Skip to main content

गुरुवार से सब्जी मंडी में आधी ही खुलेंगी सब्जियों और फलों की दुकानें, करियाना शाॅप्स के लिए शुरू होगा ऑड और इवन सिस्टम

चंडीगढ़.कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद अब चंडीगढ़ प्रशासन ने सेक्टर-26 की सब्जी मंडी में लोगों की भीड़ न लगे,इसके लिए कई सख्त प्रावधान लागू करने का फैसला किया है। गुरुवार से लागू होने वाले इन निर्देशों में सबसे पहले ये कि मंडी में अब सब्जी और फलों की होलसेल दुकानें आधी ही एक दिन में खुलेगी।

इसको लेकर एडमिनिस्ट्रेटर मार्केट कमेटी यूटी चंडीगढ़ नाजुक कुमार की तरफ से निर्देश जारी किए गए हैं। इनमें कहा गया है कि एक दिन में आधी दुकानें खुलेगी जो करीब 130 व्यापारियों की होंगी। जबकि अगले दिन बाकी की दुकानें खुलेंगी और130 के करीब दुकानें बंद रहेंगी।

इसको लेकर मार्केट कमेटी सेक्रेटरी को कहा गया है कि वे प्राॅपर लिस्टें डे वाइज तैयार करें और व्यापारियों को इसको लेकर जानकारी दें। हांलाकि ये भी कमेटी को सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि हर रोज सभी सब्जी और फल मंडी में आने चाहिए। सेक्रेटरी मार्केटिंग बोर्ड चंडीगढ़ ने भी इन निर्देशों को मंजूरी दे दी है। इसमें कानूनों का उल्लघंन करने वालों पर आईपीसी, सीआरपीसी, एेपेडेमिक एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।


इसी तरह से सेक्टर-26 में करियाना शाॅप्स को लेकर भी इसी तरह का सिस्टम लागू होगा। यहां की करियाना दुकानों के लिए ओड और इवन काॅन्सेप्ट को लागू किया गया है। जिसमें जिस दुकान का ईवन नंबर है वो ईवन डेट में खुलेगी और जिसका ओड नंबर है वो ओड डेट में ही खुलेगी। यानि प्रत्येक दिन यहां भी दुकानें इसी तरह से आधी ही खुलेंगी और अगले दिन ये दुकानें बंद तो दूसरी खुलेंगी।


हर रोज तीन घंटे के लिए मंडी को किया जाएगा बंद
हर रोज सब्जी मंडी को पूरी तरह से तीन घंटे के लिए बंद किया जाएगा। इसको लेकर कहा गया है कि इन तीन घंटों में एमसी पूरे मंडी एरिया को सेनेटाइज करेगा। ये सेनेटाइजेशन का काम हर रोज करने के निर्देश हैं।

ये बड़े फैसले जो गुरुवार से होंगे सब्जी मंडी को लेकर लागू

  1. सीटीयू की 60 बसें जो सब्जियों को लेकर अलग अलग सेक्टरों में चलाी जाती हैं उनको 20-20 के तीन बैच में मेनेज किया जाएगा। प्रत्येक बैच के लिए 2 घंटे का टाइम रहेगा।
  2. सीटीयू की बसें जो पेरीफेरी एरिया के लिे चलती हैं उनमें सब्जियां रखने का काम सीसीईटी सेक्टर-26 के ग्राउंड पर दो शिप्टों में होगा। वेंडर और ट्रक वाले यहीं पर आलू, टमाटर और प्याज की सप्लाई भेंजेगे।
  3. मंडी में सिर्फ एक एंट्री और एक एग्जिट रहेगा। सिर्फ लिमिटेड व्हीकल्स ही यहां पर आ सकते हैं।
  4. डीएसपी ईस्ट और डीएसपी पीसीआर को और पुलिस कर्मी यहां पर लगाए जाने के लिए कहा गया है।
  5. चार सेक्टर रिस्पांस टीम यहां पर लगेंगी जो सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर ही काम करेगी।
  6. रेहड़ी फहड़ी वालों की संख्या कम की जाएगी। जिसको मार्केट कमेटी तय करेगी।
  7. किसी भी व्यक्ति को मंडी में आने की मंजूरी नहीं दी गई है।
  8. मंडी के एरिया में किसी कार को एंट्री की मंजूरी नहीं दी गई है। कार मध्यमार्ग की तरफ को या सेक्टर-7 की मार्केट मध्य मार्ग में ही पार्क करनी होगी।
  9. किसी को भी मंडी में बिना मास्क के एंट्री की मंजूरी नहीं।
  10. चीफ इंजीनियर यहां पर पोर्टेबल हैंड वाॅश यहां पर उपलब्ध करवाएंगे।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सिंबोलिक फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UNwMHe
via IFTTT

