Skip to main content

बाहरी राज्यों से पहुंच रहा दूध भी पीने लायक नहीं, जांच में खुलासा

बाहरी राज्यों से यहां पहुंच रहा कुछ कंपनियों का दूध पीने लायक नहीं है, इससे सेहत भी बिगड़ सकती है। इस बात का खुलासा फूड एवं सेफ्टी विभाग की ओर से भरे इन दूध के सैंपलों की जांच रिपोर्ट में हुआ है। हैरान करने बाली बात तो इन रिपोर्टमें यह है कि मीठापन देने के लिए दूध में चीनी की मात्रा भी पाई गई है, जबकि जो सेहत के लिए जरुरी है, वह फैट की मात्रा ही कम है। दूध के तीन सैंपल सबस्टैंडर्ड पाए गए हैं। अब जांच रिपोर्टपहुंचते ही विभाग ने उक्त कंपनियों को नोटिस जारी करने को लेकर कार्रवाई तेज कर दी है। विभाग की टीम ने यहां से सैंपल हालांकि नवंबर महीने के बाद भरे थे, जिनकी जांच रिपोर्ट कंडाघाट लैब से यहां 27 जनवरी को पहुंची है। यही नहीं टीम ने जो यहां खुले तौर पर बेचा जा रहा पनीर का सैंपल भरा था, वह भी जांच में फेल पाया गया है।

यह पाया गया रिपोर्ट में ः सुपर अल्ट्रा मिल्क का दूध जो जिला फूड एवं सेफ्टी अधिकारी मधुबाला की अगुवाई में टीम ने भरा था, उसमें फैट कम और चीनी ज्यादा, काऊ मिल्क कामधेनू के सैंपल में चीनी की मात्रा ज्यादा, बिट्‌टा फुल क्रीम मिल्क के दूध जांच रिपोर्ट में चीनी की मात्रा ज्यादा और फैट कम पाया गया है। पनीर की जांच रिपोर्ट में मिल्क फैट प्रॉपर न होने पर यह सभी सैंपल सबस्टैंडर्ड पाए गए हैं। इस रिपोर्ट के आने के बाद यहां सवाल यह उठ रहे हैं कि आखिर लोगोें की सेहत से खिलवाड़ करने की सामग्री सरेआम वेची जा रही है। अब यहां विभाग को अधिकारी मिलने के बाद आखिर सैंपल भरने की प्रकिया तेज हुई है तो पहले भी काफी सैंपल लोकल मिठाइयों के जांच में फेल पाए गए हैं।

सैंपल हमीरपुर से ही भरे गए थे। वाहनों से यह दूध यहां पहुंचाया जा रहा था। सुपर अल्ट्रामिल्क, काऊ मिल्क कामधेनू, पनीर जो खुला बेचा जा रहा था व बिट्टा फुल क्रीम मिल्क के भरे सैंपलों की जांच रिपोर्ट सबस्टैंडर्ड पाई गई है। शीघ्र ही नोटीस जारी कर दिए जाएंगे। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही अगली कार्रवाई भी होगी। अरुण चौहान, असिस्टेंट कमिश्नर , फूड एवं सेफ्टी विभाग



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30ZtX8n
via IFTTT

Comments

Hot Topics

नशे के कारोबार पर हिमाचल पुलिस का कड़ा प्रहार, एक नाइजेरियन सहित कई धरे

हिमाचल अभी अभी टीम। शिमला जिले में हो रही चिट्टे की सप्लाई के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चिट्टे की सप्लाई करने वाले एक मास्टरमाइंड नाइजीरियन तस्कर को दिल्ली से गिरफ्तार किया। यह तस्कर दिल्ली से शिमला के लिए चिट्टा भेज रहा था। हालांकि शिमला से छोटे तस्कर स्वयं इसके पास दिल्ली चिट्टा लाने जा रहे थे। ऐसे में पुलिस हरकत में आई और नाइजीरियन को गिरफ्तार कर शिमला लाई है। यह भी पढ़ें: सोलन पुलिस ने चिट्टे के साथ दो तस्करों को दबोचा 27 ग्राम चिट्टा बरामद आरोपी का नाम आईकेचक्वू उर्फ एलेक्स है जोकि नाइजीरिया का रहने वाला है। यह दिल्ली में चीनी जंक्शन के पास उत्तम नगर दिल्ली में रह रहा था। इससे पुलिस ने 27.23 ग्राम चिट्टा भी पकड़ा है। उधर, एएसपी शिमला कमल वर्मा ने बताया कि चिट्टे की सप्लाई करने वाले मास्टरमाइंड नाइजीरियन को जल्द ही इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। दोस्तों ने खोली नाइजीरियन की पोल नाइजीरियन की पोल कुछ दिन पहले शोघी में पकड़े गए दो तस्करों ने खोली है। बता दें कि पुलिस ने शोघी बैरियर के पास एचपी नंबर की कार के डैशबोर्ड से कुछ सीरिंज के साथ 9.54 ग्राम चिट...

