Skip to main content

दलाई लामा बोलें: दुनिया में सभी लोग सुख चाहते हैं, इसके लिए करुणा जरूरी

पंकज नरयाल, धर्मशाला। तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा (Tibetan spiritual leader Dalai Lama) ने कहा कि भवचक्र स्वभाव से सिद्ध नहीं है, जिसे भी हम देख रहे हैं जिस चीज को ग्रहण करते हैं एक प्रकार से हम उसमें खो जाते हैं। जो स्वभाव से सिद्ध नहीं है तो बहुत ज्यादा उससे लगाव रखने की आवश्यकता नहीं है। सभी लोग अच्छे व्यक्ति बनें। लोगों का हित करें। लोगों के प्रति करुणा रखें। शून्यता व बौद्धचित का अभ्यास करना चाहिए।

यह भी पढ़ें:हिमाचल में बुद्धिस्ट कल्चर को प्रोमोट करेगा केंद्रीय विवि, करेंगे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन

यह बातें शुक्रवार को तिब्बती धर्मगुरू दलाईलामा ने अपने दो दिवसीय टीचिंग्स (Two Day Teaching) के पहले दिन कही। दलाई लामा ने कहा कि दुनिया में सभी लोग सुख चाहते हैं। इसके लिए करुणा जरूरी है। करुणा बुद्धचित व शून्य का अध्ययन करेंगे तो इस बात को समझ सकेंगे तो दुख से निकल सकते हैं। बाहरी चीजों को नहीं देखता है अपने चित को समझना है कि हमारे भीतर के कलेश स्वभाव से सिद्ध नहीं है। इसके लिए करुणा बहुत जरूरी है। बता दें कि मैक्लोडगंज (Mcleodganj) स्थित दलाईलामा टेंपल में कोविडकाल के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर से जनता के नाम उन्होंने उपदेश दिया, जिन्हें आम बोलचाल की भाषा में दलाईलामा की टिचिंग्स कहा जाता है। दलाईलामा के इन उपदेशों से देश विदेश में रहने वाले उनके अनुयायियों में बेहद खुशी की लहर है। देश-विदेश से सैकड़ों अनुयायी आने भी शुरू हो गये हैं। आज दलाईलामा अपने निवास स्थान शुगलगखांग से टेंपल (Dalai Lama Temple) तक पैदल ही आये। इस दौरान देश और दुनिया भर से आये लोगों का उन्हें देखने के लिये जमाबड़ा लगा रहा।

dalai-lama

dalai-lama

दलाईलामा ने भी आए हुए अपने तमाम अनुयायियों को निराश नहीं किया और सबका हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इतना ही नहीं दलाईलामा ने अपने मंदिर की सबसे ऊपरी मंजिल से मंदिर के नीचे सड़क पर खड़े हुए मंदिर की ओर टकटकी लगाए देख रहे अनुयायियों तक का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। उसके बाद प्रिचिंग स्थान पर बैठकर अपने सभी अनुयायियों का उन्हें अभिवादन करते हुए बौद्ध धर्म की शिक्षा पर बात की और दुनिया में शांति पर अपने विचार प्रकट किये।

टिचिंग के बाद लोगों में उत्साह

इस दौरान आइरलैंड से आई शीना ने बताया कि ये उनके लिये सौभाग्य की बात है जो दलाईलामा की प्रिचिंग में उन्हें आने का मौका मिला। ऐसा सौभाग्य हर किसी को नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि वो बेहद उत्साहित हैं दलाईलामा दुनिया भर में एक धार्मिक नेता के तौर पर जाने जाते हैं। वहीं वियतनाम से आई मून ने कहा कि उन्होंने दलाईलामा को वीडियो में ही देखा था और उनके उपदेशों से बहुत प्रभावित हुई। उसके बाद में लंबे समय तक वियतनाम में ही मैडिटेसन करती रही। मगर मैं एक बार दलाईलामा और उनकी टीचिंग्स को सुनने के लिए यहां आना चाहती थी, और आज उनका सपना मुकम्मल हो गया है, वो बेहद खुश है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

The post दलाई लामा बोलें: दुनिया में सभी लोग सुख चाहते हैं, इसके लिए करुणा जरूरी appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/82yeOmL
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

मंडी शिवरात्रि : जालपा के रथ में लगी पौराणिक वस्तुओं और गहनों में झलकता है इतिहास

मंडी। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) देव भूमि है और यहां के देवताओं और रियासतकालीन राजाओं में गहरा संबंध है। इसी बात का परिचायक मंडी का शिवरात्रि महोत्सव (Mandi Shivaratri Festival) है जहां पर आने वाले सभी देवताओं की एक अपनी परंपरा और पौराणिकता हैं। मंडी शिवरात्रि में शिरकत करने वाली एक ऐसी भी देवी हैं जिनकी साज-सजावट अभी भी पुरानी परंपराओं के अनुसार की जाती है। मंडी जिला के सनोर क्षेत्र की देवी जालपा के रथ को लगने वाली अधिकतर वस्तुऐं पुरातन काल की हैं। देवी जालपा (Devi Jalpa) के रथ में लगने वाली चांदी की चादरए पुराने मोहरेए मालाए छत्र आदि करीब 3 शताब्दी पुराने हैं। माता की मालाओं में रियासत काल के राजाओ के सिक्के लगे हैं जो भी 250 वर्षों से भी पुराने हैं। इसके साथ ही माता का पुरांदा व कपड़े का प्रारूप भी प्राचीन समय के अनुसार ही है। यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में वाद्ययंत्र प्रतियोगिता का आगाज, देवलू- बजंतरी लेंगे हिस्सा जालपा माता सनोर बालू के भंडारी पूर्णचंद बतातें हैं कि वे लगभग बीते 50 वर्षों से माता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि माता का श्रृगां...

#Anurag ने #CU कैंपस निर्माण की सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

धर्मशाला। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा तथा धर्मशाला में स्थायी कैंपस (Campus) निर्मित करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस बाबत 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट भी प्रेषित करने के लिए कहा गया है। बैठक में अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University) प्रशासन से भूमि अधिग्रहण, कैंपस निर्माण की डीपीआर इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली (Delhi) से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से धर्मशाला में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण के लिए बजट पहले ही मंजूर हो चुका है। अनुराग बोले खतरा अभी टला नहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण पूरे विश्व में संकट पैदा हुआ है। इस महामारी के चलते लोगों ...