Comments

Hot Topics

#Himachal: इस जिला में पंचायत प्रधानों के पदों का आरक्षण रोस्टर जारी, 50% के अधिक महिलाओं को

मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में समस्त ग्राम पंचायतों (Gram panchayats) के प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर (Reservation roster) भी जारी कर दिया गया है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 125 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मंडी में सामान्य निर्वाचन 2020 के लिए विकास खंड वार पंचायत प्रधान पद (Panchayat Pradhan post) का आरक्षण रोस्टर जारी किया है। रोस्टर के मुताबिक जिला की कुल 559 ग्राम पंचायतों में 281 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इनमें अनुसूचित जाति महिला के लिए 86, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 10 व 185 पद महिला के लिए हैं। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 6 और अनुसूचित जाति के लिए 80 पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि 192 पद अनारक्षित रखे गए हैं।     विकास खंड बल्ह दरव्यास (अनुसूचित जाति महिला), नटनेड़ – अनुसूचित जाति महिला, कठयॉंहू – अनुसूचित जाति महिला, समलौण – अनुसूचित जाति महिला, टरोह – अनुसूचित जाति महिला, बृखमणी – अनुसूचित जाति महिला, दूसरा खाबू- अनुसूचित जाति महिला, कोठी- ...

तिब्बतियों के नववर्ष Losar पर होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित, Dalai Lama भी जनवरी अंत तक नहीं मिलेंगे

मैक्लोडगंज। तिब्बतियों के फरवरी में मनाए जाने वाले नववर्ष लोसर (Losar)  पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित (Postponed) कर दिए गए हैं। साथ ही इस बात पर भी सहमति बनी है कि तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा (Dalai Lama) जनवरी के अंत तक अपने मैक्लोडगंज (McLeodganj) स्थित पैलेस में ही रहेंगे,यानी इस अवधि में वह किसी से नहीं मिलेंगे। कोविड-19 (Covid-19)  के प्रकोप के चलते ही ऐसा निर्णय लिया गया है। इसी तरह तिब्बतियों (Tibetans) के उच्च पदासीन लोगों ने इस बात पर सहमति बनाई है, कि इस मर्तबा लोसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित रखे जाएं। हालांकि,तिब्बती अपने घरों के भीतर इसे अपने-अपने तरीके से मना सकते हैं। लोसर तिब्बतियों का प्रमुख पर्व है,पर इसको मनाने वाले अरुणाचल प्रदेश से नेपाल होते हुए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh) और जम्मू-कश्मीर की उत्तरी सीमाओं तक फैले हुए हैं। संक्षेप में कहें तो यह भारत की उत्तरी सीमा पर उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है जो बौद्ध संवत् के अनुसार वर्ष के पहले माह की पहली तिथि को मनाया जाता है। तिब्बती कैलेंडर (Tibetan Calendar...

हिमाचलः एक तो भीषण गर्मी दूसरा बिजली नहीं, गुस्साए ग्रामीण पहुंच गए विभाग के दफ्तर

ऊना। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति का लगातार प्रभावित होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। हालत यह है कि करीब 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी के कारण कई सारी मुसीबतें खड़ी कर रहा है, तो दूसरी तरफ बिजली की आपूर्ति लगातार बाधित होने के चलते भी ग्रामीणों को चिलचिलाती गर्मी में पंखे तक का सहारा नहीं मिल पा रहा है। जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में हालत यह है कि पिछले करीब 1 सप्ताह से ग्रामीणों को पूरी-पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें: शिमला में गहराया जल संकट, नगर निगम कार्यालय में घड़ा और गिलास लेकर पानी लेने पहुंचे लोग जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में करीब एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों को बिजली बोर्ड के अधिकारियों के द्वार पहुंचना पड़ा है। हालत यह है कि ग्रामीणों को पूरी पूरी रात बिना बिजली के बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिसमें छोटे बच्चे, बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने के चलते गांव म...