Skip to main content

कल गवर्नमेंट स्कूलों की पहली से 8वीं तक के 90 हजार स्टूडेंट्स का रिजल्ट होगा डिक्लेयर

चंडीगढ़.शहर के गवर्नमेंट स्कूलों की पहली से 8वीं तक के स्टूडेंट्स का रिजल्ट मंगलवार को घोषित किया जाएगा। कोरोना वायरस का असर रिजल्ट पर भी पड़ेगा। यूटी एजुकेशन डिपार्टमेंट ने फैसला किया है कि 9वीं और 11वीं का रिजल्ट डिक्लेयर न किया जाए।

यह रिजल्ट तब निकाला जाएगा जब कोरोना वायरस का प्रकोप खत्म हो जाएगा। वहीं, पहली से 8वीं तक के रिजल्ट को 31 मार्च को ही जारी किया जाएगा। यह ऑडर्स डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर अलका मेहता की ओर से जारी किए गए हैं। इन क्लासेज का रिजल्ट अलग अलग तरीके से पेरेंट्स तक पहुंचाया जाएगा। पहली से 8वीं तक करीब 90 हजार और 9वीं व 11वीं में करीब 26 हजार स्टूडेंट्स पढ़ रहे हैं।


एसएमएस, वॉट्सएप और ईमेल का सहारा
एजुकेशन डिपार्टमेंट ने अपने सभी गवर्नमेंट स्कूलों को लेटर जारी किया। इस लेटर में कहा गया है कि कोरोना वायरस के चलते देश में लॉकडाउन है लेकिन पहली से 8वीं क्लास के स्टूडेंट्स का रिजल्ट 31 मार्च को ही डिक्लेयर करना होगा। इसके लिए डिपार्टमेंट ने स्कूलों को कुछ तरीके अपनाने के लिए कहा है। पेरेंट्स स्कूल नहीं आ सकते तो उन्हें अलग अलग तरीके से रिजल्ट पहुंचाने का जिम्मा संबंधित स्कूलों के टीचर्स का ही होगा। एजुकेशन डिपार्टमेंट ने स्कूलों से कहा है कि वह स्टूडेंट्स या पेरेंट्स को टेक्स्ट मैसेज और ईमेल करें। इसके साथ ही टीचर्स क्लास के वॉट्सएप ग्रुप में भी रिजल्ट को डाल दें। अगर किसी का नंबर नहीं मिल रहा तो फिर रिजल्ट को स्कूल की वेबसाइट पर डाल दिया जाए ताकि कोई पेरेंट या स्टूडेंट कहीं से भी उसे देख सके।


9वीं और 11वीं का रिजल्ट रोका गया
एजुकेशन डिपार्टमेंट ने पहली से 8वीं तक का रिजल्ट इसलिए घोषित करने का फैसला किया क्योंकि राइट टू एजुकेशन एक्ट के तहत 8वीं तक किसी भी स्टूडेंट को फेल नहीं किया जा सकता। हालांकि इसके बाद की क्लासेज में खराब परफॉर्म करने वाले स्टूडेंट को फेल किया जा सकता है। डिपार्टमेंट के अफसर नहीं चाहते कि इस समय स्टूडेंट्स या उनके पेरेंट्स को किसी तरह का स्ट्रेस दिया जाए। यह वजह है कि 9वीं और 11वीं का रिजल्ट तब घोषित होगा जब गवर्नमेंट स्कूल खुल जाएंगे। दोनों क्लासेज के कुल मिलाकर करीब 26 हजार स्टूडेंट्स ऐसे हैं जिन्हें कोरोना वायरस के प्रकोप के खत्म होने का इंतजार करना होगा क्योंकि उसके बाद ही गवर्नमेंट स्कूल खुलेंगे और रिजल्ट जारी होगा।


एजुकेशन डिपार्टमेंट के 6 हेल्पलाइन नंबर
यूटी एजुकेशन डिपार्टमेंट ने 6 हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। अगर पेरेंट्स को किसी गवर्नमेंट स्कूल के किसी क्लास के रिजल्ट संबंधित कुछ पूछना है तो वह इन 6 नंबर्स पर कॉल कर सकते हैं। इन नंबर्स पर सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक काॅल की जा सकती है। अगर आपको इन 6 नंबर्स से कोई समस्या आए तो इसके लिए एक ओवरऑल कॉर्डिनेटर भी लगाया गया है। यह कॉर्डिनेटर हैं सुखराज कौर और इनका मोबाइल नंबर 9855600522 है।

