Skip to main content

धोखाधड़ी की आरोपी सपना रानी शिमला में हुई गिरफ्तार, बैंक में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 1 दर्जन लोगों से हड़पे थे 51 लाख रुपए

हमीरपुर. बैंक में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक दर्जन लोगों से 51 लाख रुपए हड़प कर धोखाधड़ी करने वाली एक शातिर महिला को हमीरपुर पुलिस ने शिमलासे दबोचने में कामयाबी हासिल की है।

पुलिस को शक है कि लाखों रुपए के इस बड़ी धोखाधड़ी के मामले में महिला के साथ कुछ और लोग भी शामिल हो सकते हैं। पिछले कई माह से यह महिला पुलिस के रडार पर चल रही थी और इसकी तलाश भी जगह-जगह की जा रही थी।

पुलिस ने भोरंज इलाके के डाडू गांव से संबंध रखने वाली सपना रानी को गिरफ्तार किया है और उससे पूछताछ करके जानकारियां हासिल कर रही है। सपना ने करीब एक दर्जन लोगों को बैंक में सरकारी नौकरी दिलानेका झांसा दिया था।


पैसे देने के बावजूद जबलोगों को काफी समय तक नौकरी नहीं मिली और नौकरी से जुड़ी कोई भी जानकारी उन्हें बार-बार संपर्क करने पर भी नहीं मिली तो उन्हें शक हुआ। इसे लेकर रविंद्र कुमार ने 8 अगस्त 2019 को भोरंज थाने में सपना रानी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया। इसके बाद पुलिस इस मामले की जांच में लगी हुई थी।


मामले में कई और लोग शामिल होने का शक:सपना ने सरकारी नौकरी दिलाने को लेकर लोगों के बीच झूठ का ऐसा जाल बुना था कि कई लोग उसके झांसे में आ गए और उन्होंने उसे लाखों रुपए दे डाले। किसी को भी उस पर शक ना हो इसे लेकर सपना ने कई लोगों को जाली नियुक्ति पत्र भी दे दिए। लेकिन जब इन नियुक्ति पत्रों की संबंधित लोगों ने जांच की तो पाया कि यह सभी फर्जी थे,उनके साथ बहुत बड़ी ठगी की गई थी। इन जाली नियुक्ति पत्रों को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और अब सपना के शिमला में गिरफ्तार होने के बाद इन नियुक्ति पत्रों की जांच की जा रही है।


पांच माह से घूम रही थी कई इलाकों में:पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उक्त महिला मामला दर्ज होने के बाद से पिछले पांच महीने से कई इलाकों में घूम रही थी। इसे लेकर पुलिस भी उसकी तलाश में जुटी हुई थी। शिमला पहुंचने से पहले महिला कानपुर से घूमती हुई शिमला पहुंची थी। पुलिस को इस बात का भी शक है कि इस सारे धोखाधड़ी के मामले में उसके साथ कुछ अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। उन्हें दबोचने के लिए भी पुलिस अब अगली कार्रवाई अमल में लाएगी। महिला के पकड़े जाने से जिन लोगों ने अपने लाखों रुपए गवाए हैं, उनमें भी राहत मिलने की उम्मीद जगी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सिंबोलिक पिक्चर


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2tJEl8n
via IFTTT

Comments

Hot Topics

#Himachal: इस जिला में पंचायत प्रधानों के पदों का आरक्षण रोस्टर जारी, 50% के अधिक महिलाओं को

मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में समस्त ग्राम पंचायतों (Gram panchayats) के प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर (Reservation roster) भी जारी कर दिया गया है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 125 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मंडी में सामान्य निर्वाचन 2020 के लिए विकास खंड वार पंचायत प्रधान पद (Panchayat Pradhan post) का आरक्षण रोस्टर जारी किया है। रोस्टर के मुताबिक जिला की कुल 559 ग्राम पंचायतों में 281 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इनमें अनुसूचित जाति महिला के लिए 86, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 10 व 185 पद महिला के लिए हैं। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 6 और अनुसूचित जाति के लिए 80 पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि 192 पद अनारक्षित रखे गए हैं।     विकास खंड बल्ह दरव्यास (अनुसूचित जाति महिला), नटनेड़ – अनुसूचित जाति महिला, कठयॉंहू – अनुसूचित जाति महिला, समलौण – अनुसूचित जाति महिला, टरोह – अनुसूचित जाति महिला, बृखमणी – अनुसूचित जाति महिला, दूसरा खाबू- अनुसूचित जाति महिला, कोठी- ...

तिब्बतियों के नववर्ष Losar पर होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित, Dalai Lama भी जनवरी अंत तक नहीं मिलेंगे

मैक्लोडगंज। तिब्बतियों के फरवरी में मनाए जाने वाले नववर्ष लोसर (Losar)  पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित (Postponed) कर दिए गए हैं। साथ ही इस बात पर भी सहमति बनी है कि तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा (Dalai Lama) जनवरी के अंत तक अपने मैक्लोडगंज (McLeodganj) स्थित पैलेस में ही रहेंगे,यानी इस अवधि में वह किसी से नहीं मिलेंगे। कोविड-19 (Covid-19)  के प्रकोप के चलते ही ऐसा निर्णय लिया गया है। इसी तरह तिब्बतियों (Tibetans) के उच्च पदासीन लोगों ने इस बात पर सहमति बनाई है, कि इस मर्तबा लोसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित रखे जाएं। हालांकि,तिब्बती अपने घरों के भीतर इसे अपने-अपने तरीके से मना सकते हैं। लोसर तिब्बतियों का प्रमुख पर्व है,पर इसको मनाने वाले अरुणाचल प्रदेश से नेपाल होते हुए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh) और जम्मू-कश्मीर की उत्तरी सीमाओं तक फैले हुए हैं। संक्षेप में कहें तो यह भारत की उत्तरी सीमा पर उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है जो बौद्ध संवत् के अनुसार वर्ष के पहले माह की पहली तिथि को मनाया जाता है। तिब्बती कैलेंडर (Tibetan Calendar...

हिमाचलः एक तो भीषण गर्मी दूसरा बिजली नहीं, गुस्साए ग्रामीण पहुंच गए विभाग के दफ्तर

ऊना। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति का लगातार प्रभावित होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। हालत यह है कि करीब 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी के कारण कई सारी मुसीबतें खड़ी कर रहा है, तो दूसरी तरफ बिजली की आपूर्ति लगातार बाधित होने के चलते भी ग्रामीणों को चिलचिलाती गर्मी में पंखे तक का सहारा नहीं मिल पा रहा है। जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में हालत यह है कि पिछले करीब 1 सप्ताह से ग्रामीणों को पूरी-पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें: शिमला में गहराया जल संकट, नगर निगम कार्यालय में घड़ा और गिलास लेकर पानी लेने पहुंचे लोग जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में करीब एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों को बिजली बोर्ड के अधिकारियों के द्वार पहुंचना पड़ा है। हालत यह है कि ग्रामीणों को पूरी पूरी रात बिना बिजली के बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिसमें छोटे बच्चे, बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने के चलते गांव म...