Skip to main content

बोरी में छिपाकर ले जा रहा 1735 किलो चूरा पोस्त, Police को देख ट्रक चालक हुआ फरार

ऊना। कोरोना संकट( Corona crisis) के बीच ऊना पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक ट्रक से 1735 किलो चूरा पोस्त बरामद किया है। पुलिस टीम को देर रात हरोली उपमंडल के गांव अमराली में नाकेबंदी के दौरान यह सफलता हासिल हुई। फिलहाल ट्रक चालक( Truck driver) मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस ने टीम का गठन कर दिया है। वहीं पुलिस ( Police) ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

लॉकडाउन के बीच नशे के काले कारोबार को अंजाम देने वालों के खिलाफ भी ऊना पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। हरोली थाना क्षेत्र के तहत पड़ते गांव अमराली में हरोली थाना की टीम ने देर रात नाकेबंदी की हुई थी। इसी दौरान पुलिस ने सड़क किनारे ट्रक की तलाशी ली तो पुलिस टीम ने ट्रक में बोरियों में भरकर रखा गया 1735 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ, जिसकी बाजार में 40 से 45 लाख कीमत आंकी जा रही है। पुलिस को मौके पर देख ट्रक चालक फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस ने टीम का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अब यह जानने का प्रयास कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में नशे का जखीरा कहां से लाया गया है और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था। एसपी ऊना कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने सुबह खुद हरोली थाना में पहुंच पुलिस टीम की पीठ थपथपाई। एसपी ऊना ने कहा कि ट्रक से चूरा पोस्त बरामद किया है लेकिन ट्रक चालक फरार हो गया है। एसपी ने दावा किया कि ट्रक चालक की पहचान कर ली गई है और जल्द ही आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया जायेगा।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group  

 

The post बोरी में छिपाकर ले जा रहा 1735 किलो चूरा पोस्त, Police को देख ट्रक चालक हुआ फरार appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/36Wxpnz
via IFTTT

Comments