Skip to main content

‘प्रदेश के अस्पतालों में रूटीन चेकअप के लिए Covid-19 रिपोर्ट की आवश्यकता नहीं, करना होगा इलाज’

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के प्रसार पर लगाम लगाने के लिए लगाए गए कर्फ्यू और सख्ती का असर देखने को मिल रहा है। प्रदेश में पिछले 6 दिनों कोरोना वायरस का कोई भी नया मामला रिपोर्ट नहीं किया गया है। इस बात की जानकारी हिमाचल प्रदेश के डीजीपी एसआर मरड़ी ने दी। इसके साथ ही डीजीपी ने इस बात को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के अस्पतालों में मरीजों का रेग्युलर चेकअप जारी रहेगा। इसके लिए उन्हें कोरोना वायरस टेस्ट कराने की कोई आवश्यकता नहीं है। डीजीपी ने कहा कि कोई भी अस्पताल किसी भी मरीज का कोविड-19 टेस्ट ना हो पाने की वजह से उसके इलाज के लिए मना नहीं कर सकता है।

यह भी पढ़ें: जॉब अलर्ट: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सिविल जज पदों पर निकाली भर्ती, यहां देखें

डीजीपी ने आगे बताया कि प्रदेश में अभी कोरोना संक्रमण के 10 एक्टिव केस मौजूद हैं। वहीं 25 लोगों को इलाज से पूरी तरह ठीक कर वापस भेजा जा चुका है। इसके साथ ही डीजीपी ने प्रदेश के तमाम रोटरी और लॉयन्स क्लब से आगे आकर मदद करने की अपील की। वहीं प्रदेश वासियों को सतर्क और सुरक्षित रहने की सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि अगर आपके के पड़ोस का कोई शख्स बाहर से वापस आता है और प्रशासन को इस बारे में जानकारी नहीं हो पाती है, तो आप पुलिस प्रशासन को इस बारे में जरूर सूचित करें। इसके अलावा डीजीपी ने कोरोना वॉरियर्स पर देश भर में हो रहे हमलों की निंदा भी की। उन्होंने कहा कि प्रदेश से सामने आने वाले इस तरह के मामलों में आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

The post ‘प्रदेश के अस्पतालों में रूटीन चेकअप के लिए Covid-19 रिपोर्ट की आवश्यकता नहीं, करना होगा इलाज’ appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/2W9p7DB
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

शिमला। प्रदेश की जयराम सरकार की अगली कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) पहली मई को संभावित है। जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण को रोकने के लिए आगामी रणनीति पर चर्चा हो सकती है।  इसके साथ ही तीन मई को लॉकडाउन (Lockdown) की अवधी खत्म होने के बाद अगला एग्जिट प्लान क्या होगा, इस पर भी चर्चा होगी। यह भी पढ़ें: लाॅकडाउन के बाद Himachal में क्या होगा, Gadkari से जयराम की हुई चर्चा   The post तीन मई को हो सकती है Jai Ram सरकार की Cabinet बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा appeared first on Himachal Abhi Abhi . from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/2YouS3h via IFTTT

Big Breaking: हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने ये छंटनी परीक्षाएं की स्थगित

हमीरपुर। हिमाचल में कोरोना (Corona) का कहर बढ़ता जा रहा है। हर रोज काफी संख्या में मामले आ रहे हैं और लोगों की जान जा रही है। कोरोना से निपटने के लिए सरकार ने सख्ती बरती हुई है। हिमाचल में परीक्षाएं भी स्थगित हो रही हैं। अब हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग  (HPSSC) के माध्यम से विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अभी नौकरी के लिए इंतजार करना होगा। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते आयोग ने एक अप्रैल को विभिन्न पदों को भरने के लिए तय छंटनी परीक्षाओं (Screening Test) के शेड्यूल को स्थगित कर दिया है। कुल 285 पदों को भरने के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं को स्थगित किया गया है। यह परीक्षाएं मई और जून में प्रस्तावित थीं। यह भी पढ़ें:  SBI में बंपर भर्तीः हिमाचल में भरे जाएंगे 180 पद , कब से शुरु हो रहे आवेदन… यहां पढ़े हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के अवर सचिव सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर द्वारा 1 अप्रैल को विभिन्न पदों को भरने के लिए छंटनी परीक्षा की तिथियां निर्धारित की गई थीं, लेकिन अब प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना मामलों को ध्यान मे...