दिल थाम कर बैठिएः सड़क पर टहलने निकले तेंदुए ने की लोगों के साथ मस्ती

कुल्लू। मकर संक्रांति के दिन कुल्लू जिला में जहां पर चरस की सबसे बड़ी खेप पकड़ी गई वहीं पर एक और हैरतअंगेज घटना सामने आई है। जिला के बंजार में तीर्थन घाटी के ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क ( Great Himalayan National Park) में सड़क पर तेंदुआ निकल आया। जैसे ही तेंदुआ ( Leopard) सड़क पर आया आती जाती गाड़ियां उस देखकर रुक गई। लोगों ने तेंदुए के वीडियो बनाने शुरु किए। इसी बीच तेंदुआ भी लोगों के साथ मस्ती करने लगा। यह भी पढ़ें:  First Hand: लोहड़ी की रात Himachal में हुआ कुछ ऐसा, Police ने किया पूरा गांव सील तीर्थन घाटी की सरची नगलाड़ी सड़क पर टहल रहे तेंदुए को देखकर लग रहा था मानो वह लोगों से हिलमिल गया हो। इस दौरान थोड़ी देर तके लिए जाम भी लगा लेकिन इसके बाद तेंदुआ भी वापस ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क की ओर चला गया। जाहिर है ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क संरक्षण क्षेत्र में एशियाई काले भालू, हिमालयी कस्तूरी मृग, नीली भेड़, हिमालयी ताहर, हिम तेंदुआ,पश्चिमी ट्रैगोपान आदि अनेक जीव प्रजातियां पाई जाती हैं।   हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Gr...

नए देवरथ में विराजमान हुए देवता क्षेत्रपाल, कल से लोगों को देंगे आशीर्वाद

कुल्लू। जिला की लगघाटी में देवता क्षेत्रपाल के नए देवरथ ( Devrath)का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ है। पूजा व प्रतिष्ठा करने के बाद देवता नय रथ में विराजमान हुए। इसे रथ को 10 दिन में तैयार किया गया। देवता ने क्षेत्रपाल ने हरियानों के साथ ब्यास और पार्वती के पवित्र के संगम स्थल पर डुबकी लगाई और पुरानी शक्तियां अर्जित की। इसके बाद में अपने स्थाई भवन लौट गए। क्षेत्रपाल के लिए उंगू नामक पेड़ की लकड़ियों से देवरथ का निर्माण किया गया है। माता फुंगणी के जंगलों से यह लकड़ियां एक वर्ष पहले लाई गई थी। जिसके बाद इसे मिट्टी में दबा कर रखा गया था। देव आज्ञानुसार बैसाख माह में इसकी लकड़ी को निकाल कर सुखने के लिए रखा गया। जिसके बाद देव आज्ञानुसार इस रथ का निर्माण कार्य शुरू किया गया। माना जाता है कि रथ के साथ देवता की पुरानी शक्तियां भी पुनः लौट आती है।इसके बाद देवता रविवार से घाटी के गांव-गांव जा कर लोगों को सुख समृद्धि का आशीर्वाद देंगें। यह भी पढ़ें: आखिरी #चंद्र_ग्रहण से पहले बदलेगी कई लोगों की किस्मत, #राशि के अनुसार जानिए अपना हाल देवता के कारदार सुंदर सिंह ने बताया कि देवता के आज्ञा अनुसार उन्हें...