Skip to main content

Corona Update: हिमाचल में आठ और मरीज जीते जंग, अब तक 120 हुए ठीक

धर्मशाला। हिमाचल में आज एक तरफ जहां कोरोना (Corona) पॉजिटिव के 18 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, आठ कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक हुए हैं। कांगड़ा के चार, हमीरपुर (Hamirpur) के दो और सोलन के दो मरीज ठीक हुए हैं। कांगड़ा (Kangra) चारों कोरोना पॉजिटिव मरीज पीआरटीआई बैजनाथ में भर्ती हैं। इनके सैंपल नेगेटिव आए हैं। इनमें जयसिंहपुर के सिरी मोलग, भरमाड़ जवाली, नगरोटा बगवां व सुल्याणी नूरपुर का कोरोना पॉजिटिव मरीज शामिल है।

यह भी पढ़ें: Corona Update: हिमाचल में अब तक 17 नए मामले, आज 614 सैंपल नेगेटिव

चार मरीज के ठीक होने की पुष्टि डीसी राकेश प्रजापति ने की है। उन्होंने बताया कि सभी को कल छुट्टी दे दी जाएगी। इन मरीजों के ठीक होने के बाद कांगड़ा जिला में 87 में से एक्टिव केस 54 रह गए हैं। 32 लोग ठीक हो चुके हैं। साथ ही एक मृत्यु हुई है। हमीरपुर में 111 में से 80 एक्टिव केस रह गए हैं। अभी तक 30 मरीज ठीक हुए हैं। एक मी मृत्यु हुई है। हिमाचल में 331 में एक्टिव केस 206 रह गए हैं। 120 लोग ठीक हुए हैं। पांच की मृत्यु हुई है।

यह भी पढ़ें: Himachal के सरकारी दफ्तरों में अब 100 फीसदी कर्मचारी भरेंगे हाजिरी

1502 सैंपल में से 1275 नेगेटिव

हिमाचल में आज अब तक 1502 सैंपल जांच को आए हैं। इसमें 1275 नेगेटिव रहे हैं। 219 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल में आठ पॉजिटिव आए हैं। इसमें कांगड़ा जिला के सात और ऊना का एक मामला शामिल है। वहीं, हमीरपुर के चार, कांगड़ा व कुल्लू (Kullu) का एक-एक तथा सोलन के तीन मामले पिछले कल के पेंडिंग सैंपल से हैं। हिमाचल में अब तक 37168 सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इसमें 36618 नेगेटिव पाए गए हैं। साथ ही 331 ही पॉजिटिव आए हैं। 219 की रिपोर्ट का इंतजार है। अब तक 41933 लोगों को निगरानी पर रखा जा चुका है। इसमें 17767 लोग 28 दिन की निगरानी अवधि पूरी कर चुके हैं। साथ ही 24166 निगरानी में हैं।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group… 

The post Corona Update: हिमाचल में आठ और मरीज जीते जंग, अब तक 120 हुए ठीक appeared first on Himachal Abhi Abhi.



from हिमाचल – Himachal Abhi Abhi https://ift.tt/3cnIVcu
via IFTTT

Comments

Hot Topics

एक दिन में 500 श्रद्धालु ही कर पाएंगे Mata Chintpurni के दर्शन, यह भी रहेंगे प्रतिबंधित

ऊना। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच 10 सितंबर से मां चिंतपूर्णी (Mata Chintpurni) मंदिर को खोलने की तैयारी के बीच जिला प्रशासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर खुलने के बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रद्धालुओं से लेकर दुकानदारों तक के लिए एसओपी (SOP) जारी किए गए हैं। दिशा-निर्देशों के मुताबिक चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन 500 श्रद्धालुओं (Devotees) को ही दर्शनों की अनुमति होगी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद केवल एसिम्टोमैटिक श्रद्धालु ही मंदिर परिसर में जा सकेंगे, जबकि फ्लू जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को अस्पताल में आइसोलेट किया जाएगा और उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी। सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करनी होगी। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के लिए उन्हें नए बस अड्डा के समीप चिंतपूर्णी सदन अथवा प्राधिकृत क्षेत्र में पंजीकरण एवं चिकित्सीय परीक्षण हेतु संपर्क करना होगा। यह भी पढ़ें: #VaishnoDevi : बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का कोटा बढ़ा, 500 लोग कर सकेंगे यात्रा इसके अलावा भी...

मंडी शिवरात्रि : जालपा के रथ में लगी पौराणिक वस्तुओं और गहनों में झलकता है इतिहास

मंडी। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) देव भूमि है और यहां के देवताओं और रियासतकालीन राजाओं में गहरा संबंध है। इसी बात का परिचायक मंडी का शिवरात्रि महोत्सव (Mandi Shivaratri Festival) है जहां पर आने वाले सभी देवताओं की एक अपनी परंपरा और पौराणिकता हैं। मंडी शिवरात्रि में शिरकत करने वाली एक ऐसी भी देवी हैं जिनकी साज-सजावट अभी भी पुरानी परंपराओं के अनुसार की जाती है। मंडी जिला के सनोर क्षेत्र की देवी जालपा के रथ को लगने वाली अधिकतर वस्तुऐं पुरातन काल की हैं। देवी जालपा (Devi Jalpa) के रथ में लगने वाली चांदी की चादरए पुराने मोहरेए मालाए छत्र आदि करीब 3 शताब्दी पुराने हैं। माता की मालाओं में रियासत काल के राजाओ के सिक्के लगे हैं जो भी 250 वर्षों से भी पुराने हैं। इसके साथ ही माता का पुरांदा व कपड़े का प्रारूप भी प्राचीन समय के अनुसार ही है। यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में वाद्ययंत्र प्रतियोगिता का आगाज, देवलू- बजंतरी लेंगे हिस्सा जालपा माता सनोर बालू के भंडारी पूर्णचंद बतातें हैं कि वे लगभग बीते 50 वर्षों से माता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि माता का श्रृगां...

#Anurag ने #CU कैंपस निर्माण की सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

धर्मशाला। केंद्रीय वित्त एवं कारपोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों को केंद्रीय विश्वविद्यालय के देहरा तथा धर्मशाला में स्थायी कैंपस (Campus) निर्मित करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस बाबत 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट भी प्रेषित करने के लिए कहा गया है। बैठक में अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University) प्रशासन से भूमि अधिग्रहण, कैंपस निर्माण की डीपीआर इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा सभी औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने को कहा, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दिल्ली (Delhi) से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से धर्मशाला में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस निर्माण के लिए बजट पहले ही मंजूर हो चुका है। अनुराग बोले खतरा अभी टला नहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के कारण पूरे विश्व में संकट पैदा हुआ है। इस महामारी के चलते लोगों ...