Skip to main content

इस जिला में सुबह 5 बजे से रात 8 बजे तक होगी Curfew में ढील, आदेश जारी

ऊना। अब रात 8 बजे से लेकर प्रातः 5 बजे तक ही जिला ऊना में कर्फ्यू (Curfew) रहेगा। यह जानकारी डीसी ऊना (DC Una) संदीप कुमार ने आज एक प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि जिला में बनाए गए कंटेनमेंट जोन को छोड़ बाकी सभी जगहों में प्रातः 5 बजे से रात 8 बजे तक कर्फ्यू में ढील रहेगी। कर्फ्यू के दौरान आवाजाही के लिए पहले की तरह ही पास की आवश्यकता होगी। डीसी ने कहा कि धार्मिक संस्थानों के खुलने पर फिलहाल प्रतिबंध रहेगा। इस बारे में भाषा एवं संस्कृति विभाग से प्रोटोकॉल जारी होने के बाद जिला प्रशासन निर्णय लेगा। साथ ही होटल व हॉसपिटेलिटी सैक्टर, स्कूल व अन्य शिक्षण संस्थान, जिम, बार, सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पूल तथा अन्य सामाजिक आयोजनों पर भी बैन जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें: लाॅकडाउन-5 के बीच कुछ इस तरह होगा Himachal में बसों का संचालन,देखें तस्वीरें

उन्होंने कहा कि अब अन्य जिलों में जाने के लिए पास की आवश्यकता नहीं होगी, जबकि दूसरे राज्यों में आवाजाही के लिए जिला प्रशासन से अनिवार्य तौर पर पास लेने होंगे। एचआरटीसी की बसों (HRTC Bus) भी हिमाचल प्रदेश में प्रातः 7 बजे से शाम 7 बजे तक 60 प्रतिशत सवारियों के साथ चलेंगी। निजी बस चालकों के साथ वह जल्द ही बैठक कर उनसे भी बसें चलाने का आग्रह करेंगे। जिला के सभी बस अड्डों पर हेल्थ डेस्क बनाए जाएंगे, जहां थर्मल स्कैनिंग के लिए स्टाफ तैनात किया जाएगा। सभी यात्री सरकार की गाइडलाइंस की पालन करने में सहयोग करें। माल ढुलाई करने वाले वाहनों को कर्फ्यू में छूट रहेगी।

यह भी पढ़ें: रात भर भटकती रही गर्भवती महिला Hospital में नहीं किया Admit,ऑटो में गई जान

सिर्फ लक्षण वाले ही होंगे संस्थागत क्वारंटीन

डीसी ने कहा कि अब सिर्फ फ्लू जैसे लक्षण वालों को ही संस्थागत क्वारंटाइन (Institutional Quarantine) किया जाएगा, अन्य राज्यों से आने वाले बाकि सभी व्यक्तियों को होम क्वारंटीन में रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि होम क्वारंटाइन का पालन सभी ईमानदारी के साथ करें, क्योंकि यह उनके परिवार के साथ-साथ पूरे समाज के हित में है।

1 जून से जन शताब्दी सेवा होगी शुरू

संदीप कुमार ने कहा कि एक जून से जन शताब्दी रेलगाड़ी रूटीन में ऊना आना शुरू होगी। यह ट्रेन (Train) रात 10 बजे ऊना पहुंचेगी और अगले दिन प्रातः 5 बजे सवारियों के साथ रवाना होगी। उन्होंने कहा कि आने वाले यात्री अपने निजी वाहनों से अपने गंतव्यों तक जा सकते हैं। इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर टैक्सी सेवा भी उपलब्ध रहेगी और पब्लिक ट्रांसपोर्ट की भी उचित व्यवस्था की जाएगी।

यूपी व बंगाल के लिए करवाएं पंजीकरण

  • डीसी ऊना ने कहा कि उत्तर प्रदेश व पश्चिम बंगाल के विशेष श्रमिक एक्सप्रैस जल्द ही चलाई जाएंगी। इसलिए यूपी व पश्चिम बंगाल जाने वाले प्रवासी जल्द से जल्द संबंधित एसडीएम या डीसी कार्यालय में अपना पंजीकरण करवाएं।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group… 