  1. बिंदू प्रिंसिपल, जीएमएसएसएस सेक्टर 33, 9872662994
  2. सुखपाल कौर, प्रिंसिपल जीएमएसएसएस सेक्टर 21, 7888604425
  3. जसपाल कौर, टीचर, जीजीएमएसएसएस सेक्टर 18, 9872341016
  4. अमृता, टीचर, जीजीएमएसएसएस सेक्टर 18, 9855405913
  5. संजय, टीचर, जीएमएसएसएस सेक्टर 16, 9814455466
  6. डीईओ ऑफिस, 0172: 5021695


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सिंबोलिक इमेज


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QUUVKx
via IFTTT

Comments

Hot Topics

#Himachal: इस जिला में पंचायत प्रधानों के पदों का आरक्षण रोस्टर जारी, 50% के अधिक महिलाओं को

मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में समस्त ग्राम पंचायतों (Gram panchayats) के प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर (Reservation roster) भी जारी कर दिया गया है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 125 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मंडी में सामान्य निर्वाचन 2020 के लिए विकास खंड वार पंचायत प्रधान पद (Panchayat Pradhan post) का आरक्षण रोस्टर जारी किया है। रोस्टर के मुताबिक जिला की कुल 559 ग्राम पंचायतों में 281 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इनमें अनुसूचित जाति महिला के लिए 86, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 10 व 185 पद महिला के लिए हैं। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 6 और अनुसूचित जाति के लिए 80 पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि 192 पद अनारक्षित रखे गए हैं।     विकास खंड बल्ह दरव्यास (अनुसूचित जाति महिला), नटनेड़ – अनुसूचित जाति महिला, कठयॉंहू – अनुसूचित जाति महिला, समलौण – अनुसूचित जाति महिला, टरोह – अनुसूचित जाति महिला, बृखमणी – अनुसूचित जाति महिला, दूसरा खाबू- अनुसूचित जाति महिला, कोठी- ...

तिब्बतियों के नववर्ष Losar पर होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित, Dalai Lama भी जनवरी अंत तक नहीं मिलेंगे

मैक्लोडगंज। तिब्बतियों के फरवरी में मनाए जाने वाले नववर्ष लोसर (Losar)  पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित (Postponed) कर दिए गए हैं। साथ ही इस बात पर भी सहमति बनी है कि तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा (Dalai Lama) जनवरी के अंत तक अपने मैक्लोडगंज (McLeodganj) स्थित पैलेस में ही रहेंगे,यानी इस अवधि में वह किसी से नहीं मिलेंगे। कोविड-19 (Covid-19)  के प्रकोप के चलते ही ऐसा निर्णय लिया गया है। इसी तरह तिब्बतियों (Tibetans) के उच्च पदासीन लोगों ने इस बात पर सहमति बनाई है, कि इस मर्तबा लोसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित रखे जाएं। हालांकि,तिब्बती अपने घरों के भीतर इसे अपने-अपने तरीके से मना सकते हैं। लोसर तिब्बतियों का प्रमुख पर्व है,पर इसको मनाने वाले अरुणाचल प्रदेश से नेपाल होते हुए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh) और जम्मू-कश्मीर की उत्तरी सीमाओं तक फैले हुए हैं। संक्षेप में कहें तो यह भारत की उत्तरी सीमा पर उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है जो बौद्ध संवत् के अनुसार वर्ष के पहले माह की पहली तिथि को मनाया जाता है। तिब्बती कैलेंडर (Tibetan Calendar...

हिमाचलः एक तो भीषण गर्मी दूसरा बिजली नहीं, गुस्साए ग्रामीण पहुंच गए विभाग के दफ्तर

ऊना। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति का लगातार प्रभावित होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। हालत यह है कि करीब 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी के कारण कई सारी मुसीबतें खड़ी कर रहा है, तो दूसरी तरफ बिजली की आपूर्ति लगातार बाधित होने के चलते भी ग्रामीणों को चिलचिलाती गर्मी में पंखे तक का सहारा नहीं मिल पा रहा है। जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में हालत यह है कि पिछले करीब 1 सप्ताह से ग्रामीणों को पूरी-पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें: शिमला में गहराया जल संकट, नगर निगम कार्यालय में घड़ा और गिलास लेकर पानी लेने पहुंचे लोग जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में करीब एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों को बिजली बोर्ड के अधिकारियों के द्वार पहुंचना पड़ा है। हालत यह है कि ग्रामीणों को पूरी पूरी रात बिना बिजली के बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिसमें छोटे बच्चे, बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने के चलते गांव म...