Skip to main content

जलशक्ति विभाग के 34 ऑफिस डिनोटिफाई, सीएम व पूर्व सीएम के गृह क्षेत्र के दफ्तर भी बंद

हिमाचल में सुक्खू सरकार की मिशन डिनोटिफाई जारी है। जल शक्ति विभाग के सचिव अमिताभ अवस्थी ने बुधवार को आदेश जारी कर जल शक्ति विभाग के 34 दफ्तर डिनोटिफाई कर दिए हैं। इनमें सेक्शन ऑफिस, सर्किल ऑफिस, डिविजन, सब डिविजन समेत धर्मशाला में नया बनाया गया इरिगेशन विंग ऑफिस भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- सीएम सुक्खू बोलेः थोड़ा समय दें , हर कार्यकर्ता के मान सम्मान का ध्यान रखेंगे

इसमें सीएम सुखविंदर सुक्खू के नादौन में जल शक्ति डिवीजन और पूर्व सीएम जयराम ठाकुर के सराज चुनाव क्षेत्र में बालीचौकी डिवीजन व सर्किल ऑफिस सराज तक भी डिनोटिफाई कर दिया है। इससे पहले सुक्खू सरकार ने 574 दफ्तर डिनोटिफाई किए थे। जिनमें बिजली बोर्ड के 32 , स्वास्थ्य संस्थान 291, तहसील 3, उप-तहसील 20, कानूनगो सर्कल 9, पटवार सर्कल 80,आईटीआई-17, रेवेन्यू सब डिवीजन सर्कल/डिवीजन/सब-डिवीजन/सेक्शन 16, 2,पीडब्ल्यूडी -एसडीओ/पुलिस स्टेशन/पुलिस पोस्ट 18, आयुर्वेदिक अस्पताल 3, आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र 41 व 42 अन्य को मिलाकर 574 कार्यालय शामिल है। आज बंद किए गए दफ्तरों के साथ आंकड़ा 608 तक पहुंच गया है।

जाहिर है चुनाव के निकट खोले गए सभी कार्यालय को बंद करने के पीछे सुक्खू सरकार तर्क है कि पूर्व सरकार ने बिना बजट का प्रावधान किए दफ्तर खोले गए और वित्त विभाग से मंजूरी भी नहीं ली गई। इसे देखते हुए सुक्खू सरकार ने 12 दिसंबर की बैठक में एक अप्रैल 2022 के बाद राज्य कैबिनेट द्वारा खोले गए व अपग्रेड किए गए सभी दफ्तर बंद करने का निर्णय लिया। इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने 12 दिसंबर को ही सभी विभागों को ऐसे दफ्तरों की सूची सरकार को भेजने के निर्देश दिए। उधर बीजेपी इन आफिस को बंद करने को लेकर लगातार सरकार की निंदा कर रही है और यहां तक की नेता प्रतिपक्ष चुनेजाने के तुरंत बाद पूर्व सीएम जयराम राज्यपाल आर्लेकर के दरबार में इसे लेकर ज्ञापन दे चुके हैं।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

The post जलशक्ति विभाग के 34 ऑफिस डिनोटिफाई, सीएम व पूर्व सीएम के गृह क्षेत्र के दफ्तर भी बंद appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/p5BChvK
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

मंडी शिवरात्रि : जालपा के रथ में लगी पौराणिक वस्तुओं और गहनों में झलकता है इतिहास

मंडी। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) देव भूमि है और यहां के देवताओं और रियासतकालीन राजाओं में गहरा संबंध है। इसी बात का परिचायक मंडी का शिवरात्रि महोत्सव (Mandi Shivaratri Festival) है जहां पर आने वाले सभी देवताओं की एक अपनी परंपरा और पौराणिकता हैं। मंडी शिवरात्रि में शिरकत करने वाली एक ऐसी भी देवी हैं जिनकी साज-सजावट अभी भी पुरानी परंपराओं के अनुसार की जाती है। मंडी जिला के सनोर क्षेत्र की देवी जालपा के रथ को लगने वाली अधिकतर वस्तुऐं पुरातन काल की हैं। देवी जालपा (Devi Jalpa) के रथ में लगने वाली चांदी की चादरए पुराने मोहरेए मालाए छत्र आदि करीब 3 शताब्दी पुराने हैं। माता की मालाओं में रियासत काल के राजाओ के सिक्के लगे हैं जो भी 250 वर्षों से भी पुराने हैं। इसके साथ ही माता का पुरांदा व कपड़े का प्रारूप भी प्राचीन समय के अनुसार ही है। यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में वाद्ययंत्र प्रतियोगिता का आगाज, देवलू- बजंतरी लेंगे हिस्सा जालपा माता सनोर बालू के भंडारी पूर्णचंद बतातें हैं कि वे लगभग बीते 50 वर्षों से माता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि माता का श्रृगां...

#Anurag ने #CU कैंपस निर्माण की सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

धर्मशाला। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा तथा धर्मशाला में स्थायी कैंपस (Campus) निर्मित करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस बाबत 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट भी प्रेषित करने के लिए कहा गया है। बैठक में अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University) प्रशासन से भूमि अधिग्रहण, कैंपस निर्माण की डीपीआर इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली (Delhi) से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से धर्मशाला में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण के लिए बजट पहले ही मंजूर हो चुका है। अनुराग बोले खतरा अभी टला नहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण पूरे विश्व में संकट पैदा हुआ है। इस महामारी के चलते लोगों ...