The post इस जिला में सुबह 5 बजे से रात 8 बजे तक होगी Curfew में ढील, आदेश जारी appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/2zBTE5X
via IFTTT

Comments

Hot Topics

#Himachal: इस जिला में पंचायत प्रधानों के पदों का आरक्षण रोस्टर जारी, 50% के अधिक महिलाओं को

मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में समस्त ग्राम पंचायतों (Gram panchayats) के प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर (Reservation roster) भी जारी कर दिया गया है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 125 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला मंडी में सामान्य निर्वाचन 2020 के लिए विकास खंड वार पंचायत प्रधान पद (Panchayat Pradhan post) का आरक्षण रोस्टर जारी किया है। रोस्टर के मुताबिक जिला की कुल 559 ग्राम पंचायतों में 281 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इनमें अनुसूचित जाति महिला के लिए 86, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 10 व 185 पद महिला के लिए हैं। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 6 और अनुसूचित जाति के लिए 80 पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि 192 पद अनारक्षित रखे गए हैं।     विकास खंड बल्ह दरव्यास (अनुसूचित जाति महिला), नटनेड़ – अनुसूचित जाति महिला, कठयॉंहू – अनुसूचित जाति महिला, समलौण – अनुसूचित जाति महिला, टरोह – अनुसूचित जाति महिला, बृखमणी – अनुसूचित जाति महिला, दूसरा खाबू- अनुसूचित जाति महिला, कोठी- ...

तिब्बतियों के नववर्ष Losar पर होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित, Dalai Lama भी जनवरी अंत तक नहीं मिलेंगे

मैक्लोडगंज। तिब्बतियों के फरवरी में मनाए जाने वाले नववर्ष लोसर (Losar)  पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित (Postponed) कर दिए गए हैं। साथ ही इस बात पर भी सहमति बनी है कि तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा (Dalai Lama) जनवरी के अंत तक अपने मैक्लोडगंज (McLeodganj) स्थित पैलेस में ही रहेंगे,यानी इस अवधि में वह किसी से नहीं मिलेंगे। कोविड-19 (Covid-19)  के प्रकोप के चलते ही ऐसा निर्णय लिया गया है। इसी तरह तिब्बतियों (Tibetans) के उच्च पदासीन लोगों ने इस बात पर सहमति बनाई है, कि इस मर्तबा लोसर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित रखे जाएं। हालांकि,तिब्बती अपने घरों के भीतर इसे अपने-अपने तरीके से मना सकते हैं। लोसर तिब्बतियों का प्रमुख पर्व है,पर इसको मनाने वाले अरुणाचल प्रदेश से नेपाल होते हुए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh) और जम्मू-कश्मीर की उत्तरी सीमाओं तक फैले हुए हैं। संक्षेप में कहें तो यह भारत की उत्तरी सीमा पर उत्साह के साथ मनाया जाने वाला पर्व है जो बौद्ध संवत् के अनुसार वर्ष के पहले माह की पहली तिथि को मनाया जाता है। तिब्बती कैलेंडर (Tibetan Calendar...

हिमाचलः एक तो भीषण गर्मी दूसरा बिजली नहीं, गुस्साए ग्रामीण पहुंच गए विभाग के दफ्तर

ऊना। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति का लगातार प्रभावित होना लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। हालत यह है कि करीब 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी के कारण कई सारी मुसीबतें खड़ी कर रहा है, तो दूसरी तरफ बिजली की आपूर्ति लगातार बाधित होने के चलते भी ग्रामीणों को चिलचिलाती गर्मी में पंखे तक का सहारा नहीं मिल पा रहा है। जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में हालत यह है कि पिछले करीब 1 सप्ताह से ग्रामीणों को पूरी-पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें: शिमला में गहराया जल संकट, नगर निगम कार्यालय में घड़ा और गिलास लेकर पानी लेने पहुंचे लोग जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव नंगड़ा में करीब एक सप्ताह से बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण ग्रामीणों को बिजली बोर्ड के अधिकारियों के द्वार पहुंचना पड़ा है। हालत यह है कि ग्रामीणों को पूरी पूरी रात बिना बिजली के बिताने को मजबूर होना पड़ रहा है, जिसमें छोटे बच्चे, बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने के चलते गांव म...