Skip to main content

Covid-19: पिछले 6 दिन से हिमाचल में कोई नया केस नहीं आया सामने, बनाए रखें संयम

शिमला। भारत के तमाम राज्यों में कोरोना वायरस (Coronavirus) उत्पात मचा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी बुधवार सुबह 8 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1,007 हो चुकी है। साथ ही, देश में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 31,332 हो गई है। इनमें से 7,696 लोग ठीक/डिस्चार्ज/माइग्रेट हुए हैं जबकि 22,629 सक्रिय मामले हैं। वहीं हिमाचल (Himachal Pradesh) की बात करें तो प्रदेश में अबतक कुल 40 मामले सामने आए हैं। जिसमें से 25 मरीज पूरी तरह से ठीक होकर घर जा चुके हैं। मंगलवार को लगातार छठे दिन भी सूबे में कोरोना को कोई मामला सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़ें: Breaking: चिड़गांव अग्निकांड, 7 घर व देवता का भंडार जले, एक व्यक्ति लापता

इससे पहले, 22 अप्रैल को हिमाचल के सिरमौर (Simour) के पावंटा साहिब में कोरोना का अंतिम मामला रिपोर्ट हुआ था। तब से अब तक, कोई नया केस रिपोर्ट नहीं हुआ है। वहीं प्रदेश में इस महामारी के चलते एक शख्स की जान गई है। इसके अलावा प्रदेश में संक्रमित पाए गए 4 मरीजों को यहां से माइग्रेट किया जा चुका है। मौजूदा समय में प्रदेश में कोरोना वायरस के 10 एक्टिव केस हैं। जिसमें से कोई भी मरीज सीरियस नहीं है और ना ही किसी मरीज को वेंटिलेटर पर रखा है। वहीं प्रदेश में नए मामले सामने ना आने और मरीजों का रिकवरी रेट देखकर इस बात का अनुमान जताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में हिमाचल प्रदेश कोरोना मुक्त राज्य होने का तमगा जल्द ही हासिल कर लेगा।

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन का असर- Himachal में पहली बार पीडब्ल्यूडी ने की Online Negotiation

हालांकि लोगों द्वारा 27 और 28 अप्रैल की सुबह तक दूसरे राज्यों से पास के जरिये हुई 22,946 लोगों की एंट्री पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। आमजन का ऐसा मानना है कि बाहर से लोगों के आने की वजह से प्रदेश में हालात बिगड़ सकते हैं। हालांकि इन सभी लोगों की स्क्रीनिंग करने के बाद ही इन्हें प्रदेश में दाखिल होने की अनुमती दी जा रही है। वहीं प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर खुद इस मसले पर पूरी नजर बनाए हुए हैं। सीएम जयराम ठाकुर ने सभी डीसी को कहा था कि हिमाचल एंट्री के लिए कम कर्फ्यू पास बनाएं, ताकि एंट्री प्वाइंट पर भीड़ कम हो और लोगों जांच ठीक से हो सके।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

The post Covid-19: पिछले 6 दिन से हिमाचल में कोई नया केस नहीं आया सामने, बनाए रखें संयम appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3f3JU3Y
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

शिमला। प्रदेश की जयराम सरकार की अगली कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) पहली मई को संभावित है। जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण को रोकने के लिए आगामी रणनीति पर चर्चा हो सकती है।  इसके साथ ही तीन मई को लॉकडाउन (Lockdown) की अवधी खत्म होने के बाद अगला एग्जिट प्लान क्या होगा, इस पर भी चर्चा होगी। यह भी पढ़ें: लाॅकडाउन के बाद Himachal में क्या होगा, Gadkari से जयराम की हुई चर्चा   The post तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा appeared first on Himachal Abhi Abhi . from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/2YouS3h via IFTTT

Big Breaking: हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने ये छंटनी परीक्षाएं की स्थगित

हमीरपुर। हिमाचल में कोरोना (Corona) का कहर बढ़ता जा रहा है। हर रोज काफी संख्या में मामले आ रहे हैं और लोगों की जान जा रही है। कोरोना से निपटने के लिए सरकार ने सख्ती बरती हुई है। हिमाचल में परीक्षाएं भी स्थगित हो रही हैं। अब हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग  (HPSSC) के माध्यम से विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अभी नौकरी के लिए इंतजार करना होगा। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते आयोग ने एक अप्रैल को विभिन्न पदों को भरने के लिए तय छंटनी परीक्षाओं (Screening Test) के शेड्यूल को स्थगित कर दिया है। कुल 285 पदों को भरने के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं को स्थगित किया गया है। यह परीक्षाएं मई और जून में प्रस्तावित थीं। यह भी पढ़ें:  SBI में बंपर भर्तीः हिमाचल में भरे जाएंगे 180 पद , कब से शुरु हो रहे आवेदन… यहां पढ़े हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के अवर सचिव सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर द्वारा 1 अप्रैल को विभिन्न पदों को भरने के लिए छंटनी परीक्षा की तिथियां निर्धारित की गई थीं, लेकिन अब प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना मामलों को ध्यान मे...