरकार के कार्यकाल में सिर्फ हेलिकॉप्टर उड़ाया और नाटियां डालीं। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर दो माह बाद किसी पेड़ के नीचे बैठ कर गुनगुनाएंगे कि कोई लौटा दे मेरे बीते हुए दिन। जो सीएम अपने गृह जिला में हवाई अड्डा नहीं बना सके, वह हमीरपुर-ऊना रेल लाइन कहां बिछा पाएंगे।

अल्का लांबा ने बताई अनुराग और धुमल की मंशा

जन संकल्प रैली (Jan Sankalp Rally) को संबोधित करते हुए कांग्रेस की मीडिया प्रभारी अलका लांबा (Alka lamba) ने कहा कि अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने पूरा जोर लगाया है कि उनके पिता पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल को विधानसभा चुनाव में टिकट मिल जाए। वहीं प्रेम कुमार धूमल यह सपना देख रहे हैं कि उनका बेटा अनुराग हिमाचल का सीएम बन जाए। अल्का लांबा ने कहा कि बीजेपी नेता कांग्रेस को परिवारवाद सिखाते फिरते हैं, जबकि उनके अंदर पहले से ही परिवारवाद भरा पड़ा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता का बीजेपी से मोह भंग हो चुका है। जनता ने अब मन बना लिया है कि बीजेपी की डबल इंजन की सरकार को तख्त से उखाड़ फैंकना है। लोगों ने बहुत बर्दाश्त कर लियाए बहुत सह लिया। केंद्र के नेताओं पर निशाना साधते हुए अल्का लांबा ने कहा कि दिल्ली से नेता यहां आकर सिर्फ जुमलेबाजी कर वापस चल दिए।

राजेंद्र राणा बोले हमीरपुर बीजेपी जयराम को नहीं मानती अपना सीएम

सुजानपुर से कांग्रेस विधायक एवं पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र राणा (Rajendra Rana) ने कहा कि यहां की जनता ने हमेशा मेरा साथ दिया है। बीजेपी को उपचुनाव में जनता ने सबक सिखाया है और अब विधानसभा चुनाव में बीजेपी का सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार के कार्यकाल में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। इस निक्‍कमी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। वीरभद्र सिंह की सरकार में सुजानपुर का विकास हुआ है। हमीरपुर बीजेपी वाले जयराम ठाकुर को सीएम ही नहीं मानते हैं।

Himachal-Congress-2

Himachal-Congress-2

सुक्‍खू का आहवान-बीजेपी के झूठ व फरेब से लड़ने को हो जाएं तैयार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रचार प्रसार समिति के अध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू (Thakur Sukhwinder Singh Sukhu) ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी के झूठ व फरेब से जनता व कांग्रेस को लड़ाई लड़नी है। उन्होंने जनता से इस लड़ाई में उनके साथ खड़े रहने का आह्वान किया। सुक्खू ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनते ही ओल्ड पेंशन स्कीम लागू की जाएगी। कांग्रेस पार्टी 10 गारंटी को प्रदेश में लागू करेगी। महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। अमृत महोत्सव के नाम पर भाजपा की रैलियों में करोड़ों रुपये फूंके जा रहे हैं और कर्मचारियों को भीड़ इकट्ठी करने का टारगेट दिया जा रहा है अगर कर्मचारी भीड़ जुटाएंगे, भोजन की व्यवस्था करेंगे तो वह कार्यालय में काम क्या करेंगे।

जन संकल्प रैली में यह रहे मौजूद

जन संकल्प रैली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ पर्यवेक्षक भूपेश बघेल, राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, पर्यवेक्षक एवं पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, पार्टी की चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, पार्टी के सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली व तेजिंद्र सिंह बिट्टू सहित प्रदेश के आला कांग्रेस नेता व पार्टी के विधायक व पूर्व विधायक शामिल हुए।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

 

 

The post सुजानपुर में मुकेश का तंज: कुछ दिन बाद सीएम गुनगनाएंगे कि “कोई लौटा दे मेरे बीते हुए दिन” appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/Ivn92Wb
via IFTTT

Comments

Hot Topics

#Himachal: इस जिला में पंचायत प्रधानों के पदों का आरक्षण रोस्टर जारी, 50% के अधिक महिलाओं को

मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में समस्त ग्राम पंचायतों (Gram panchayats) के प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर (Reservation roster) भी जारी कर दिया गया है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 125 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मंडी में सामान्य निर्वाचन 2020 के लिए विकास खंड वार पंचायत प्रधान पद (Panchayat Pradhan post) का आरक्षण रोस्टर जारी किया है। रोस्टर के मुताबिक जिला की कुल 559 ग्राम पंचायतों में 281 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इनमें अनुसूचित जाति महिला के लिए 86, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 10 व 185 पद महिला के लिए हैं। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 6 और अनुसूचित जाति के लिए 80 पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि 192 पद अनारक्षित रखे गए हैं।     विकास खंड बल्ह दरव्यास (अनुसूचित जाति महिला), नटनेड़ – अनुसूचित जाति महिला, कठयॉंहू – अनुसूचित जाति महिला, समलौण – अनुसूचित जाति महिला, टरोह – अनुसूचित जाति महिला, बृखमणी – अनुसूचित जाति महिला, दूसरा खाबू- अनुसूचित जाति महिला, कोठी- ...

तिब्बतियों के नववर्ष Losar पर होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित, Dalai Lama भी जनवरी अंत तक नहीं मिलेंगे

मैक्लोडगंज। तिब्बतियों के फरवरी में मनाए जाने वाले नववर्ष लोसर (Losar)  पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित (Postponed) कर दिए गए हैं। साथ ही इस बात पर भी सहमति बनी है कि तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा (Dalai Lama) जनवरी के अंत तक अपने मैक्लोडगंज (McLeodganj) स्थित पैलेस में ही रहेंगे,यानी इस अवधि में वह किसी से नहीं मिलेंगे। कोविड-19 (Covid-19)  के प्रकोप के चलते ही ऐसा निर्णय लिया गया है। इसी तरह तिब्बतियों (Tibetans) के उच्च पदासीन लोगों ने इस बात पर सहमति बनाई है, कि इस मर्तबा लोसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित रखे जाएं। हालांकि,तिब्बती अपने घरों के भीतर इसे अपने-अपने तरीके से मना सकते हैं। लोसर तिब्बतियों का प्रमुख पर्व है,पर इसको मनाने वाले अरुणाचल प्रदेश से नेपाल होते हुए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh) और जम्मू-कश्मीर की उत्तरी सीमाओं तक फैले हुए हैं। संक्षेप में कहें तो यह भारत की उत्तरी सीमा पर उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है जो बौद्ध संवत् के अनुसार वर्ष के पहले माह की पहली तिथि को मनाया जाता है। तिब्बती कैलेंडर (Tibetan Calendar...

Himachal में नहीं लगेगा lockdown, जहां जरूरत होगी वहीं सख्ती करेगी Govt

शिमला। हिमाचल प्रदेश में लॉकडाउन (Lockdown) लगाने को लेकर सीएम जयराम ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। यह सच है कि कोरोना (Corona) के मामले पिछले दिनों में तेजी से बड़े हैं, जहां पर अधिक मामले आएं हैं वहां पर सख्ती की जा सकती है। लेकिन सरकार का मानना है कि पूरे प्रदेश में लॉकडाउन लगाना व्यावहारिक नहीं होगा। मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम जयराम (CM Jai Ram) ने कहा कि सरकार ने राय जानने के लिए लोगों की प्रतिक्रिया जुटाई है। इसमें लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही है। यह भी पढ़ें: Jairam Cabinet के विस्तार को कुछ घंटों का इंतजार, खुद बोले CM देश अब अनलॉकडाउन-3 की ओर जा रहा है, तो प्रदेश कैसे लॉकडाउन की ओर जा सकता है। सीएम ने कहा कि हालांकि इस संबंध में कुछ सुझाव भी आएं है उनपर नजर रखी जा रहे। कोरोना पिछले दिनों हिमाचल (Himachal) ही नहीं बल्कि पूरे देश में बढ़ा है। देश में अनलॉक तीन की तैयारी चल रही है। केंद्र सरकार की ओर से जो भी निर्देश जारी किए जाएंगे, पूरे देश की तरह हिमाचल में उसे लागू किया जाना प्रस्तावित है। लेकिन इसमें भी जहां सख्ती...